PF Withdrawal Online:अगर आप नौकरी बदल चुके हैं, रिटायर हो चुके हैं या किसी जरूरी काम के लिए पैसे की जरूरत है, तो Provident Fund (PF) आपके लिए एक महत्वपूर्ण वित्तीय सहारा है। 2026 में PF निकालने की प्रक्रिया पहले की तुलना में काफी आसान और डिजिटल हो चुकी है।
अब आप घर बैठे ही अपने मोबाइल या लैपटॉप से EPF का पैसा निकाल सकते हैं। पहले जहां इसमें कई फॉर्म, ऑफिस विजिट और लंबा इंतजार लगता था, अब यह प्रक्रिया 100% ऑनलाइन और तेज हो चुकी है।
इस लेख में हम आपको बताएंगे PF क्या है,PF निकालने के नियम, ऑनलाइन PF क्लेम करने का पूरा प्रोसेस,जरूरी डॉक्यूमेंट और 2026 की नई अपडेट।
PF (Provident Fund) क्या है?
EPF (Employees’ Provident Fund) एक सरकारी योजना है जिसे Employees’ Provident Fund Organisation (EPFO) द्वारा संचालित किया जाता है। यह एक रिटायरमेंट सेविंग स्कीम है जिसमें कर्मचारी और नियोक्ता दोनों योगदान करते हैं।
इसका मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को भविष्य के लिए आर्थिक सुरक्षा देना है।
PF निकालने के लिए पात्रता (Eligibility)
आप निम्न परिस्थितियों में PF निकाल सकते हैं।
1. पूरी रकम (Full Withdrawal): रिटायरमेंट के बाद या नौकरी छोड़ने के 2 महीने बाद।
2. आंशिक निकासी (Partial Withdrawal): मेडिकल इमरजेंसी,घर खरीदना या लोन चुकाना, शादी या पढ़ाई के लिए
3. बेरोजगारी की स्थिति में: 1 महीने बाद 75% तक, 2 महीने बाद 100% तक निकासी संभव
PF निकालने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
PF क्लेम करने से पहले ये चीजें तैयार रखें।
- UAN (Universal Account Number)
- Aadhaar कार्ड (UAN से लिंक)
- बैंक अकाउंट (UAN से लिंक)
- PAN कार्ड
- मोबाइल नंबर (Aadhaar से लिंक)
- Form 19, 10C, 31 (जरूरत के अनुसार)
ध्यान रखें: KYC पूरी तरह Verified होना जरूरी है, वरना आपका क्लेम Reject हो सकता है।
PF Withdrawal Online Process 2026 – Step-by-Step Process
अब जानते हैं सबसे जरूरी हिस्सा PF ऑनलाइन कैसे निकालें।
Step 1: EPFO के Member Portal पर जाकर UAN और पासवर्ड से लॉगिन करें।
Step 2: KYC Verify करें,Aadhaar, PAN, Bank Details ये सभी अपडेट और verified होने चाहिए।
Step 3: Online Services पर जाएं और “Claim (Form-31, 19 & 10C)” पर क्लिक करें।
Step 4: Bank Account Verify करें। अपने बैंक अकाउंट की डिटेल डालकर verify करें।
Step 5: Claim Type चुनें। आपको तीन विकल्प मिलेंगे।
- Form 19 – Full PF withdrawal
- Form 31 – Partial withdrawal
- Form 10C – Pension withdrawal
Step 6: OTP Verification: Aadhaar से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे डालें।
Step 7: Claim Submit करें। सबमिट करने के बाद आपका PF क्लेम प्रोसेस में चला जाएगा।
PF Withdrawal Online पैसा कितने दिन में मिलता है?
सामान्यतः 7 से 10 दिन लगते हैं। लेकिन कई मामलों में 10 से 20 दिन में पैसा मिल जाता है छोटे क्लेम (₹5 लाख तक) जल्दी प्रोसेस हो सकते हैं।
PF Claim Status / PF Withdrawal Online कैसे चेक करें?
