updated on April 16th, 2026 at 09:43 pm
भारत सरकार ने ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है PM Surya Ghar Yojana के रूप में। इस योजना का उद्देश्य हर घर तक सौर ऊर्जा पहुंचाना और नागरिकों को मुफ्त बिजली प्रदान करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा 2024 में की थी, जिसके तहत देशभर में 1 करोड़ घरों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का लक्ष्य रखा गया है।
अगर आप भी सोलर पैनल लगाकर बिजली बिल से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। यहाँ हम विस्तार से जानेंगे कि PM Surya Ghar Yojana क्या है, इस योजना के लाभ, पात्रता, दस्तावेज़ और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया क्या है।
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना क्या है?
भारत सरकार ने देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है – प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना (PM Surya Ghar Yojana)। इस योजना के तहत सरकार हर घर को मुफ्त बिजली (Muft Bijli) और सोलर पैनल लगाने की सब्सिडी (Solar Panel Subsidy) देने जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना की घोषणा करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य हर नागरिक को “हर घर सोलर, हर घर उजाला” के मिशन से जोड़ना है। यह योजना PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana के नाम से भी जानी जाती है, जिसके तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी।
पीएम सूर्य घर योजना की मुख्य विशेषताएं
| योजना का नाम | प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना (PM Surya Ghar Yojana |
| शुरुआत | वर्ष 2024 |
| लाभार्थी | देश के पात्र सभी गृहस्थ |
| उद्देश्य | सुर ऊर्जा से बिजली उत्पादन को बढ़ावा देना |
| लाभ | मुफ़्त बुजली और सब्सिडी के साथ सोलर पैनल लगाना |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन – https://pmsuryaghar.gov.in/#/ |
यह योजना न केवल Free Solar Panel Yojana के रूप में काम करती है, बल्कि इससे बिजली की बचत और पर्यावरण दोनों को फायदा होता है।
पीएम सूर्य घर योजना के लाभ
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत प्रति परिवार 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। सोलर पैनल लगवाने से आपका बिजली बिल काफी हद तक कम हो जाएगा।सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन से कार्बन उत्सर्जन घटेगा और पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। यह योजना नागरिकों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाती है।
PM Solar Rooftop Yojana के तहत लाखों लोगों को सोलर इंस्टॉलेशन, मेंटेनेंस और सप्लाई से रोजगार मिलेगा।
पात्रता (Eligibility Criteria)
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ हर कोई नहीं ले सकता। इसके लिए कुछ पात्रता शर्तें तय की गई हैं:
लाभार्थी भारतीय नागरिक होना चाहिए।आवेदक के घर की छत सोलर पैनल लगाने योग्य होनी चाहिए। आवेदक के नाम पर बिजली कनेक्शन होना चाहिए।परिवार की वार्षिक आय सरकार द्वारा तय सीमा में होनी चाहिए।
आवेदक पहले किसी अन्य Solar Panel Subsidy Scheme का लाभ नहीं ले चुका हो।
आवश्यक दस्तावेज़ (Required Documents)
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana में आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए दस्तावेज़ आवश्यक हैं:
- आधार कार्ड
- बिजली बिल
- बैंक पासबुक की कॉपी
- राशन कार्ड या परिवार पहचान पत्र
- मोबाइल नंबर
- घर के स्वामित्व का प्रमाण (जैसे रजिस्ट्री या घर का प्रमाण पत्र)
- पासपोर्ट साइज फोटो
आवेदन प्रक्रिया (Application Process)
PM Surya Ghar Yojana Online Apply प्रक्रिया बेहद आसान है। इसे आप घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप से पूरा कर सकते हैं।

Step-by-Step आवेदन प्रक्रिया:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://pmsuryaghar.gov.in पर जाएं।
