सरकारी अपडेट हिन्दी में !

Facebook
WhatsApp

PM Yasasvi Yojana 2026: आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, लाभ और पूरी जानकारी

WhatsApp Group Join Now

भारत सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार नई योजनाएं शुरू करती रहती है। इन्हीं में से एक महत्वपूर्ण योजना है PM Yasasvi Yojana। यह योजना खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

उपरांत अलग-अलग कैटेगरी में 2 लाख रुपये तक की स्कूल-कॉलेज की फीस और लैपटॉप भी  मिलते हैं।

अगर आप या आपके परिवार में कोई छात्र है, तो यह योजना आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है। इस लेख में हम आपको PM Yasasvi Yojana से जुड़ी हर जानकारी विस्तार से बताएंगे।

PM Yasasvi Yojana क्या है?

PM Yasasvi Yojana (Young Achievers Scholarship Award Scheme for Vibrant India) एक सरकारी स्कॉलरशिप योजना है, जिसका उद्देश्य OBC, EBC और DNT वर्ग के छात्रों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता देना है।

इस योजना के तहत चयनित छात्रों को 75,000 रुपये से लेकर 1,25,000 रुपये तक की स्कॉलरशिप दी जाती है, जिससे वे अपनी पढ़ाई बिना आर्थिक बाधा के जारी रख सकें।

इस योजना का संचालन Ministry of Social Justice and Empowerment- सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा किया जाता है।

यह योजना केवल भारत में पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए उपलब्ध है और इसका खर्च संबंधित राज्य या केंद्र शासित प्रदेश द्वारा उठाया जाता है। PM Yasasvi Yojana का मुख्य उद्देश्य कमज़ोर वर्गों की सहायता करके शिक्षा की समानत को बढ़ावा देना है। 

इस योजना के तहत छात्रों की शिक्षा से जुड़े ज़रूरी खर्च, जैसे किताबें, यूनिफ़ॉर्म, ट्यूशन फ़ीस और अन्य आर्थिक सहायता शामिल हैं। कक्षा 9 के छात्रों को 75,000 रुपये और कक्षा 11 के छात्रों को उनकी पढ़ाई के खर्च के लिए 1,25,000 रुपये दिए जाने का प्रावधान है।

यहाँ इस योजना की 5 उप-श्रेणियाँ हैं जो नीचे दी गई हैऔर इनके अंतर्गत क्या-क्या शामिल है वह बताया गया है। 

प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप: OBC छात्रों और अन्य पिछड़े समुदायों की स्कूली शिक्षा के लिए है। 

पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप: OBC/EBC/DNT के उन छात्रों के लिए है जो अपनी शिक्षा उच्च माध्यमिक, कॉलेज, प्रोफेशनल और पोस्ट-ग्रेजुएट स्तर पर पूरी करना चाहते हैं।

टॉप क्लास स्कूली शिक्षा, टॉप क्लास कॉलेज शिक्षा और छात्रावास निर्माण: उप-योजनाओं का लाभ PM Yasasvi Yojana के तहत छात्र उठा सकते हैं। 

PM Yasasvi Yojana का उद्देश्य

PM Yasasvi Yojana का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को शिक्षा में सहायता देना, OBC, EBC और DNT वर्ग के छात्रों को आगे बढ़ाना है। उपरांत शिक्षा मे ड्रॉपआउट दर को कम करना और 9वीं से 12वीं के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करना एवं आर्थिक मदद देकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच बढ़ाना है। 

PM Yasasvi योजना के तहत प्रदान किए जाने वाले स्टाइपेंड(Stipends)

