सरकारी अपडेट हिन्दी में !

Facebook
WhatsApp

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2026: फसल नुकसान पर मिलेगा पूरा मुआवजा, ऐसे करें आवेदन

WhatsApp Group Join Now

updated on April 19th, 2026 at 05:11 pm

भारत एक कृषि प्रधान देश है। यहां करोड़ों किसान अपनी आजीविका खेती पर निर्भर करते हैं। मौसम में बदलाव, सूखा, बाढ़, प्राकृतिक आपदाएं और कीटों का हमला कई बार किसानों की मेहनत पर पानी फेर देते हैं। इसी समस्या को कम करने और किसानों को सुरक्षित रखने के लिए सरकार ने “Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana” शुरू की।

यह योजना किसानों को फसलों के नुकसान की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा देती है। यह सिर्फ एक बीमा योजना नहीं, बल्कि किसानों के लिए एक भरोसा है जो संकट के समय उन्हें संभालती है।

इस लेख में आप Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana के बारे में पूरी जानकारी पढ़ेंगे।

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana क्या है

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana (PMFBY) भारत सरकार द्वारा 2016 में शुरू की गई एक प्रमुख कृषि बीमा योजना है। इसका मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं, कीटों और रोगों के कारण होने वाले फसल नुकसान की भरपाई करना है।

इस योजना की खासियत यह है कि किसान बहुत कम प्रीमियम देकर अपनी फसल का बीमा करा सकते हैं और नुकसान की स्थिति में उचित दावा राशि प्राप्त कर सकते हैं।

PPradhan Mantri Fasal Bima Yojana के उद्देश्य

नीचे इस योजना के प्रमुख लक्ष्य दिए गए हैं

  1. किसानों को फसल नुकसान की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना
  2. आधुनिक कृषि तकनीकों और बेहतर खेती को प्रोत्साहित करना
  3. प्राकृतिक आपदा, बाढ़, सूखा, चक्रवात और ओलावृष्टि से होने वाले नुकसान को कवर करना
  4. कृषि क्षेत्र में स्थिरता और आत्मविश्वास बढ़ाना
  5. किसानों की आय में लगातार सुधार और स्थिरता लाना

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana की मुख्य विशेषताएं

  1. फसल नुकसान पर बीमा दावा
  2. बहुत कम प्रीमियम दर
  3. पूर्ण फसल कवरेज
  4. गांव स्तर पर नुकसान का आकलन
  5. दावा राशि सीधे बैंक खाते में
  6. ऑनलाइन आवेदन की सुविधा
  7. सभी प्रकार के प्राकृतिक आपदा कवरेज
  8. तेज और पारदर्शी प्रक्रिया

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana में प्रीमियम दर

इस योजना में किसानों को प्रीमियम की चिंता नहीं करनी पड़ती क्योंकि यह बहुत ही कम रखा गया है।

फसल का प्रकारकिसानों द्वारा देय प्रीमियम
खरीफ की फसल2 प्रतिशत
रबी की फसल1.5 प्रतिशत
वार्षिक और वाणिज्यिक फसल5 प्रतिशत

बाकी राशि सरकार देती है।

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana के लाभ

  1. किसानों को प्राकृतिक आपदा से राहत
  2. फसल खराब होने पर आर्थिक दबाव कम
  3. फसल सुरक्षा के कारण जोखिम कम
  4. बैंक ऋण लेने में आसानी
  5. दावा सीधा बैंक खाते में
  6. फसल नुकसान का वैज्ञानिक आकलन
  7. कृषि में स्थिरता
  8. किसानों का आत्मविश्वास बढ़ता है

यह योजना किसानों को सुरक्षा और स्थिर आय का भरोसा देती है।

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana के लिए पात्रता

इस योजना में हर किसान शामिल हो सकता है, लेकिन कुछ नियम हैं

पात्र किसान

  1. सभी किसान जो खेती करते हैं
  2. पट्टेदार किसान
  3. फसल बोने वाले वास्तविक किसान
  4. बैंक ऋण लेने वाले किसान
  5. गैर-ऋणी (Non Loanee) किसान

कौन पात्र नहीं

  1. खेती न करने वाले भूमि मालिक
  2. बिना खेती वाले भूमि किराएदार
  3. बीमा अवधि के बाद आवेदन करने वाले किसान

PMFBY के लिए जरूरी दस्तावेज

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojna के लिए आपको ये दस्तावेज चाहिए. 

