Sarkari99

Pradhan Mantri Awas Yojana 2026 : ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और दस्तावेज़– पूरी जानकारी

updated on April 4th, 2026 at 09:50 pm

हमारे देश में ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके पास अपना खुद का घर नहीं है। ऐसे बेघर लोगों को घर देना ही भारत सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) का उद्देश्य है कि देश के हर नागरिक के पास खुद का पक्का घर हो। यह योजना गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को सस्ती दरों पर घर उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई है।
इस ब्लॉग में हम जानेंगे कि प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है, इसके लाभ, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज़ और ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया।

Pradhan Mantri Awas Yojana (प्रधानमंत्री आवास योजना )क्या है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) को भारत सरकार ने 2015 में “Housing for All- सबके लिए घर” के लक्ष्य के साथ शुरू किया था। इस योजना के तहत सरकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), निम्न आय वर्ग (LIG) और मध्यम आय वर्ग (MIG) के लोगों को घर खरीदने या बनाने के लिए सब्सिडी प्रदान करती है।

यह योजना दो हिस्सों में लागू है –

  1. PMAY-Urban (PMAY-U): शहरों और कस्बों में रहने वाले लोगों के लिए।
  2. PMAY-Gramin (PMAY-G): ग्रामीण क्षेत्रों के परिवारों के लिए।

Pradhan Mantri Awas Yojana के प्रमुख लाभ

सरकार घर के लोन पर 6.5% तक ब्याज सब्सिडी देती है, जिससे EMI काफी कम हो जाती है।ग्रामीण क्षेत्रों में घर बनाने के लिए ₹1.20 लाख से ₹1.30 लाख तक की सहायता दी जाती है। योजना में महिला के नाम पर घर की रजिस्ट्री को प्राथमिकता दी जाती है।सस्ती, टिकाऊ और हरित निर्माण तकनीक को बढ़ावा दिया जाता है। सब्सिडी की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जाती है।जिनके पास घर नहीं है, उन्हें पक्का घर बनाने या खरीदने में सहायता की जाती है। 

पात्रता (Eligibility Criteria)

प्रधानमंत्री आवास योजना Pradhan Mantri Awas Yojana का लाभ पाने के लिए कुछ शर्तें निर्धारित हैं:

  1. आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
  2. परिवार में किसी के नाम पर पहले से पक्का घर नहीं होना चाहिए।
  3. आवेदक पहले से किसी अन्य सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं लिया हुआ होना चाहिए । 
  4. आय वर्ग के अनुसार पात्रता:
श्रेणीवार्षिक आय सीमासब्सिडी दर
EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग)₹3 लाख तक        6.5%
LIG (निम्न आय वर्ग)₹3–6 लाख        6.5%
MIG-I (मध्यम आय वर्ग – I)₹6–12 लाख        4%
MIG-II (मध्यम आय वर्ग – II)₹12–18 लाख        3%

Also Read: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 2026: ऑनलाइन आवेदन, लाभ, पात्रता और नई अपडेट

आवश्यक दस्तावेज़ (Documents Required)

आवेदन के समय नीचे दिए गए दस्तावेजों की जरूरत होती है:

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया (PMAY Online Application Process)

Pradhan Mantri Awas Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन करना आसान है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

Step 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

PMAY-Urban के लिए वेबसाइट खोलें: https://pmay-urban.gov.in/

Step 2: Apply For PMAY- U 2.0  पर क्लिक करें

Step 3: एक नया पेज खुलेगा, मेनू बार मे से Apply For PMAY- U 2.0 पर दोबारा क्लिक करें। 

Step 4: अगले पेज पर उपयोगकर्ता के लिए कुछ निर्देश दिए हुए हैं उसे ध्यान से पढ़े और “CLICK TO PROCEED” क्लिक करें। 

Step 5: अगले पेज पर आवश्यक डॉक्युमेंट्स के बारे मे जानकारी मिलेगी, उन सभी डॉक्युमेंट्स को फॉर्म भरने से पहले collect कर लें। और PROCEED पर क्लिक करें। 

Step 6: अब अगले पेज पर required सभी माहिती भरे और “Eligibility Check” पर क्लिक करें। 

Step 7: आधार Authentication के लिए आधार नंबर और नाम भरे और “Click here to indicate that you have read and agree to share Aadhaar.” को मार्क कर “Generate OTP” पर क्लिक करें 

Step 8: आपके आधार से रजिस्टर मोबाईल पर OTP आएगा उसे दर्ज करें और “सबमिट” पर क्लिक करें।

