VB-G RAM G Full Form: अगर आपने हाल ही में VB-G RAM G का नाम सुना है और जानना चाहते हैं कि इसका पूरा नाम क्या है, तो आपको बता दें कि इसका Full Form Viksit Bharat Guarantee for Rozgar and Ajeevika Mission (Gramin) है। हिंदी में इसका अर्थ विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) है।
VB-G RAM G भारत सरकार का नया ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून है, जिसके तहत पात्र ग्रामीण परिवारों को एक वित्तीय वर्ष में 125 दिनों तक अकुशल मजदूरी आधारित रोजगार की कानूनी गारंटी दी गई है। यह कानून 1 जुलाई 2026 से लागू हुआ है और इसने पुराने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA), 2005 का स्थान लिया है।
इस लेख में हम VB-G RAM G का पूरा नाम, इसका हिंदी अर्थ, योजना के उद्देश्य, पात्रता, रोजगार की गारंटी, आवेदन प्रक्रिया और पुरानी मनरेगा योजना से इसके अंतर को विस्तार से समझेंगे।
VB-G RAM G Full Form क्या है?
VB-G RAM G का पूरा नाम Viksit Bharat Guarantee for Rozgar and Ajeevika Mission Gramin है।
इसका हिंदी अर्थ है विकसित भारत – रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण)। यह नाम ग्रामीण भारत में रोजगार, आजीविका और विकास से संबंधित सरकारी मिशन को दर्शाता है।
| Official Website | Click Here |
VB-G RAM G Full Form in English
Viksit Bharat Guarantee for Rozgar and Ajeevika Mission Gramin
VB-G RAM G Full Form in Hindi
विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन ग्रामीण
इस कानून का आधिकारिक संक्षिप्त नाम VB-G RAM G है। इसे हिंदी में ‘विकसित भारत – जी राम जी‘ भी कहा जाता है।
यह केवल किसी योजना का सामान्य नाम नहीं, बल्कि वर्ष 2025 में बनाया गया एक केंद्रीय कानून है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को रोजगार की कानूनी सुरक्षा प्रदान करना है।
VB-G RAM G का मतलब क्या होता है?
VB-G RAM G नाम के प्रमुख हिस्सों को इस प्रकार समझ सकते हैं।
| शब्द | अर्थ |
| VB | Viksit Bharat |
| G | Guarantee |
| R | Rozgar |
| A | Ajeevika |
| M | Mission |
| G | Gramin |
यह विभाजन पूरे नाम को समझने के लिए है। आधिकारिक कानून में इसका नाम एक संयुक्त रूप में लिखा गया है।
Viksit Bharat का अर्थ विकसित भारत है। Guarantee for Rozgar रोजगार की गारंटी को दर्शाता है, जबकि Ajeevika Mission (Gramin) ग्रामीण आजीविका से संबंधित मिशन को बताता है।
इस प्रकार VB-G RAM G का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और गांवों में टिकाऊ विकास को बढ़ावा देना है।
VB-G RAM G क्या है? (What is VB-G RAM G?)
VB-G RAM G एक ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून है। इसे भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय से संबंधित कानूनी व्यवस्था के अंतर्गत लागू किया गया है।
इस कानून के तहत पात्र ग्रामीण परिवारों के वयस्क सदस्य, जो अकुशल शारीरिक श्रम करना चाहते हैं, रोजगार की मांग कर सकते हैं।इसके अंतर्गत एक पात्र परिवार को वित्तीय वर्ष में 125 दिनों के मजदूरी रोजगार की गारंटी दी जाती है।
यहां एक बात समझना जरूरी है कि 125 दिन की रोजगार गारंटी प्रत्येक व्यक्ति को अलग-अलग नहीं, बल्कि पात्र ग्रामीण परिवार को मिलती है।इस व्यवस्था में रोजगार के साथ गांवों के विकास, जल संरक्षण, आजीविका से संबंधित सुविधाओं और सार्वजनिक संपत्तियों के निर्माण पर भी ध्यान दिया गया है।
VB-G RAM G Act 2025: मुख्य जानकारी
| विवरण | जानकारी |
| कानून का नाम | VB-G RAM G Act, 2025 |
| पूरा नाम | Viksit Bharat Guarantee for Rozgar and Ajeevika Mission Gramin |
| हिंदी अर्थ | विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन ग्रामीण |
| संबंधित मंत्रालय | ग्रामीण विकास मंत्रालय |
| कानून संख्या | अधिनियम संख्या 36, वर्ष 2025 |
| कानून बनने की तारीख | 20 दिसंबर 2025 |
| लागू होने की तारीख | 1 जुलाई 2026 |
| रोजगार गारंटी | 125 दिन प्रति पात्र ग्रामीण परिवार |
| लाभार्थी | पात्र ग्रामीण परिवार |
| रोजगार का प्रकार | अकुशल शारीरिक श्रम |
| पुराना कानून | MGNREGA Act, 2005 |
| उद्देश्य | रोजगार सुरक्षा और ग्रामीण विकास |
VB-G RAM G Act कब लागू हुआ?