क्रम कोर्स श्रेणीवार्षिक भत्तावार्षिक शिक्षण शुल्कटोटल 
ग्रुप 1डिग्री & प्रोफेशनल पोस्ट ग्रैजूइट कोर्स ₹10000/-₹10000/-₹20000/-
ग्रुप 2 डिप्लोमा, सर्टिफिकेट और डिग्री सहित अन्य व्यावसायिक कोर्स ₹8000/-₹5000/- ₹13000/-
ग्रुप 3स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम (कोर्स ) जो ग्रुप 1 & ग्रुप 2 में नहीं आते₹6000/-₹2000/- ₹8000/-
ग्रुप 4सभी पोस्ट-मैट्रिक नॉन -डिग्री कोर्स (जो 10वीं कक्षा के बाद होते हैं)₹5000/-0₹5000/- 

Group की डीटेल देखने के लिए यहाँ पर क्लिक कर पेज नंबर 12 और 13 चेक करें।

PM YASASVI योजना के लिए अप्लाई करने वाले छात्रों के लिए यह ज़रूरी है कि उनका बैंक अकाउंट आधार से लिंक हो, ताकि उन्हें DBT (Direct Benefit Transfer) के ज़रिए अपनी आर्थिक मदद मिल सके।

PM Yasasvi Yojana के लाभ

इस योजना के तहत छात्रों को मिलने वाले फायदे:

स्कॉलरशिप राशि : यह उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे योग्य छात्रों के लिए परीक्षा फ़ीस, ट्यूशन फ़ीस और पढ़ाई से जुड़े अन्य खर्चों को कवर करता है।

  • कक्षा 9 के लिए: ₹75,000 प्रति वर्ष
  • कक्षा 11 के लिए: ₹1,25,000 प्रति वर्ष

शिक्षा में मदद: छात्रों को अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी के जरूरी खर्चों में मदद के लिए लगातार आर्थिक सहायता मिलती है। जैसे स्कूल फीस,किताबें और अन्य शैक्षणिक खर्च। 

यह उन आवेदकों को दी जाती है जो डिग्री कोर्स, तकनीकी कोर्स आदि कर रहे हैं—ये सभी कोर्स Group I/II/III श्रेणियों के अंतर्गत आते हैं।।

आर्थिक बोझ कम: गरीब परिवारों के लिए शिक्षा का खर्च उठाना आसान हो जाता है।

भविष्य सुरक्षित: यह योजना छात्रों को बेहतर करियर बनाने में मदद करती है।

PM Yasasvi Scholarship Eligibility – पात्रता 

अगर आप PM Yasasvi Yojana के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी:

  • शैक्षणिक योग्यता : ऐसे छात्र जो कक्षा 9 या 11 में पढ़ रहा हो और मान्यता प्राप्त स्कूल में एडमिशन लिया हो। 
  • आय सीमा: परिवार की वार्षिक income (आय) ₹2.5 लाख से ज़्यादे  नहीं होनी चाहिए। 
  • वर्ग (Category): OBC (Other Backward Class),EBC (Economically Backward Class), DNT (Denotified Tribes) के छात्र । 
  • आयु सीमा : कक्षा 9 के लिए: 13-15 वर्ष और कक्षा 11 के लिए: 15-17 वर्ष
  • एक ही माता-पिता या अभिभावक के केवल दो पुरुष भाई-बहनों को ही DNT, EBC या OBC छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। हालाँकि, लड़कियों के मामले में यह सीमा लागू नहीं है।
  • PM Yasasvi Yojana के लिए पात्र होने हेतु, छात्र के पास सरकार की कोई अन्य छात्रवृत्ति या yojana लाभ नहीं होना चाहिए।
  • जो छात्र पत्राचार या ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के माध्यम से शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, वे भी इस योजना के लिए पात्र हैं।

अपवाद: 

  • जो छात्र डिस्टेंस लर्निंग या कॉरेस्पोंडेंस कोर्स कर रहे हैं, उनके लिए केवल रेगुलर और फुल-टाइम कोर्स ही इस योजना के अंतर्गत आते हैं।
  • जिन छात्रों ने पहले ही अपना शैक्षणिक करियर किसी एक प्रोफेशनल कोर्स के साथ पूरा कर लिया है (उदाहरण के लिए, B.Ed के बाद LLB), वे इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।