Step 9: अब एक आवेदन फॉर्म खुलेगा। फॉर्म में मांगी गई जानकारी जैसे Personal Details, Family Member Details, Household Details, Address Details, Scheme Details, Home Loan Details  ये सभी जानकारी सावधानी से भरें और “Final Save” करें। 

Step 10: आवेदन नंबर नोट करें : सफलतापूर्वक आवेदन जमा करने के बाद सिस्टम एक Application Reference Number (Assessment ID) देगा। इसे भविष्य में स्थिति जांचने के लिए सुरक्षित रखें।

आवेदन की स्थिति कैसे जांचें (How to Check Application Status)

  1. ऑफिसियल वेबसाईट पर जाएं।
  2. मेनू बार में Login > Applicant Login विकल्प चुनें।
  3. आधार डीटेल – आधार नंबर और नाम दर्ज करें और Generate OTP पर क्लिक करें। 
  4. आवेदन की स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी।

मोबाईल से आवेदन की स्थिति कैसे जांचें ? 

  1. प्ले स्टोर से “Awaas App” डाउनलोड करें। open करें और जरूरी permission दें। 
  2. आपको 5 अलग अलग ऑप्शन दिखेंगे, जिसमें से “Beneficiary Login” पर क्लिक करें। 
  3. क्लिक करते ही (1) Registration ID (2) Mobile Number (3) Aadhar Number (4) Mangera JCN ये चार ऑप्शन दिखाई देंगे। 
  4. इस चारों मे से लोई भी एक ऑप्शन सिलेक्ट करे, राज्य और scheme सिलेक्ट करें।
  5. Submit पर क्लिक करते ही स्टैटस दिखाई देगी। 

PMAY Gramin के लिए आवेदन (ग्रामीण योजना)

 (सरल प्रक्रिया के लिए संभव हो तो Mobile का उपयोग करें। लैपटॉप या कंप्युटर से भी कर सकते हैं।)

  1. वेबसाइट खोलें: https://pmayg.nic.in/
  2. AwassPlus2024 survey पर क्लिक करें।
  3. Latest App version for “Awaasplus 2024 survey” (Play Store) की डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें और app को डाउनलोड और Install करे।
  1. AadhaarFaceRD (Play Store) की डाउनलोड लिंक से ये app भी डाउनलोड करें। KYC के लिए जरूरी है। 
  1. अब awaas plus app ओपन करें “Self Survey” सिलेक्ट कर आधार नंबर दर्ज  कर “Authenticate” पर क्लिक करें और जरूरी permission दें। 
  2. अब आपके Face Authentication की प्रक्रिया की जाएगी। Camera खुलेगा उसे अपने face के सामने रखे और प्रोसेस पूरा करें। 
  3.  प्रोसेस पुरा होते ही PIN set करने का ऑप्शन आएगा उसे सेट कर लें। 
  4. अगले स्टेप मे अपना राज्य, जिल्ला, ब्लॉक, पंचायत, गाँव सिलेक्ट कर Proceed पर क्लिक करें। 
  5. Registration का फॉर्म खुल जाएगा । Add/Edit Survey के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  6. मांगी सभी माहिती जैसे की Personal Details, Family Member Details, Bank Details, पुराने घर की फोटो आदि अपलोड करें। 
  7. आवेदन फॉर्म पूरा भरकर सबमिट करें।

अब जो भी माहिती आपने भरी है data को upload करना होगा। 

  1. Upload Saved Survey Data  पर क्लिक करें। यहाँ पर आपकी भरी  हुई डीटेल दिखेगी उसे मार्क कर Upload Record पर क्लिक करें। 
  2. Data अपलोड हो जाएगी और एक reference number प्राप्त होगा उसे नोट कर लें।

सरकार की तरफ से रिव्यू करने के बाद आवास का approval दिया जाता है। 

ऑफलाइन आवेदन की सुविधा

जिन लोगों को Pradhan Mantri Awas Yojana में ऑनलाइन आवेदन करने में समस्या हो रही हो, वे Common Service Centre (CSC) या निकटतम नगर निकाय कार्यालय में जाकर भी आवेदन कर सकते हैं। वहाँ अधिकारी फॉर्म भरने में मदद करते हैं और जरूरी दस्तावेज जमा कर लिए जाते हैं।

Pradhan Mantri Awas Yojana के अंतर्गत आवेदन करते समय ध्यान देने योग्य बातें

आधार नंबर सही होना चाहिए। सभी दस्तावेज़ स्पष्ट और वैध(Valid) हों। एक ही व्यक्ति द्वारा दो बार आवेदन न करें। गलत आय या पता जानकारी देने से आवेदन अस्वीकृत हो सकता है। आवेदन सबमिट करने के बाद स्थिति नियमित रूप से जांचते रहें।