VB-G RAM G Act, 2025 में 20 दिसंबर 2025 को अधिनियमित किया गया था। इसके बाद केंद्र सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह कानून 1 जुलाई 2026 से देश के ग्रामीण क्षेत्रों में लागू हुआ।
नया नियम लागू होने के साथ ही MGNREGA Act, 2005 को निरस्त कर दिया गया है । इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि ग्रामीण रोजगार की गारंटी समाप्त हो गई। इसके बजाय नए कानून के अंतर्गत रोजगार गारंटी को 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है।
सरकार ने पुराने कानून के अंतर्गत चल रहे कार्यों को नई व्यवस्था में जारी रखने और अधूरे सार्वजनिक विकास कार्यों को पूरा करने का भी प्रावधान किया है।
VB-G RAM G योजना के मुख्य उद्देश्य क्या हैं?
इस कानून के अंतर्गत ग्रामीण विकास और रोजगार सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं।
भारत में बड़ी संख्या में ग्रामीण परिवार खेती, मजदूरी और मौसमी रोजगार पर निर्भर रहते हैं। ऐसे परिवारों के लिए साल के अलग-अलग समय में रोजगार की उपलब्धता एक महत्वपूर्ण आवश्यकता होती है। VB-G RAM G का उद्देश्य पात्र ग्रामीण परिवारों को मांग के आधार पर मजदूरी रोजगार की कानूनी गारंटी देना है।
पहले मनरेगा मे 100 दिनों के रोजगार की गारंटी मिलती थी। VB-G RAM G योजना में इसे बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है। इससे पात्र परिवारों को और 25 दिन ज्यादे का गारंटीकृत रोजगार प्राप्त करने का अधिकार मिलता है।
मजदूरी भुगतान की निगरानी और सीधे बैंक खातों में राशि पहुंचाने के लिए डिजिटल व्यवस्था पर जोर दिया गया है। स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध होने से ग्रामीण परिवारों की आय में सहायता मिल सकती है।
साथ ही गांवों में उपयोगी सार्वजनिक संपत्तियां बनने से कृषि और अन्य आजीविका गतिविधियों को लाभ मिल सकता है।
VB-G RAM G के लिए कौन पात्र है?
आवेदक ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले परिवार से संबंधित होना चाहिए। रोजगार मांगने वाले व्यक्ति की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक अकुशल शारीरिक श्रम करने के लिए तैयार होना चाहिए। परिवार का पंजीकरण और रोजगार की मांग निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार होनी चाहिए। संबंधित राज्य की लागू प्रशासनिक प्रक्रिया और आवश्यक सत्यापन का पालन करना होगा।
VB-G RAM G में ये चार काम किए जाएंगे?
