Sarkari99

Shramik Card Yojana 2026: Online Apply, Benefits, Eligibility, Documents | श्रमिक कार्ड योजना पूरी जानकारी

updated on April 15th, 2026 at 07:08 pm

भारत में करोड़ों मजदूर हर दिन मेहनत करते हैं। वे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन अधिकतर असंगठित मजदूर सरकारी सुविधाओं से वंचित रहते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने Shramik Card Yojana शुरू की है।

यह योजना असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को पहचान देने के साथ-साथ उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ती है। श्रमिक कार्ड बनवाने पर मजदूरों को बीमा, पेंशन, शिक्षा सहायता, और अन्य लाभ सीधे उनके बैंक खाते में मिलते हैं।

श्रमिक कार्ड योजना का उद्देश्य (Objective of Shramik Card Yojana)

इस योजना का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को एक यूनिक पहचान देना और उन्हें सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना है।

उपरांत मुख्य उद्देश्य असंगठित मजदूरों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराना।उनकी आय और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करनाऔर सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ उन तक पहुंचाना है। सरल शब्दों में, Shramik Card Yojana मजदूरों के लिए एक सुरक्षा कवच का काम करती है।

श्रमिक कार्ड योजना के लाभ (Benefits of Shramik Card Yojana)

बीमारी, दुर्घटना या बेरोजगारी की स्थिति में सरकार से वित्तीय मदद मिलती है। श्रमिकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ मिलता है। 60 वर्ष की आयु के बाद मजदूरों को पेंशन का लाभ मिलता है। मजदूरों के बच्चों को छात्रवृत्ति दी जाती है। महिला मजदूरों को गर्भावस्था और प्रसूति के समय आर्थिक सहायता मिलती है। प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे प्रोग्राम में श्रमिकों को प्राथमिकता दी जाती है।

उपरांत  कार्ड धारक को PM Shram Yogi Maandhan, PM Suraksha Bima, और PM Jeevan Jyoti Bima जैसी योजनाओं का लाभ मिलता है।

पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।आवेदक की आयु 16 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए।आवेदक असंगठित क्षेत्र में कार्यरत हो (निर्माण मजदूर, ड्राइवर, घरेलू कामगार, खेतिहर मजदूर आदि)।किसी अन्य सरकारी नौकरी या पेंशन योजना से जुड़ा न हो।बैंक खाता और मोबाइल नंबर होना आवश्यक है।

आवश्यक दस्तावेज़ (Required Documents)

  1. आधार कार्ड
  2. मोबाइल नंबर (आधार से लिंक)
  3. पासपोर्ट साइज फोटो
  4. बैंक पासबुक या खाता विवरण
  5. निवास प्रमाण पत्र
  6. रोजगार से संबंधित प्रमाण (यदि उपलब्ध हो)

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (Online Application Process)

Shramik Card Yojana
  1. वेबसाइट खोलें: https://eshram.gov.in
  2. “Register on e-SHRAM” पर क्लिक करें।
  3. मोबाइल नंबर (आधार लिंक्ड) दर्ज करें और Send OTP पर क्लिक करें।
  4. एक OTP प्राप्त होगा, OTP और captcha code दर्ज करें। 
  5. आधार e-KYC का पेज खुलेगा, आधार नंबर के द्वारा और OTP के द्वारा e-KYC पूरा करें। 
  6. अब एक रेजिस्ट्रैशन फॉर्म open होगा, यहाँ “Continue to Enter Other Details” पर क्लिक करें। 
  7. फॉर्म मे मांगी गई सभी माहिती, Nominee details, पता ,Personal Details, Occupation & Skills, Bank की माहिती सभी ध्यान से भरें और Submit बटन पर क्लिक करें।
  8. आपका आवेदन सबमिट हो जाएगा और UAN (Universal Account Number) प्राप्त होगा।
  9. कार्ड डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें।

ऑफ़लाइन आवेदन प्रक्रिया (Offline Process)

यदि कोई व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकता, तो वह Common Service Centre (CSC) या नज़दीकी श्रम कार्यालय जाकर आवेदन कर सकता है। वहां अधिकारी आपकी जानकारी दर्ज करके श्रमिक कार्ड प्रिंट कर देंगे।

श्रमिक कार्ड की वैधता और नवीनीकरण (Validity and Renewal)

श्रमिक कार्ड आजीवन वैध (Valid) रहता है।यदि आपकी जानकारी (मोबाइल, पता या बैंक डिटेल्स) बदलती है, तो उसे e-SHRAM पोर्टल पर अपडेट करें।

महत्वपूर्ण लिंक और हेल्पलाइन (Important Links & Helpline)

Shramik Card Yojana से जुड़ी अन्य योजनाएं

  1. PM Shram Yogi Maandhan Yojana – असंगठित मजदूरों के लिए पेंशन योजना।
  2. PM Jeevan Jyoti Bima Yojana – जीवन बीमा योजना।
  3. PM Suraksha Bima Yojana – दुर्घटना बीमा योजना।
  4. Ayushman Bharat Yojana – स्वास्थ्य बीमा योजना।

Shramik Card Yojana का महत्व (Importance of the Scheme)

Shramik Card Yojana असंगठित क्षेत्र के करोड़ों मजदूरों के लिए बड़ी राहत है। इससे मजदूरों को सरकारी सहायता सीधे बैंक खाते में मिलती है और सरकार उनके डेटा के आधार पर नई योजनाएं बना सकती है।

यह योजना असंगठित क्षेत्र को संगठित ढांचे में लाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

निष्कर्ष (Conclusion)

Shramik Card Yojana 2026 भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है जो मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक सहायता और पहचान प्रदान करती है।अगर आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं या कोई मजदूर जानते हैं, तो उन्हें श्रमिक कार्ड बनवाने की सलाह जरूर दें।

इस योजना से न केवल आर्थिक स्थिरता मिलेगी बल्कि भविष्य की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।Shramik Card Yojana सरकार की ऐसी योजना है जो देश के हर मजदूर को पहचान, सुरक्षा और सम्मान दिलाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। आज ही आवेदन करें और इसका लाभ उठाएं।

Related Articles:

PM Kisan Yojana : ऑनलाइन आवेदन, लाभ, पात्रता और नई अपडेट

Pradhan Mantri Awas Yojana : ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और दस्तावेज़– पूरी जानकारी

FAQs- अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न 1: श्रमिक कार्ड क्या है?

उत्तर: श्रमिक कार्ड असंगठित मजदूरों को जारी किया जाने वाला सरकारी पहचान पत्र है, जिससे वे विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।

प्रश्न 2: श्रमिक कार्ड कैसे बनवाएं?

 उत्तर: ई-श्रम पोर्टल https://eshram.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें या नजदीकी CSC केंद्र से बनवाएं।

प्रश्न 3: क्या श्रमिक कार्ड के लिए कोई शुल्क लगता है?

 उत्तर: नहीं, श्रमिक कार्ड बनवाना पूरी तरह मुफ्त (Free) है।

प्रश्न 4: क्या महिला मजदूर भी आवेदन कर सकती हैं?

 उत्तर: हां, महिला मजदूर भी इस योजना के लिए पात्र हैं और उन्हें मातृत्व लाभ जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

प्रश्न 5: श्रमिक कार्ड की वैधता कितनी होती है?

 उत्तर: श्रमिक कार्ड आजीवन वैध रहता है, लेकिन जानकारी को समय-समय पर अपडेट करना आवश्यक है।

Exit mobile version