सरकारी अपडेट हिन्दी में !

Facebook
WhatsApp

घर बैठे Aadhaar Card Download कैसे करें (2026) आसान स्टेप्स में डाउनलोड करें e-Aadhaar PDF

WhatsApp Group Join Now

updated on April 19th, 2026 at 04:39 pm

आज के समय में Aadhar Card हर भारतीय नागरिक के लिए सबसे महत्वपूर्ण पहचान पत्र बन चुका है। बैंकिंग, सरकारी योजनाएं, स्कूल एडमिशन, मोबाइल सिम, यात्रा टिकट, टैक्स फाइलिंग—सबमें आधार की जरूरत पड़ती है।
अगर आपका आधार कार्ड कहीं खो गया है, पुराना हो गया है या फिर आपको डिजिटल कॉपी चाहिए, तो आप आसानी से Aadhaar card download कर सकते हैं।

UIDAI (Unique Identification Authority of India) नागरिकों को e-Aadhaar डाउनलोड करने की सुविधा देता है, जो फिजिकल आधार कार्ड जितना ही वैध माना जाता है।

इस ब्लॉग में आप Aadhaar card download के तरीके,आधार डाउनलोड लिंक,आधार डाउनलोड पासवर्ड, OTP से आधार डाउनलोड,बिना मोबाइल नंबर के आधार डाउनलोड, mAadhaar और Digilocker से डाउनलोड, masked Aadhaar क्या होता है, समस्याएं और समाधान, इस सभी के बारे मे जानेंगे तो चलिए पूरा स्टेप बाय स्टेप समझते हैं।

Aadhaar Card Download क्या है?

जब आप अपने आधार कार्ड का ऑनलाइन PDF वर्ज़न UIDAI वेबसाइट से डाउनलोड करते हैं, इसे ही e-Aadhaar कहा जाता है।  यह बिल्कुल वैध, सुरक्षित और हर जगह स्वीकार्य होता है।

e-Aadhaar डाउनलोड करने के लिए UIDAI की आधिकारिक साइट है: https://uidai.gov.in 

e-Aadhaar डाउनलोड करने के कई तरीके हैं, जिन्हें हम नीचे विस्तार से देखेंगे।

Aadhaar Card Download करने के लिए जरूरी चीजें

Aadhaar card download करने के लिए आपके पास इनमें से कोई एक होना चाहिए: आधार नंबर (Aadhaar Number), एनरॉलमेंट आईडी (EID), वर्चुअल आईडी (VID), रजिस्टर मोबाइल नंबर। 

इसके अलावा : इंटरनेट, मोबाइल पर OTP प्राप्त करने की सुविधा, PDF ओपन करने के लिए पासवर्ड (नीचे बताया है)

Aadhaar Card Download के मुख्य तरीके

UIDAI आधार डाउनलोड करने के लिए अलग-अलग विकल्प देता है. 

  1. UIDAI वेबसाइट से Aadhaar card download
  2. Enrollment ID से आधार डाउनलोड
  3. Virtual ID से आधार डाउनलोड
  4. बिना रजिस्टर मोबाइल नंबर के आधार डाउनलोड
  5. mAadhaar ऐप से डाउनलोड
  6. Digilocker से आधार डाउनलोड, अब इन्हें विस्तार से देखते हैं।

1. UIDAI वेबसाइट से Aadhaar Card Download (Aadhaar Number से)

यह सबसे आसान तरीका है।

Step 1: UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज में “My Aadhaar” सेक्शन खोलें।

Step 2: “Download Aadhaar” पर क्लिक करें

Step 3: “Aadhaar Number” चुनें. यहां आपको यह जानकारी भरनी होगी:

  • 12-digit Aadhaar Number
  • Captcha Code

Step 4: “Send OTP” पर क्लिक करें. आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर OTP आएगा।

Step 5: OTP दर्ज करें और “Verify & Download” दबाएं. 

अब आपका Aadhar card download होकर PDF में सेव हो जाएगा।

2. Enrollment ID (EID) से Aadhaar Card Download

अगर आपका आधार नंबर नहीं पता है, तो आप EID से डाउनलोड कर सकते हैं।  EID वह नंबर है जो आधार बनवाते समय रसीद (Acknowledgment Slip) पर मिलता है।

प्रक्रिया:

  1. UIDAI साइट खोलें। 
  2. My Aadhaar > Download Aadhaar पर क्लिक करें। 
  3. “Enrollment ID (EID)” चुनें। 
  4. 14-digit का EID नंबर और captcha कोड भरें। 
  5. “Send OTP” पर क्लिक करें। 
  6. Received OTP डालें। 
  7. Verify & Download बटन पर क्लिक करें, क्लिक करते ही Aadhar Card Download हो गया । 

यह तरीका खासकर उन लोगों के लिए उपयोगी है जिनके पास आधार नंबर नहीं है।

3. Virtual ID (VID) से Aadhaar Card Download

VID (Virtual ID) एक 16-digit अस्थायी ID होती है जो Aadhaar की जगह इस्तेमाल की जाती है।

Steps:

  1. UIDAI साइट खोलें। 
  2. My Aadhaar > Download Aadhaar पर क्लिक करें। 
  3. “VID” ऑप्शन चुनें। 
  4. 16-digit का VID नंबर और captcha कोड भरें। 
  5. “Send OTP” पर क्लिक करें। 
  6. Received OTP डालें। 
  7. Verify & Download बटन पर क्लिक करें, क्लिक करते ही Aadhaar Card Download हो गया ।

4. मोबाइल नंबर के बिना Aadhaar Card Download। 

अगर आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, तब भी आप आधार हासिल कर सकते हैं।

तरीका 1: किसी नजदीकी Aadhaar Seva Kendra जाएं

आप बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन करवाकर आधार की प्रिंट कॉपी ले सकते हैं।

तरीका 2: “Order Aadhaar Reprint”

इसके लिए मोबाइल नंबर जरूरी नहीं होता। OTP किसी भी नंबर पर आ सकता है (Non-Registered Mobile).