- जल संरक्षण और जल संबंधी कार्य: इनमें जल संरक्षण, पानी के भंडारण और ग्रामीण जल संसाधनों को बेहतर बनाने वाले स्वीकृत कार्य शामिल हो सकते हैं।
- ग्रामीण बुनियादी ढांचा: गांवों में उपयोगी सार्वजनिक बुनियादी सुविधाओं के विकास से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता दी जा सकती है।
- आजीविका से संबंधित सुविधाएं: ग्रामीण परिवारों की आजीविका और उत्पादन गतिविधियों में सहायता करने वाले सार्वजनिक कार्य किए जा सकते हैं।
- अत्यधिक मौसम से सुरक्षा: बाढ़, सूखे और अन्य अत्यधिक मौसम की घटनाओं के प्रभाव को कम करने वाली स्वीकृत परियोजनाएं भी इस व्यवस्था में महत्वपूर्ण हैं।
इन कार्यों का चयन स्थानीय आवश्यकताओं और अधिकृत योजनाओं के अनुसार किया जाता है।
VB-G RAM G और MGNREGA में अंतर !
VB-G RAM G और MGNREGA दोनों का संबंध ग्रामीण रोजगार गारंटी से है, लेकिन इनके कानूनी ढांचे और कुछ प्रमुख प्रावधानों में अंतर है।
| विषय | MGNREGA | VB-G RAM G |
| कानून | MGNREGA Act, 2005 | VB-G RAM G Act, 2025 |
| रोजगार गारंटी | 100 दिन | 125 दिन |
| रोजगार का प्रकार | अकुशल शारीरिक श्रम | अकुशल शारीरिक श्रम |
| लाभार्थी | पात्र ग्रामीण परिवार | पात्र ग्रामीण परिवार |
| रोजगार की मांग | मांग आधारित | मांग आधारित |
| बेरोजगारी भत्ता | प्रावधान उपलब्ध | प्रावधान उपलब्ध |
| विकास कार्य | ग्रामीण सार्वजनिक कार्य | चार प्रमुख प्राथमिकता क्षेत्र |
| निगरानी | प्रशासनिक और डिजिटल व्यवस्था | तकनीक आधारित निगरानी पर विशेष जोर |
इस तुलना से स्पष्ट होता है कि नई व्यवस्था में रोजगार गारंटी के दिनों की संख्या बढ़ाई गई है। साथ ही ग्रामीण विकास कार्यों की योजना, निगरानी और सार्वजनिक संपत्तियों के निर्माण पर अधिक जोर दिया गया है।
VB-G RAM G Full Form से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Ans: VB-G RAM G का full फॉर्म Viksit Bharat Guarantee for Rozgar and Ajeevika Mission Gramin है।
Ans: इसका हिंदी अर्थ विकसित भारत – रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) है।
Ans: यह कानून भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय से संबंधित है।
Ans: 1 जुलाई 2026 से VB-G RAM G लागू किया गया है।
Ans: हां। पहले से जारी valid Job Card नई व्यवस्था में भी मान्य होंगे।
निष्कर्ष
अब आप जान गए होंगे कि VB-G RAM G Full Form का मतलब Viksit Bharat – Guarantee for Rozgar and Ajeevika Mission (Gramin) है।
यदि आप इस योजना के अंतर्गत रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं, तो अपने जॉब कार्ड की स्थिति जांचें और ग्राम पंचायत या संबंधित ग्रामीण रोजगार कार्यालय से संपर्क करें।
ऐसी ही सरकारी योजनाओं, रोजगार और ग्रामीण विकास से जुड़ी उपयोगी जानकारी के लिए Sarkari99.com पर अन्य लेख भी पढ़ें।
Disclaimer: यह लेख सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। रोजगार पंजीकरण, मजदूरी दर और स्थानीय प्रक्रियाओं की पुष्टि संबंधित सरकारी अधिसूचना और अधिकृत कार्यालय से अवश्य करें। Sarkari99.com कोई आधिकारिक सरकारी वेबसाइट नहीं है।
आधिकारिक स्रोत (References)
लेख तैयार करने के लिए निम्न सरकारी स्रोतों का उपयोग किया गया है:
- PIB: VB-G RAM G Act 2025 FAQs
- PIB: VB-G RAM G Scheme Implementation, July 2026
- Gazette of India: VB-G RAM G Bill 2025
- Haryana Rural Development Department: VB-G RAM G