आप अपना PF स्टेटस EPFO Portal,Passbook Portal,UMANG App इस पोर्टल पर चेक कर सकते हैं।
PF Withdrawal के नए अपडेट
1. EPFO 3.0 सिस्टम: UPI और ATM से PF निकालने की सुविधा आने वाली है।
2. मोबाइल ऐप लॉन्च: OTP के जरिए 24 घंटे में withdrawal संभव हो सकता है।
3. Auto Processing: ₹5 लाख तक के क्लेम Auto Process हो सकते हैं।
4. Simplified Rules: 13 कारणों की जगह 3 Categories मेंWithdrawal आसान किया गया है।
PF Withdrawal Online Claim Reject होने के कारण
कई बार PF क्लेम Reject हो जाता है। इसके मुख्य कारण UAN activate नहीं होना, KYC incomplete,Bank IFSC गलत, Date of Exit update नहीं हो और Name Mismatch होना।
इन गलतियों से बचें, तभी आपका क्लेम जल्दी Approve होगा।
PF Offline कैसे निकालें?
अगर आप ऑनलाइन नहीं करना चाहते तो,
1. Form 19 / 31 / 10C भरें।
2. ID proof और बैंक डिटेल लगाएं।
3. Employer या EPFO ऑफिस में जमा करें।
PF Withdrawal पर टैक्स नियम
अगर 5 साल से पहले Withdrawal करते हैं तो Tax लगता है लेकिन 5 साल बाद Withdrawal करने पर Tax free है मतलब टैक्स नहीं लागत है। अगर PAN लिंक न हो तो TDS कट सकता है
PF निकालना बेहतर है या ट्रांसफर?
अगर आप नई नौकरी जॉइन कर रहे हैं, तो PF निकालने के बजाय ट्रांसफर करना बेहतर होता है। क्योंकि की
आपको Compounding benefit मिलता है और Pension benefits सुरक्षित रहते हैं।
PF Withdrawal Online के प्रकार
| प्रकार | फॉर्म | कब उपयोग करें |
| Full Withdrawal | Form 19 | नौकरी छोड़ने/रिटायरमेंट |
| Partial Withdrawal | Form 31 | मेडिकल/घर/शादी |
| Pension Withdrawal | Form 10C | EPS निकालने के लिए |
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Ans: हाँ, आंशिक निकासी संभव है।
Ans:नहीं, ज्यादातर online claims में जरूरत नहीं होती।
Ans:नहीं, लेकिन eligibility criteria पूरा होना चाहिए।
Ans:हाँ, 2 महीने बेरोजगारी के बाद।
निष्कर्ष
PF Withdrawal Online 2026 में PF निकालना पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज हो गया है। अगर आपका UAN सक्रिय है, KYC पूरी है और बैंक अकाउंट लिंक है, तो आप कुछ ही मिनटों में ऑनलाइन PF क्लेम कर सकते हैं।
नई डिजिटल सुविधाओं जैसे UPI, मोबाइल ऐप और auto-processing से यह प्रक्रिया और भी आसान होने वाली है। इसलिए अगर आपको PF निकालना है, तो अब बिना किसी परेशानी के घर बैठे यह काम कर सकते हैं।
Related Article:
- EPFO KYA HOTA HAI? पूरी जानकारी हिंदी में | PF, UAN, Pension & Benefits Explained (2026 Guide)
- EPFO New Rules 2026: कर्मचारियों के लिए 6 बड़े बदलाव – PF निकालने से लेकर KYC तक सब कुछ बदला
- EPFO Update 2026: गलत Member ID को UAN से De-link करना हुआ आसान, जानिए पूरा प्रोसेस
- PF Details Correction Online, अब गलत PF Details को Online करें सही
- Aadhaar Fraud से बचना है? अभी जानिए Aadhaar Card Lock & Unlock का आसान तरीका