इसके लिए आपको ₹75  का शुल्क देना होता है।

5. mAadhaar App से Aadhaar Card Download

UIDAI का आधिकारिक मोबाइल ऐप—mAadhaar—भी सबसे विश्वसनीय विकल्प है।

Steps:

  1. Google Play Store / App Store से mAadhaar डाउनलोड करें। 
  2. ऐप खोलकर भाषा चुनें। 
  3. Aadhaar Number या VID जोड़ें। 
  4. OTP से वेरीफाई करें
  5. “Download Aadhaar” पर क्लिक करें

अब आपका आधार फोन में हमेशा सुरक्षित रहेगा।

6. Digilocker से Aadhaar Card Download

DigiLocker एक सरकारी ऐप (app) है जिसमें दस्तावेज ऑटोमैटिक लिंक हो जाते हैं।

Steps:

  1. DigiLocker खोलें। 
  2. “Central Govt” सेक्शन पर जाएं। 
  3. UIDAI पर क्लिक करें। 
  4. Aadhaar Number दर्ज करें। 
  5. OTP वेरीफाई करें। 
  6. आधार कार्ड PDF डाउनलोड करें। 

Masked Aadhaar क्या है? (Masked Aadhaar Card Download)

Masked Aadhaar में आपके आधार नंबर के अंतिम 4 अंक ही दिखते हैं। शुरु के 8 अंक छिपे रहते हैं। यह सुरक्षा के लिए सबसेअच्छा विकल्प है। डाउनलोड करते समय “Masked Aadhaar” सिलेक्ट करें। 

Aadhaar Card Download PDF Password क्या होता है?

डाउनलोड किए गए आधार password से Protect PDF होते हैं। इन्हे  खोलने के लिए पासवर्ड चाहिए।

Aadhaar PDF Password = आपके नाम के पहले 4 अक्षर (कैपिटल लेटर) + जन्म वर्ष

उदाहरण:  नाम = RAMESH KUMAR
जन्म वर्ष = 1996, तो पासवर्ड बनेगा RAME1996

Aadhaar Card Download में आने वाली समस्यायें  और समाधान !

समस्यायें  समाधान 
OTP नहीं आ….सिग्नल चेक करें। DND ऑन न हो। रजिस्टर मोबाइल नंबर चेक करें। 
पासवर्ड गलत बताता है….नाम के पहले 4 अक्षर सही रखें. जन्म वर्ष सही लिखें. 
वेबसाइट ओपन नहीं हो रहीब्राउज़र कैश साफ करें। दूसरे ब्राउज़र का उपयोग करें।
नंबर लिंक नहीं हैAadhaar Seva Kendra में अपडेट कराएं

किन स्थितियों में Aadhaar Card Download करना जरूरी होता है?

  • आधार कार्ड खो जाने पर।
  • बैंक में नया खाता खोलने पर।
  • मोबाइल सिम खरीदने पर।
  • सरकारी योजना का लाभ लेने पर।
  • पासपोर्ट आवेदन में।
  • स्कूल/कॉलेज एडमिशन में।
  • टैक्स फाइलिंग के समय।

e Passport Online Apply: ई-पासपोर्ट क्या है और इसे ऑनलाइन कैसे आवेदन करें? (Full Guide in Hindi)

Aadhaar Card Download का महत्व क्यों बढ़ता जा रहा है?

हर काम की डिजिटल प्रक्रिया का बढ़ावा, आधार को साथ में रखने की जरूरत नहीं पड़ती, सुरक्षित और एन्क्रिप्टेड PDF तुरंत उपलब्ध और कहीं भी उपयोगी और वैध है इसलिए इसका महत्व badhata जा रहा है। 

निष्कर्ष

Aadhaar card download एक आसान और तेज प्रक्रिया है, जिसे आप घर बैठे पूरा कर सकते हैं। UIDAI ने आधार डाउनलोड को इतना सरल बना दिया है कि कुछ ही मिनटों में आप e-Aadhaar PDF हासिल कर सकते हैं।
चाहे आपका कार्ड खो गया हो, कोई दस्तावेज जमा करना हो, या डिजिटल कॉपी चाहिए। Aadhaar card download हर स्थिति में उपयोगी है।

अगर आप सभी स्टेप्स को सही तरह से फॉलो करते हैं, तो आधार डाउनलोड करते समय आपको बिल्कुल भी परेशानी नहीं होगी।

FAQs- अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Q1. क्या डाउनलोड किया गया e-Aadhaar वैध है?

Ans: हां, फिजिकल आधार जितना ही वैध है।

Q2. क्या बिना मोबाइल नंबर के आधार डाउनलोड हो सकता है?

Ans: हाँ , लेकिन सिर्फ UIDAI केंद्र से या Order Aadhaar Reprint से डाउनलोड कर सकते हैं, अनलाइन खुद से नहीं कर सकते।

Q3. क्या masked Aadhaar सभी जगह मान्य है?

Ans: हां, पूरी तरह मान्य है ।

Q5. आधार डाउनलोड कितनी बार कर सकते हैं?

Ans: जितनी बार चाहें उतनी बार डाउनलोड कर सकते हैं। ।

WhatsApp Group Join Now

Pradyumna Prasad

Pradyumna Prasad is a blog writer who shares information related to government schemes, online government procedures in simple Hindi to deliver reliable and useful information to readers so that people can easily avail the benefits of government services & schemes.

View all posts by Pradyumna Prasad

Leave a Comment