Sarkari99

Ayushman Bharat Yojana 2026: ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज कैसे पाएं? पूरी जानकारी हिंदी में

updated on April 19th, 2026 at 11:40 am

हमारे देश में स्वास्थ्य सेवाएं इतनी महंगी हो गई हैं कि एक आम आदमी अगर किसी बड़ी बीमारी में फंस जाए तो उसकी जीवन भर की बचत एक ही झटके में खत्म हो जाती है। इसी समस्या के समाधान हेतु और देशवासियों की मदद करने हेतु भारत सरकार ने एक बहुत ही अमूल्य बीम योजना शुरू की है जिसका नाम है Ayushman Bharat Yojana ।

Ayushman Bharat Yojana भारत सरकार की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है। इस स्कीम का उद्देश्य गरीब और ज़रूरतमंद परिवारों को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत हर पात्र परिवार को 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलता है।

यह लेख खास तौर पर आपको Ayushman Bharat Yojana के कुछ खास पहलुओं जैसे कि Ayushman Bharat Yojana eligibility, Ayushman card online apply, लाभ, दस्तावेज, अस्पताल सूची और FAQ की पूरी जानकारी सरल भाषा में देगा।

Ayushman Bharat Yojana क्या है?

Ayushman Bharat Yojana (PMJAY) एक राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना है। इस योजना की शुरुआत सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए की थी, ताकि कोई भी व्यक्ति पैसों की वजह से इलाज से वंचित न रहे।

इस योजना के तहत आपको किसी भी empanelled hospital में cashless treatment मिलता है।इलाज के लिए कोई फीस नहीं, न दवाइयों का खर्च। साल में एक परिवार को ₹5,00,000 तक का बीमा कवरेज मिलता है। सरकारी और प्राइवेट दोनों अस्पताल शामिल हैं।

Ayushman Bharat Yojana के मुख्य उद्देश्य

गरीब परिवारों को मुफ्त इलाज देना, महंगे इलाज का आर्थिक बोझ कम करना, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाना, हर वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना, बड़ी बीमारियों के इलाज को आसान बनाना है। 

Ayushman Bharat Yojana के फायदे

हर पात्र परिवार को गंभीर बीमारियों और बड़ी सर्जरी के लिए 5 लाख रुपये तक की कवरेज मिलती है। Ayushman card दिखाते ही अस्पताल में आपको किसी भी बिल की चिंता नहीं रहती। देशभर में 25,000+ अस्पताल PMJAY नेटवर्क में शामिल हैं। बड़ी बीमारियाँ जैसे कि हार्ट सर्जरी,किडनी बीमारी,कैंसर,ब्रेन ट्यूमर,accident और trauma care maternity services का सरल  इलाज मिलता है।  Pre और Post Hospitalization कवर होता है जिसमे दवाइयाँ, टेस्ट, कमरा, खाना सब मुफ्त शामिल है।

Ayushman Bharat Yojana Eligibility (पात्रता)

अगर आप Ayushman Bharat Yojana का लाभ लेना चाहते हैं, तो पहले पात्रता समझना जरूरी है। पात्रता SECC 2011 की सूची के अनुसार तय की जाती है।

ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पात्रताशहरी क्षेत्रों के लिए पात्रतासामान्य पात्रता
कच्चा घर1 कमरे का घरपरिवार में कोई वयस्क सदस्य न होनामजदूर, दिहाड़ी पर निर्भर परिवारSC/ST परिवारlandless परिवारmanual scavenger परिवारड्राइवरconstruction workersecurity guarddomestic workerplumber, electricianrickshaw pullerstreet vendortailor, mechanicपरिवार टैक्स न देता होकोई सरकारी नौकरी न होपरिवार SECC सूची में होबड़ा पक्का घर न होचार पहिया गाड़ी न हो

Ayushman Bharat Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज

Ayushman Card Online Apply कैसे करें? (Step-by-Step Guide)

Ayushman Bharat hospital list, Ayushman Bharat Yojana, Ayushman Bharat Yojana eligibility, Ayushman card online apply,

Ayushman card बनवाना बेहद आसान है। नीचे दिए गए स्टेप को अनुसरें। 

Step 1: PMJAY की official वेबसाइट पर जाएं। 

Step 2: “Am I Eligible?” पर क्लिक करें।

Step 3: अपना mobile number डालकर OTP verify करें।

Step 4: Aadhaar या ration card details दर्ज करें।

Step 5: अगर आपका नाम PMJAY database में है, तो eligibility दिख जाएगी।

Step 6: दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन पूरा करें।

Step 7: Verification पूरा होने के बाद आप Ayushman card download कर सकते हैं।

Ayushman Bharat Hospital List कैसे देखें?

हॉस्पिटल लिस्ट चेक करने के लिए:

  1. ऑफिशियल वेबसाइट https://hospitals.pmjay.gov.in पर जाएं।
  2. अपना state और district चुनें।
  3. Private या Government hospital चुनें।
  4. उपलब्ध अस्पतालों की list दिख जाएगी।

Ayushman Bharat Yojana में शामिल बीमारियाँ

इस योजना में लगभग 1500 सभी ज्यादें बीमारियों का इलाज शामिल है, जैसे 

Ayushman Bharat Yojana में नीचे दी हुई सेवाएँशामिल नहीं हैं।  

Ayushman Card Download 2026

आप Ayushman card यहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं: पूरी प्रक्रिया जानने के लिए यहाँ click करें ।

Ayushman Bharat Yojana Helpline Number

PM Suraksha Bima Yojana : प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की पूरी जानकारी
PM Jeevan Jyoti Bima Yojana : आवेदन प्रक्रिया, लाभ और पात्रता
Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना की पूरी जानकारी – लाभ, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
National Pension Scheme (NPS): Full Guide

निष्कर्ष

Ayushman Bharat Yojana गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए एक बहुत मददगार योजना है। यह परिवारों को गंभीर बीमारियों से जुड़ी भारी लागत से बचाती है। अगर आप Ayushman Bharat Yojana eligibility पूरी करते हैं, तो जल्द से जल्द Ayushman card online apply करें और इसका लाभ उठाएं।

FAQs- अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Q1. Ayushman Bharat Yojana क्या है?

यह सरकार की एक मुफ्त हेल्थ बीमा योजना है जिसमें 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलता है।

Q2. Ayushman Bharat Yojana eligibility कैसे पता चलेगी?

Ans: अपना मोबाइल नंबर डालकर PMJAY वेबसाइट पर eligibility चेक कर सकते हैं।

Q3. Ayushman card online apply कैसे करें?

Ans: वेबसाइट पर जाकर दस्तावेज अपलोड करें और verification पूरा करें।

Q4. क्या यह कार्ड प्राइवेट अस्पताल में मान्य है?

Ans: हाँ, अगर वह अस्पताल PMJAY में पंजीकृत है।

Q5. क्या हर परिवार को Ayushman card मिल सकता है?

Ans: सिर्फ वही परिवार कार्ड प्राप्त कर सकते हैं जो SECC database में शामिल हैं।

Q6. Ayushman card download कैसे करें?

Ans: PMJAY portal या CSC centre से डाउनलोड कर सकते हैं।

Q7. क्या इलाज पूरी तरह मुफ्त है?

Ans: हाँ, eligible परिवारों को इलाज के दौरान कोई खर्च नहीं देना पड़ता।

Exit mobile version