Site icon Sarkari99

Farmer ID Registration 2026 शुरू! अभी करें आवेदन और पाएं ₹6000 सालाना लाभ!

Farmer ID Registration

PM Kisan Farmer ID Registration: केंद्र सरकार किसानों की सुविधा के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिनमें से एक प्रमुख योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana)। अब सरकार किसानों के लिए एक नया कदम उठा रही है, Farmer ID Registration यानी किसान आईडी पंजीकरण।

इस आईडी के माध्यम से हर किसान को एक यूनिक पहचान नंबर (Unique Farmer ID) मिलेगा, जिससे सरकार को किसानों तक योजनाओं का लाभ सीधे पहुँचाने में आसानी होगी। इससे किसानों को हरबार डॉक्युमेंट्स  जमा करने या अलग-अलग वेबसाईट या पोर्टल पर जाकर आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। 

PM Kisan Farmer ID क्या है?

Farmer ID किसानों के लिए एक Digital Identity (डिजिटल पहचान) है, जो केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं से जोड़ती है। जिसकी वजह से किसान की ज़मीन, बैंक खाता, फसल, और सरकारी मदद की सभी जानकारियाँ एक ही जगह पर मिल जाती हैं। सरकार हर किसान को एक अलग यूनिक आईडी देना चाहती है ताकि योजनाओं में पारदर्शिता रहे और किसी भी तरह का फर्जी रेजिस्ट्रैशन ना हो पाए। 

किसान आईडी रजिस्ट्रेशन का उद्देश्य

सरकार उद्देश्य है कि Farmer ID शुरू करने का मक़सद है सभी किसानों का एक साझा डाटाबेस (Unified Farmer Database) बनाना। इससे हर योजना एक ही प्लेटफॉर्म से जुड़ जाएगी और किसानों को सब्सिडी, बीमा और मदद की राशि सीधे मिल सकेगी।

इससे योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी, जवाबदेही साफ़ होगी और किसानों की पहचान व सत्यापन आसान हो जाएगा। 

PM Kisan Farmer ID के लाभ

Farmer ID रजिस्ट्रेशन करने के बाद सभी कृषि योजनाओं में एक ही आईडी से आवेदन कर सकते है। PM Kisan Yojana की राशि जल्दी और सीधे किसान के बैंक खाते में पहुँचेगी। किसान आसानी से फसल बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड और खाद्य सब्सिडी जैसी योजनाओं से जुड़ पाएँगे। उनकी सारी जानकारी सरकार के पास डिजिटल रूप में सुरक्षित रहेगी और फर्जी रजिस्ट्रेशन पर रोक लगेगी।

पात्रता (Eligibility Criteria)

आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)

PM Kisan Farmer ID Registration के लिए नीचे दिए दस्तावेज जरूरी हैं:

  1. आधार कार्ड
  2. भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र (खतौनी या भूमि रिकॉर्ड)
  3. बैंक पासबुक की प्रति
  4. पासपोर्ट साइज फोटो
  5. मोबाइल नंबर (आधार से लिंक होना चाहिए)

PM Kisan Farmer ID Online Registration Process | ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

PM Kisan Farmer ID Registration : PM Kisan samman Nidhi Yojana मे लाभ पाने के लिए खुद को पहले किसान (Farmer ) के तौर पर Register करना होता है। और इसकेलिए सबसे पहले अपने state की पोर्टल पर Registration (पंजीकरण) करना होता है। आप नीचे बताए गए प्रक्रिया से Farmer ID Registration कर सकते हैं। ।

  1. Step 1: सबसे पहले PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट या राज्य कृषि विभाग की वेबसाइट पर जाएं।
  2. Step 2: होमपेज पर Farmer ID Registration पर क्लिक करें।
  3. Step 3: अब अपना aadhar, मोबाइल नंबर और Captcha  डालें और ‘Get OTP’ पर click करें।

अगर आपने पहले से Farmer ID रजिस्ट्रेशन कर लिया है तो प्रक्रिया आगे बढ़ेगी ।अगर नहीं किया है तो एक मैसेज दिखाई देगा। ‘OK’ क्लिक कर दे जिससे आप सीधे अपने राज्य की वेबसाइट पर पहुँच जाएंगे। राज्यों के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक नीचे दिए गए हैं।