महत्वपूर्ण वेबसाइट और हेल्पलाइन नंबर

निष्कर्ष

Pradhan Mantri Awas Yojana देश के गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए एक बड़ा अवसर है।ऑनलाइन आवेदन की सुविधा ने इसे और भी आसान बना दिया है।अगर आप पात्र हैं और अपना खुद का घर बनाने या खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो आज ही प्रधानमंत्री आवास योजना में ऑनलाइन आवेदन करें।

Pradhan Mantri Awas Yojana 2026 उन परिवारों के लिए एक बड़ा अवसर है जो अपना घर बनाना या खरीदना चाहते हैं। सही दस्तावेज़ और जानकारी के साथ आवेदन करने पर यह योजना घर के सपने को हकीकत में बदल सकती है।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

Q1. Pradhan Mantri Awas Yojana 2026 का मुख्य उद्देश्य क्या है?

Ans: इस योजना का उद्देश्य ऐसे परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराना है, जिनके पास अभी तक खुद का सुरक्षित आवास नहीं है। सरकार का लक्ष्य “हर परिवार के लिए आवास” को साकार करना है।

Q2. क्या इस योजना का लाभ पहली बार घर खरीदने वालों को ही मिलेगा?

Ans: हाँ, यह योजना मुख्य रूप से उन परिवारों के लिए है जिनके नाम पर देश में कहीं भी पक्का मकान नहीं है। यदि पहले से घर है, तो सामान्यतः पात्रता नहीं बनती।

Q3. PMAY के अंतर्गत कितने प्रकार की श्रेणियां होती हैं?

Ans: आवेदकों को उनकी वार्षिक आय के आधार पर EWS, LIG, MIG-I और MIG-II वर्गों में बांटा जाता है। हर वर्ग के लिए अलग लाभ और सब्सिडी संरचना होती है।

Q4. क्या योजना के तहत सीधे पैसे मिलते हैं या लोन पर छूट मिलती है?

Ans: ग्रामीण क्षेत्र में घर निर्माण के लिए आर्थिक सहायता सीधे दी जाती है, जबकि शहरी क्षेत्र में अधिकतर मामलों में होम लोन के ब्याज पर सब्सिडी दी जाती है।

Q5. क्या महिला के नाम पर संपत्ति होना जरूरी है?

Ans: शहरी क्षेत्र  में घर की मुखिया महिला सदस्य हो या पति-पत्नी के संयुक्त नाम पर होना प्रोत्साहित किया जाता है। इससे महिलाओं को संपत्ति में अधिकार मिलता है।

Q6. आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु क्या है?

Ans: आवेदक की आयु सामान्यतः 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए और वह कानूनी रूप से संपत्ति रखने के योग्य होना चाहिए।

Q7. क्या किराए पर रहने वाला व्यक्ति आवेदन कर सकता है?

Ans: यदि उसके नाम पर कोई पक्का घर नहीं है और वह आय सीमा में आता है, तो वह इस योजना के लिए आवेदन कर सकता है।

Q8. आवेदन करते समय किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है?

Ans: आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण, पहचान प्रमाण, निवास प्रमाण और पासपोर्ट साइज फोटो आम तौर पर आवश्यक होते हैं।

Q9. आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन है या ऑफलाइन?

Ans: दोनों विकल्प उपलब्ध हैं। इच्छुक व्यक्ति आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकता है या नजदीकी CSC केंद्र/नगर निकाय कार्यालय में जाकर प्रक्रिया पूरी कर सकता है

Q10. आवेदन स्वीकृत होने में कितना समय लगता है?

Ans: समय सीमा राज्य और आवेदन की जांच प्रक्रिया पर निर्भर करती है। दस्तावेज सही होने पर प्रक्रिया जल्दी पूरी हो सकती है।

Q11. क्या योजना का लाभ दोबारा लिया जा सकता है?

Ans: नहीं, यह योजना एक परिवार को सामान्यतः एक बार ही लाभ प्रदान करती है।

Q12. यदि आवेदन रिजेक्ट हो जाए तो क्या करें?

Ans: रिजेक्शन का कारण जानकर आवश्यक सुधार करें और पुनः आवेदन करें। गलत जानकारी या अधूरे दस्तावेज आवेदन खारिज होने का सामान्य कारण होते हैं।

Q13. क्या प्रवासी मजदूर भी पात्र हो सकते हैं?

Ans: यदि वे आय और अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं तथा उनके नाम पर कहीं भी पक्का घर नहीं है, तो वे भी आवेदन कर सकते हैं।

Exit mobile version