  1. आधार कार्ड
  2. बैंक पासबुक
  3. जमीन के दस्तावेज
  4. फसल बोने का प्रमाण
  5. पासपोर्ट साइज़ फोटो
  6. मोबाइल नंबर

किन फसलों को कवर किया जाता है

योजना के तहत लगभग सभी प्रमुख फसलें शामिल हैं. 

  • खरीफ फसले: धान, मक्का, सोयाबीन, कपास
  • रबी फसले: गेहूं, जौ, चना, सरसों
  • वाणिज्यिक फसल: गन्ना, जूट, आलू, प्याज
  • वार्षिक फसल: फल और सब्जी की कई फसलें

किस प्रकार के नुकसान को कवर किया जाता है

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana में ये नुकसान शामिल हैं।

  1. बाढ़
  2. सूखा
  3. ओलावृष्टि
  4. चक्रवात
  5. तेज हवा
  6. बिजली गिरना
  7. कीट और रोग
  8. जंगली जानवरों से नुकसान (चयनित राज्यों में)

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana कैसे काम करती है

  1. किसान योजना में रजिस्ट्रेशन करता है। 
  2. फसल और क्षेत्र के अनुसार बीमा राशि तय होती है। 
  3. प्रीमियम भुगतान किया जाता है। 
  4. फसल नुकसान के बाद पंचायत या गांव स्तर पर सर्वे होता है। 
  5. बीमा कंपनी नुकसान का आकलन करती है। 
  6. दावा राशि किसान के बैंक खाते में भेजी जाती है।

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana में आवेदन 

1. ऑनलाइन आवेदन: PMFBY की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। किसान अपने आधार नंबर और मोबाइल नंबर से रजिस्टर कर सकते हैं।

2. ऑफलाइन आवेदन: अपने CSC केंद्र, बैंक शाखा, कृषि अधिकारी के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (स्टेप बाय स्टेप)

अगर आप Register नहीं है तो पहले Registration कर लें। 

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojna
  1. PMFBY की वेबसाइट खोलें। 
  2. Farmer Corner सेक्शन पर क्लिक करें। 
  3. Guest Farmer पर क्लिक करें। 
  4. Registration Form में Farmer Details जैसे की पूरा नाम, passbook name, मोबाईल नंबर, आयु, cast, gender, farmer category आदि चुनें। 
  5. Farmer ID डीटेल भरें। 
  6. Residential section में अपना राज्य, जिल्ला, गाँव, पता, पिन कोड आदि भरें। 
  7. Account section में बैंक डीटेल भरें, और captcha कोड दर्ज कर Create user पर क्लिक करें। 
  8. आपका रेजिस्ट्रैशन हो जाएगा।

अब Home page पर वापस आयें। 

  1. PMFBY की वेबसाइट खोलें। 
  2. Farmer Corner सेक्शन पर क्लिक करें। 
  3. Login to Farmer पर क्लिक करें। 
  4. Mobile number, captcha और OTP के द्वारा लॉगिन करें। 
  5. एप्लीकेशन फॉर्म की सभी ज़रूरी(फसल और क्षेत्र की जानकारी ) जगहें भरें और सभी ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स बताए गए फॉर्मेट और साइज़ में अपलोड करें।
  6. Preview चेक कर Submit पर क्लिक करें। 
  7. प्रीमियम भुगतान करें
  8. रसीद डाउनलोड करें

Online – via CSCs आवेदन प्रक्रिया (स्टेप बाय स्टेप)

स्टेप 1: अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSCs)पर जाएं। CSC सरकार द्वारा ऑथराइज़्ड सेंटर हैं जो लोगों को अलग-अलग सर्विस देते हैं।

स्टेप 2: CSC में विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर (VLE) की मदद  से PMFBY मे apply करें। 

स्टेप 3: VLE को ज़रूरी फ़ील्ड की जानकारी और ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स की सॉफ्ट कॉपी दें।

स्टेप 4: आपकी एप्लीकेशन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद, VLE को लागू प्रीमियम की रकम का पेमेंट करें। प्रीमियम की रकम फसल, एरिया और अन्य फैक्टर के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।

स्टेप 5: एप्लीकेशन जमा करने के सबूत के तौर पर VLE से एक एक्नॉलेजमेंट रसीद लें।

ये एक्नॉलेजमेंट नंबर आपको application track करने मे उपयोगी होगा। 

Offline आवेदन प्रक्रिया (स्टेप बाय स्टेप)

