सरकारी अपडेट हिन्दी में !

Facebook
WhatsApp

AEPS Cash Withdrawal 2026: आधार से पैसे कैसे निकले Step-by-Step Process

WhatsApp Group Join Now

AEPS Cash Withdrawal:आज के डिजिटल दौर में बैंकिंग पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गई है। अब आपको पैसे निकालने के लिए ATM कार्ड या बैंक शाखा जाने की जरूरत नहीं है। आप सिर्फ अपने Aadhaar Card की मदद से भी आसानी से पैसे निकाल सकते हैं।

यह सुविधा AEPS (Aadhaar Enabled Payment System) के माध्यम से मिलती है, जिसमें केवल आधार नंबर और बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट) की जरूरत होती है।

इस लेख में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि आधार कार्ड से पैसे कैसे निकाले जाते हैं, किन चीजों की जरूरत होती है और इसका पूरा प्रोसेस क्या है।

AEPS Cash Withdrawal (AEPS) क्या है?

AEPS का पूरा नाम Aadhaar Enabled Payment System है जो  एक डिजिटल बैंकिंग सिस्टम है जो आपको आधार नंबर के जरिए बैंकिंग सेवाएं प्रदान करता है। इसके जरिए आप पैसे निकाल सकते हैं, बैलेंस चेक कर सकते हैं, पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं, मिनी स्टेटमेंट प्राप्त कर सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि इसमें ATM कार्ड, PIN या स्मार्टफोन की जरूरत नहीं होती। 

Aadhaar में Email कैसे अपडेट करें? | How to Update Email in Aadhaar Step-by-Step (2026)

आधार से पैसे कैसे निकालने के लिए जरूरी शरतें 

आधार से पैसे निकालने से पहले आपको ये सुनिश्चित करना होगा की आपका बैंक खाता Aadhaar से जुड़ा होना जरूरी है, तभी आप AEPS सेवा का उपयोग कर सकते हैं। बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी है। लेनदेन के लिए आपको फिंगरप्रिंट या आई-स्कैन देना होगा। आपके आसपास बैंकिंग एजेंट या माइक्रो ATM होना चाहिए।

AEPS Cash Withdrawal  – Step-by-Step Process

 Step 1: नजदीकी AEPS पॉइंट खोजें: आपको अपने आसपास किसी बैंकिंग एजेंट, CSC सेंटर या माइक्रो ATM पर जाना होगा।

Step 2: एजेंट को जानकारी दें: बताएं कि आप आधार के जरिए पैसे निकालना चाहते हैं।

Step 3: बैंक का चयन करें: एजेंट के डिवाइस में आपके बैंक का नाम चुनें।

Step 4: आधार नंबर दर्ज करें: आपका 12 अंकों का Aadhaar नंबर दर्ज किया जाएगा।

Step 5: बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन: आपसे फिंगरप्रिंट स्कैन करने को कहा जाएगा।

Step 6: राशि दर्ज करें: जितनी रकम निकालनी है, वह दर्ज करें।

Step 7: कैश प्राप्त करें: सफल वेरिफिकेशन के बाद आपको तुरंत पैसे मिल जाएंगे और रसीद भी दी जाएगी।

आधार से पैसे कहाँ से निकालें ?

आप बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट (BC),CSC सेंटर,किराना स्टोर (जहां माइक्रो ATM हो),ग्रामीण बैंकिंग एजेंट इन जगहों पर आधार से पैसे निकाल सकते हैं। 

AEPS Transaction कितना Safe  है?

AEPS को काफी सुरक्षित माना जाता है क्योंकि इसमें बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन होता है, PIN या OTP की जरूरत नहीं है। UIDAI आधारित सिस्टम है और धोखाधड़ी की संभावना कम होती है।

Aadhaar Se Paise Nikalte Time Dhyan Rakhen

  • हमेशा अधिकृत एजेंट के पास ही जाएं। 
  • अपना Aadhaar नंबर किसी अनजान व्यक्ति से शेयर न करें। 
  • बायोमेट्रिक केवल विश्वसनीय डिवाइस पर ही दें। 
  • रसीद जरूर लें। 

Aadhaar Withdrawal Ke Fayde

आधार से पैसे निकालने से ये फायदा होता है की आप बिना ATM कार्ड पैसे निकाल सकते हैं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुविधा उपलब्ध है यह तेज और आसान प्रक्रिया है। बुजुर्ग और कम पढ़े-लिखे लोगों के लिए उपयोगी है।

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q1. क्या बिना ATM कार्ड पैसे निकाल सकते हैं?

Ans: हाँ, Aadhaar और फिंगरप्रिंट से आसानी से पैसे निकाल सकते हैं।

Q2. क्या Aadhaar से पैसे निकालने के लिए PIN चाहिए?

Ans: नहीं, इसमें सिर्फ बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन होता है।

Q3. क्या यह सेवा हर जगह उपलब्ध है?

Ans: हाँ, लगभग सभी क्षेत्रों में AEPS एजेंट उपलब्ध होते हैं।

Q4. क्या Aadhaar से पैसे निकालना सुरक्षित है?

Ans: हाँ, यह सुरक्षित है क्योंकि इसमें बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन होता है।

निष्कर्ष

AEPS Cash Withdrawal, Aadhaar Card के जरिए पैसे निकालना आज के समय में बेहद आसान और सुविधाजनक तरीका बन गया है। खासकर उन लोगों के लिए जिनके पास ATM या डिजिटल बैंकिंग की सुविधा नहीं है, AEPS एक बहुत बड़ा समाधान है।

अगर आपका बैंक अकाउंट आधार से लिंक है, तो आप कुछ ही मिनटों में अपने नजदीकी एजेंट के पास जाकर पैसे निकाल सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now

Pradyumna Prasad

Pradyumna Prasad is a blog writer who shares information related to government schemes, online government procedures in simple Hindi to deliver reliable and useful information to readers so that people can easily avail the benefits of government services & schemes.

View all posts by Pradyumna Prasad

Leave a Comment