Site icon Sarkari99

PM Jeevan Jyoti Bima Yojana 2026: ₹436 में ₹2 लाख का बीमा | पूरी जानकारी, पात्रता व आवेदन प्रक्रिया

PM Jeevan Jyoti Bima Yojana

updated on April 16th, 2026 at 10:16 pm

PM Jeevan Jyoti Bima Yojana : भारत सरकार की योजनाओं का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। इन्हीं योजनाओं में से एक है प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY)। यह योजना देश के आम नागरिकों को बहुत ही कम प्रीमियम पर जीवन बीमा का लाभ देती है। अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो इस लेख में हम आपको बताएंगे कि PM Jeevan Jyoti Bima Yojana Online Apply कैसे करें, कौन पात्र है, और इसके क्या फायदे हैं।

PM Jeevan Jyoti Bima Yojana क्या है?

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा  योजना की शुरुआत 9 मई 2015 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने की थी। यह योजना एक Life Insurance Scheme है जो केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है, जिसके तहत किसी भी व्यक्ति को मृत्यु की स्थिति में ₹2 लाख तक का बीमा कवर दिया जाता है। यह योजना एक साल का कवर प्लान है हिसे हर साल रिन्यू करना  होता है। 

यह योजना विशेष रूप से उन लोगों के लिए बनाई गई है जो कम आय वर्ग से हैं और महंगे बीमा प्लान नहीं ले सकते।

योजना की प्रमुख विशेषताएं

विशेषताविवरण
योजना का नामप्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY)
लॉन्च वर्ष2015
लाभ राशि₹2,00,000 तक
वार्षिक प्रीमियम₹436 प्रति वर्ष
आयु सीमा18 से 50 वर्ष
बीमा अवधि1 वर्ष (हर साल नवीनीकरण योग्य)
संचालित LIC और अन्य सरकारी बीमा कंपनियां द्वारा
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन और बैंक के माध्यम से

बीमा नवीनीकरण प्रक्रिया

इस योजना की अवधि 1 वर्ष, 1 जून से 31 मई तक की होती है। और हर साल मई के महीने में इसका नवीनीकरण किया जाता  है।यदि आपके खाते में पर्याप्त राशि है, तो प्रीमियम ऑटो-डेबिट के जरिए स्वतः कट जाता है और बीमा चालू रहता है। अन्यथा आपको फिर से नवीनीकरण के लिए आवेदन करना होगा।

PM Suraksha Bima Yojana : प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की पूरी जानकारी

PM Jeevan Jyoti Bima Yojana का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य है – गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को जीवन बीमा सबंधित सुरक्षा देना।आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करना।लोगों में बीमा के प्रति जागरूकता बढ़ाना।

PM Jeevan Jyoti Bima Yojana के लाभ

PM Jeevan Jyoti Bima Yojana की पात्रता (Eligibility)

आवेदक की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।आवेदक के पास बैंक खाता (Savings Account) होना जरूरी है।खाता Aadhaar Card से लिंक होना चाहिए।आवेदक को योजना के तहत Auto Debit की अनुमति देनी होती है ताकि प्रीमियम हर साल स्वतः कट सके।

आवश्यक दस्तावेज (Documents Required)

PM Jeevan Jyoti Bima Yojana Online Apply फुल प्रोसेस  

यदि आप Online आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे बताएं स्टेप्स अनुसार प्रोसेस करें:

Step-by-Step Online Apply Process

  1. अपना बैंक चुनें – जैसे SBI, PNB, HDFC, Bank of Baroda आदि।
  2. अपने Net Banking या Mobile Banking App में लॉगिन करें।
  3. ‘Insurance’ या ‘Government Schemes’या Social Security Scheme सेक्शन पर जाएं।
  4. ‘PM Jeevan Jyoti Bima Yojana’ पर क्लिक करें।
  5. योजना की सारी जानकारी शयन से पढ़ें और ‘Apply Now’ पर क्लिक करें।
  6. अपनी व्यक्तिगत जानकारी और Nominee विवरण भरें।
  7. ₹436 का प्रीमियम भुगतान करें।
  8. सफल आवेदन के बाद आपको Acknowledgment Slip / Certificate of Insurance मिल जाएगा।

How to apply PMJJBY in SBI Online ? PMJJBY में SBI (State Bank Of India) के द्वारा कैसे ऑनलाइन आवेदन करें ?