स्टेप 1: आपने नजदीकी बैंक या इन्श्योरेन्स ऑफिस जाएं और स्टाफ से आवेदन फॉर्म लें। 

स्टेप 2: application फॉर्म सभी जरूरी फील्ड ध्यान से भरें और जरूरी डॉक्युमेंट्स अटैच करें। 

स्टेप 3: ये भर हुआ application फॉर्म स्टाफ को जमा करें और लागू प्रीमियम भर दें। 

स्टेप 4: एक application reference number मिलेगा । जिसकी मदद से application को track कर सकते हैं। 

Official WebsiteClick Here
Helpline Number14447
PM Kisan Farmer ID Registration 2026: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता, लाभ और दस्तावेज़
Shramik Card Yojana : लाभ, पात्रता, दस्तावेज़ और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी
मनरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2026 : ऑनलाइन देखें

How to track Application of PMFBY (application कैसे चेक करें।)

  • Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana – PMFBY की official website पर जाएं। 
  • होम पेज पर application status पर क्लिक करें। 
  • Policy ID और Captcha कोड भरें और Check Status बटन पर क्लिक करें।  

बीमा दावा कैसे करें ( How to Claim)

  1. फसल नुकसान होने के 72 घंटे के अंदर रिपोर्ट करें। 
  2. हेल्पलाइन, CSC या कृषि अधिकारी को सूचना दें। 
  3. फसल क्षेत्र की फोटो और वीडियो रखें। 
  4. सर्वे टीम के आने का इंतजार करें। 
  5. चेक हो जाने  के बाद पैसा  सीधे बैंक खाते में भेज दी  जाती है। 

PMBY से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

  1. आवेदन समय पर करें। 
  2. सही फसल और क्षेत्र की जानकारी भरें। 
  3. बिजाई का प्रमाण रखें। 
  4. नुकसान की परिस्थिति  में 72 घंटे के अंदर सूचित करें।  
  5. बैंक अकाउंट सक्रिय रखें। 

किसान को पैसा कैसे मिलता है ? 

  • किसान को सीधे बैंक खाते में Direct Benefit Transfer के द्वारा पैसा दिया जाता है। कोई मध्यस्थ या बीच मे नहीं होता है।  प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है। 

List of insurance companies

कुछ इन्श्योरेन्स कंपनी की लिस्ट नीचे दी हुई है जो इस योजना मे सामील हैं। 

  • Agriculture Insurance Company of India
  • ICICI Lombard
  • HDFC ERGO General Insurance Company
  • IFFCO-Tokio General Insurance
  • Cholamandalam MS General Insurance
  • Bajaj Allianz General Insurance
  • Reliance General Insurance
  • Future Generali India Insurance
  • TATA AIG General Insurance
  • SBI General Insurance
  • Universal Sompo General Insurance

निष्कर्ष

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana किसानों के लिए  सुरक्षा कवच है। जो  किसानों को नुकसान से  बचाती है और नुकसान होने पर उन्हे आर्थिक मदद देती है। कम प्रीमियम, व्यापक कवरेज और पारदर्शी  प्रक्रिया इस योजना को और भी खास बनाती है। 

हर एक किसान को इस योजना के द्वारा अपनी फसल का बीमा जरूर कराना चाहिए, यह योजना कठिन स्थिति में किसानों का सबसे बड़ा सहारा बन सकता है। 

FAQs- अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Q1. PM Fasal Bima Yojna में कौन शामिल हो सकता है?

Ans: हर किसान, चाहे ऋणी हो या गैर-ऋणी शामिल हो सकता है।

Q2. दावा कब कर सकते हैं ?

Ans: फसल नुकसान होने के 72 घंटे के अंदर दावा कर सकते हैं।

Q3. बीमा राशि कैसे मिलती है ?

Ans: बीमा राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफ़र कर दी जाती है। ।

Q4. कौनसी फसलें कवर होती हैं ?

Ans: इस योजना में खरीफ, रबी, वाणिज्यिक और वार्षिक फसलें कवर हैं ।

Q5. ऑनलाइन आवेदन कहां करें ?

Ans: PMFBY की आधिकारिक वेबसाइट पर अनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Q6. क्या इसका प्रीमियम ज्यादा है ?

Ans: नहीं, बहुत कम है। खरीफ 2 प्रतिशत और रबी 1.5 प्रतिशत।

WhatsApp Group Join Now

Pradyumna Prasad

Pradyumna Prasad is a blog writer who shares information related to government schemes, online government procedures in simple Hindi to deliver reliable and useful information to readers so that people can easily avail the benefits of government services & schemes.

View all posts by Pradyumna Prasad

Leave a Comment