अब नीच दी हुई प्रोसेस फॉलो करे और रजिस्टर करे। 

  1. अपने स्टेट  पोर्टल की वेबसाईट पर जाने के बाद Farmer सिलेक्ट कर Create New User Account पर क्लिक करें। 
  2. Aadhaar number भरें और “Term & Condition” चुनें एवं “Submit” बटन  पर क्लिक करें। 
  3. आधार से लिंक  मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। उसे भरें और ‘Verify’ पर click  करें।
  4. इसके बाद आपकी KYC जानकारी अपने-आप सिस्टम में दिखेगी। अब आप जिस मोबाइल नंबर को अपनी Farmer ID से इस पोर्टल पर लिंक करना चाहते हैं उसे दर्ज करें।  
  5. मोबाईल नंबर डालने पर एक otp आएगा इसे फिल कर verify करें और Password (eg : Abcd@1234)  भी सेट कर लें। अब Create My Account पर क्लिक करें। 

इतना करने से आपका Account Activate हो जाएगा। 

  1. अब Login वाले पेज पर वापस आए। Farmer के ऑप्शन पर  क्लिक करे, मोबाईल नंबर और password की मदद से लॉगिन करे। 
  2. Register as Farmer पर क्लिक करें। 
  3. आपके सामने मोबाइल नंबर बदलने का ऑप्शन आएगा। अगर आप मोबाईल नंबर  बदलना चाहते हैं तो नया नंबर डाल सकते हैं, और अगर नहीं बदलना चाहते तो ‘No’ पर click  कर दें।
  4. यहाँ एक फॉर्म खुलेगा इसमे मांगी गई सभी जानकारी भरें। जैसे की नाम, Gender, Caste Category, Address , Land Ownership Details,Occupational Details भरें और “Fetch Land Detail” पर क्लिक करें। 
  5. एक मेनू खुलेगा जिसमे आपको district, Subdistrict और village सिलेक्ट करना है। (ये सारी डिटेल्स आपको अपने जमीन की भरनी है।) जमीन का Survey Number भरें और Submit पर क्लिक करें। 
  6. Owner and Identifier name मे से नाम सिलेक्ट करें और सबमिट पर क्लिक करे। 
  7. ज़मीन से सबंधित सभी जानकारी जोड़ने के बाद ‘Verify All Land’ पर click करें।
  8. Department Approval के ऑप्शन मे Revenue को और Farmer Consent को मार्क कर Save पर क्लिक करें। 
  9. Proceed to E-sign पर क्लिक करें। 
  10. NSDL का पेज ओपन होगा, वहाँ अपना aadhar number  डालें और ‘Send OTP’ पर click  करें।
  11. इसके बाद आपका फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट हो जाएगा।
  12. अगर कोई जानकारी अपडेट या चेंज करना चाहते हैं तो अकाउंट में लॉगिन करे। सभी विकल्प मिलेंगे जिससे जो भी बदलाव करना चाहे कर  सकते हैं।

सभी राज्यों के पोर्टल 

यहाँ सभी राज्यों के पोर्टल की लिंक दी गई है। लेकिन कुछ राज्यों में यह सुविधा अभी ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है। जैसे ही ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होगी, यहाँ अपडेट कर दिया जाएगा।

Sr NoStateLink
1अंडमान और निकोबार द्वीपसमूहClick Here 
2आंध्र प्रदेश Click Here 
3अरुणाचल प्रदेशउपलब्ध नहीं  
4आसाम Click Here 
5बिहारClick Here 
6चण्डीगढ़ उपलब्ध नहीं 
7छतीसगढ़ Click Here 
8दिल्ली उपलब्ध नहीं 
9गोवाउपलब्ध नहीं 
10गुजरात Click Here 
11हरियाणाClick Here 
12हिमाचल प्रदेश Click Here 
13जम्मू एण्ड कश्मीर Click Here 
14झारखंड Click Here 
15कर्नाटक उपलब्ध नहीं 
16केरला Click Here 
17लद्दाख उपलब्ध नहीं 
18लक्षद्वीप उपलब्ध नहीं  
19मध्य प्रदेश Click Here 
20महाराष्ट्र Click Here 
21मणिपुर उपलब्ध नहीं 
22मेघालय उपलब्ध नहीं  
23मिज़ोरम उपलब्ध नहीं 
24नागालैंड उपलब्ध नहीं 
25ओड़ीशा Click Here 
26पुडुचेरी उपलब्ध नहीं 
27पंजाब Click Here 
28राजस्थान Click Here 
29सिक्किम Click Here 
30तमिलनाडु Click Here 
31तेलंगाना उपलब्ध नहीं 
32दादरा और नगर हवेली, दमन एण्ड दीव उपलब्ध नहीं 
33त्रिपुरा Click Here 
34उत्तर प्रदेश Click Here 
35उत्तराखंड Click Here 
36वेस्ट बंगाल Click Here 

ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया (Offline Registration Process)

अगर आप ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं, तो आप ऑफलाइन माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

Also Read: Pradhan Mantri Awas Yojana : ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और दस्तावेज़– पूरी जानकारी

प्रक्रिया:

  1. अपने पास के CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) या कृषि विभाग के कार्यालय में जाएं।
  2. वहाँ पर Farmer ID Registration Form भरें।
  3. आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
  4. अधिकारी आपके दस्तावेज की जांच करेंगे और आवेदन सबमिट करेंगे।
  5. सत्यापन के बाद आपका Farmer ID नंबर जारी कर दिया जाएगा।

Farmer ID Status कैसे चेक करें?

किसान अपना रजिस्ट्रेशन स्टेटस ऑनलाइन इस तरह देख सकते हैं:

  1. https://pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  2. मेन्यू में “Know Your Status” विकल्प चुनें।
  3. Registration No और Captcha  दर्ज करें और Get Otp पर क्लिक करे।
  4. स्क्रीन पर आपकी आवेदन स्थिति दिखाई देगी।

अगर आपको Registration No नहीं पता तो यहाँ से प्राप्त करें। 

Get Registration No

महत्वपूर्ण सुझाव (Important Tips)

आवेदन करने से पहले सभी दस्तावेजों की सत्यता और नाम की स्पेलिंग जांच लें।आधार कार्ड और बैंक खाता एक ही नाम में होना जरूरी है।आवेदन के बाद रसीद या Farmer ID नंबर जरूर सुरक्षित रखें।अगर आपका PM Kisan का पैसा नहीं आ रहा है, तो Farmer ID से उसकी स्थिति जांचें।

निष्कर्ष

PM Kisan Farmer ID Registration किसानों के लिए एक बड़ा कदम है। इससे किसानों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही प्लेटफॉर्म से मिलेगा। पारदर्शिता बढ़ेगी और आवेदन प्रक्रिया आसान होगी।

अगर आप किसान हैं, तो जल्द से जल्द अपनी Farmer ID Registration पूरी करें ताकि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ सीधे आपके खाते में पहुँचे।

FAQs- अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Q1. Farmer ID बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है?

Ans: Farmer ID रजिस्ट्रेशन के लिए आमतौर पर आधार कार्ड, भूमि से संबंधित दस्तावेज (खसरा/खतौनी), बैंक खाता विवरण और मोबाइल नंबर की आवश्यकता होती है। कुछ राज्यों में अतिरिक्त दस्तावेज भी मांगे जा सकते हैं। सभी दस्तावेज सही और अपडेटेड होने चाहिए ताकि आवेदन रिजेक्ट न हो।

Q2. क्या Farmer ID के बिना PM किसान योजना की किस्त मिल सकती है?

Ans: कई राज्यों में Farmer ID या भूमि सत्यापन अनिवार्य किया गया है। यदि किसान की जानकारी भूमि रिकॉर्ड से मैच नहीं करती या Farmer ID अपडेट नहीं है, तो किस्त रुक सकती है। इसलिए समय पर रजिस्ट्रेशन और सत्यापन कराना जरूरी है।

Q3. PM किसान Farmer ID Registration ऑनलाइन कैसे करें

Ans: किसान आधिकारिक पोर्टल या अपने नजदीकी CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) के माध्यम से Farmer ID के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया में आधार सत्यापन, भूमि विवरण भरना और बैंक जानकारी दर्ज करना शामिल होता है। आवेदन के बाद स्टेटस ऑनलाइन ट्रैक किया जा सकता है।

Q4. अगर Farmer ID में गलती हो जाए तो उसे कैसे सुधारें?

Ans: यदि Farmer ID में नाम, आधार नंबर या भूमि विवरण में कोई त्रुटि है, तो किसान पोर्टल पर लॉगिन करके सुधार का अनुरोध कर सकते हैं या नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर अपडेट करा सकते हैं। गलत जानकारी होने पर किस्त रुक सकती है, इसलिए समय पर सुधार करना जरूरी है।

Exit mobile version