- मेनू बार में (1) Consumer > How to Apply > Apply For Rooftop Solar या
(2) Consumer > Apply
(3) Login > Consumer Login पर क्लिक करें।
- रेजिस्ट्रैशन के लिए मोबाईल नंबर और captcha कोड डालें और Yes, I have read all the guidelines of PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana चुने और Verify पर क्लिक करें।
- SMS के ज़रिए मिला सही मोबाइल OTP डालें और फिर “Login” पर क्लिक करें।
- सफलतापूर्वक लॉगिन करने के बाद,कंज्यूमर रजिस्ट्रेशन के लिए वैलिड consumer name, ई-मेल, पता, राज्य, जिला और पिन कोड डालें और फिर “Save” पर क्लिक करें।
- एक pop up दिखेगा “Do you want the vendor to fill the Application Form?” इसका मतलब है कि अगर आप Vendor से फॉर्म भरवाना चाहते हैं तो Yes और अगर आप खुद भरना चाहते हैं तो No पर क्लिक करें।
- Apply For Solar Rooftop पर क्लिक करें।
- अपने राज्य,जिल्ला, बिजली वितरण कंपनी (DISCOM) और बिजली कनेक्शन नंबर डालें।
- Vendor चुनें: सरकार द्वारा अधिकृत सोलर वेंडर की सूची में से अपना वेंडर चुनें।
- सोलर पैनल लगवाएं: आपके आवेदन के अनुमोदन के बाद वेंडर आपके घर पर सोलर पैनल इंस्टॉल करेगा।
- Inspection और Subsidy Release: इंस्टॉलेशन के बाद DISCOM निरीक्षण करेगा, और फिर सब्सिडी सीधे आपके बैंक खाते में भेज दी जाएगी।
सब्सिडी की जानकारी (Subsidy Details)
PM Solar Rooftop Yojana के तहत सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी की दरें निम्नानुसार हैं:
| सोलर सिस्टम क्षमता | सब्सिडी की राशि |
| 1 kW तक | ₹30,000 तक |
| 2 kW तक | ₹60,000 तक |
| 3 kW और उससे अधिक | ₹78,000 तक (अधिकतम) |
इसके अलावा, कुछ राज्यों में राज्य सरकार द्वारा अतिरिक्त सब्सिडी भी दी जा सकती है।
योजना की स्थिति कैसे देखें (Status Check)
अगर आपने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में आवेदन किया है, तो आप इसकी स्थिति आसानी से ऑनलाइन देख सकते हैं। आवेदन स्थिति देखने के लिए:
- pmsuryaghar.gov.in पर जाएं।
- मेनू बार में Login > Consumer Login पर क्लिक करें।
- मोबाईल नंबर और captcha कोड डालें और Verify पर क्लिक करें।
- मोबाइल पर रीसीव OTP डालें और फिर “Login” पर क्लिक करें।
- आपका पूरा Dashboard खुल जाएगा, यहाँ आप अपने application स्टैटस देख पाएंगे।
पीएम सूर्य घर योजना 2026 की नई अपडेट्स
2026 में PM Surya Ghar Yojana के तहत सरकार ने कुछ नए प्रावधान जोड़े हैं:
अब योजना के तहत 5 kW तक सोलर सिस्टम लगाने पर भी सब्सिडी दी जाएगी।किराएदार परिवारों को भी कुछ शर्तों पर लाभ मिल सकता है।आवेदन प्रक्रिया को और सरल बनाया गया है। सब्सिडी अब सीधे बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के रूप में भेजी जा रही है।
कोई शिकायत हो तो Grievance Portal पर कर सकते हैं। Toll Free Number : 15555
निष्कर्ष
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना (PM Surya Ghar Yojana) भारत के हर नागरिक को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे न केवल नागरिकों के बिजली बिल में बचत होगी, बल्कि पर्यावरण को भी स्वच्छ और सुरक्षित बनाया जा सकेगा।
अगर आपके घर की छत पर सोलर पैनल लगाने की जगह है, तो इस योजना का लाभ उठायें। इससे आप “Free Solar Panel Yojana” एवं “Solar Panel Subsidy Scheme” दोनों का फायदा उठा सकते हैं।
आज ही आवेदन करें और बनें “हर घर सोलर, हर घर उजाला” मिशन का हिस्सा।
FAQs- अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Ans: 3 किलोवाट तक सोलर सिस्टम पर ₹78,000 तक की सब्सिडी दी जाती है।
Ans: हां, कुछ राज्यों में किराएदार भी योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन घर के मालिक की अनुमति जरूरी है।
Ans: योजना के तहत हर परिवार को साल में 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी।
Ans: pmsuryaghar.gov.in पर जाकर आवेदन संख्या डालकर स्टेटस देखा जा सकता है।
Ans: योजना फिलहाल चालू है, लेकिन सरकार द्वारा दी गई सीमित अवधि में आवेदन करना आवश्यक है।