  1. अपने Net Banking Account में उसे आइडी और  पासवर्ड से लॉगिन करें। 
  2. e Service पर क्लिक करें। 
  3. Social Security Scheme( PMJJBY/PMSBY/APY) पर क्लिक करें। 
  4. Scheme और अकाउंट नंबर सिलेक्ट कर Submit पर क्लिक करें। 
  5. CIF नंबर सिलेक्ट करे और Submit पर क्लिक करें। 
  6. अब एक फॉर्म खुलेगा उसमें मांगी गई सारी जानकारी ध्यान से भरें। Nominee डीटेल जरुए दें और Submit करें। 
  7. एक Reference Number जेनरैट होगा और “Your Registration has been submitted” का MSG show होगा। 

PMJJBY योजना में आपके आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 

बैंक के माध्यम से ऑफलाइन आवेदन

यदि आप ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं, तो आप अपने बैंक शाखा में जाकर आवेदन कर सकते हैं:

  1. बैंक से PMJJBY फॉर्म प्राप्त करें या अनलाइन डाउनलोड भी कर सकते हैं। 
  2. उसमें सभी जरूरी जानकारी भरें।
  3. फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
  4. बैंक अधिकारी को जमा करें।
  5. बैंक द्वारा सत्यापन के बाद आपका बीमा सक्रिय कर दिया जाएगा।

Download PMJJBY Certificate   

  1. https://jansuraksha.in/home वेबसाईट पर जाएं। 
  2. मेनू बार मे Login पर क्लिक करें। 
  3. अगर आप पहली पर डाउनलोड कर रहे है तो पहले Register पर क्लिक कर अपना account बना लें। 
  4. Register करने के बाद मोबाईल नंबर और Captcha के द्वारा Login कर लें। 
  5. Scheme सिलेक्ट करें। 
  6. Left sidebar मे से Service के सेक्शन में “Re Generate COI” पर क्लिक करें। 
  7. अब Bank, Account number, और Date of Birth, Year Range  भरकर “Re Generate COI” पर क्लिक करें।
  8. Policy Holder Detail fetch होकर आएगी उसे सिलेक्ट कर Generate CO पर क्लिक करें। 
  9. आपका Certificate Generate हो कर स्क्रीन पर दिखाई देगी। 
  10. Download बटन पर क्लिक कर डाउनलोड कर लें। 

क्लेम प्रक्रिया

अगर बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, तो Insurance Claim करने के लिए लाभार्थी को निम्नलिखित कदम उठाने होंगे-

  1. बीमा कंपनी या बैंक शाखा से Claim Form प्राप्त करें।
  2. मृतक का Death Certificate संलग्न करें।
  3. Nominee के KYC दस्तावेज जोड़ें।
  4. फॉर्म बैंक में जमा करें।
  5. सत्यापन के बाद बीमा राशि नामांकित (nominee) व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

महत्वपूर्ण बातें

यह योजना केवल एक बैंक खाते से ही जुड़ सकती है।बीमित व्यक्ति की मृत्यु होने पर Nominee को क्लेम फॉर्म भरकर बीमा कंपनी में जमा करना होता है।क्लेम प्रक्रिया पूरी होने के बाद ₹2 लाख की राशि 30 दिनों के भीतर जमा की जाती है।

Official Website Click Here
Application Form Click Here
Claim Form Click Here
National Toll-Free1800-180-1111 / 1800-110-001
Statewise Tollfree NumberClick Here

निष्कर्ष

PM Jeevan Jyoti Bima Yojana एक ऐसी सरकारी योजना है जो कम प्रीमियम में उच्च सुरक्षा प्रदान करती है। अगर आप अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो इस योजना में शामिल होना एक समझदारी भरा कदम है।
अब आप आसानी से PM Jeevan Jyoti Bima Yojana Online Apply कर सकते हैं और सरकार द्वारा दी जा रही इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

FAQs- अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Q1. क्या इस योजना में कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता है?

हाँ, 18 से 50 वर्ष तक का कोई भी व्यक्ति जिसके पास बैंक खाता है, आवेदन कर सकता है।

Q2. क्या यह योजना सिर्फ सरकारी बैंक के लिए है?

 नहीं, यह योजना सभी राष्ट्रीयकृत और निजी बैंकों के लिए उपलब्ध है।

Q3. क्या बीमा राशि हर साल बढ़ाई जा सकती है?

 नहीं, अधिकतम बीमा कवर ₹2 लाख ही है।

Q5. PM Jeevan Jyoti Bima Yojana में कौन कौन आवेदन कर सकते हैं?

यह योजना सभी भारतीय नागरिकों के लिए है, चाहे महिला हो या पुरुष कोई भी आवेदन कर सकते हैं।

Q6. क्या आवेदन करने के लिए ऑनलाइन बैंकिंग जरूरी है?

 जरूरी नहीं, आप ऑफलाइन बैंक शाखा से भी आवेदन कर सकते हैं।

Exit mobile version