आवश्यक दस्तावेज

PM Yasasvi Yojana apply online करने के लिए आपको ये दस्तावेज चाहिए:

  • आधार कार्ड
  • शैक्षणिक मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • स्कूल प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक पासबुक
  • विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि कोई हो)

PM Yasasvi Yojana आवेदन प्रक्रिया

अब बात करते हैं सबसे जरूरी हिस्से की, यानी pm yasasvi scholarship apply online कैसे करें? यहाँ पर आपको दो स्टेप्स मे काम करना पड़ेगा। (1) Registration (2) Login करके आवेदन करें। 

  1. Registration: अगर आप नए हैं और पहली बार आए है तो सबसे पहले Registration करना होगा। 

Step 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

Step 2: अब Student > Apply For Scholarship पर क्लिक करें। 

Step 3: New Registration पर क्लिक करें। 

Step 4: Guidelines ध्यान से पढ़े और Registration पूरा करें। रेजिस्ट्रैशन होते ही आपको User ID और पासवर्ड मिलेगा। 

  1. Login : User ID और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें। 

Step 5: लॉगिन करके Scholarship पसंद करें और आवेदन फॉर्म भरें। 

Step 6: सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। फॉर्म सबमिट करें। 

आवेदन के बाद आपको एक आवेदन संख्या (Application ID) मिलेगी।

Step 7: Verification: एक बार जब आप अपना आवेदन जमा कर देते हैं, तो यह सत्यापन की प्रक्रिया से गुज़रेगा। इसमें संस्थान, ज़िला और केंद्रीय निकाय द्वारा अनुमोदन शामिल है।

आधार, आय और जाति प्रमाण पत्रों की प्रामाणिकता की भी जाँच की जाती है।

PM-YASASVI स्कॉलरशिप का स्टेटस और लाभ वितरण चेक करें

छात्र NSP पोर्टल पर अपने अकाउंट में लॉग इन करके अपने आवेदन का स्टेटस और प्राप्त हुए लाभों को सीधे ट्रैक कर सकते हैं।

एक बार जब आपकी OBC स्कॉलरशिप मंज़ूर हो जाती है, तो आपके फंड DBT के ज़रिए आपके उस बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए जाएँगे जो आवेदन के समय आपके आधार से लिंक था।

PM Yasasvi Yojana से सबंधित Important प्रोसेस 

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

PM Yasasvi Yojana के तहत चयन एक एंट्रेंस टेस्ट के माध्यम से किया जाता है:

Yasasvi Entrance Test (YET): यह एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है और इसमें मेरिट के आधार पर चयन होता है। 

मेरिट लिस्ट: परीक्षा के बाद मेरिट लिस्ट जारी होती है और टॉप छात्रों को स्कॉलरशिप मिलती है। 

परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

  • विषय: गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, सामान्य ज्ञान
  • प्रश्न: बहुविकल्पीय (MCQ)
  • समय: 2-3 घंटे
  • स्तर: कक्षा के अनुसार

महत्वपूर्ण तिथियां

हालांकि हर साल तिथियां बदल सकती हैं, लेकिन सामान्यतः:

  • आवेदन शुरू: जुलाई-अगस्त
  • परीक्षा: सितंबर
  • रिजल्ट: अक्टूबर

सलाह: नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट चेक करें।

ध्यान रखने वाली बातें: 

  • आवेदन करते समय सही जानकारी दें
  • दस्तावेज स्पष्ट और सही अपलोड करें
  • परीक्षा की तैयारी अच्छे से करें
  • अंतिम तारीख से पहले आवेदन करें

PM Yasasvi Yojana क्यों जरूरी है?

आज के समय में शिक्षा महंगी होती जा रही है। ऐसे में pm yasasvi yojana जैसी योजनाएं गरीब और मध्यम वर्ग के छात्रों के लिए बहुत मददगार साबित होती हैं।

यह योजना न सिर्फ आर्थिक सहायता देती है, बल्कि छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी करती है।

निष्कर्ष (Conclusion)

PM Yasasvi Yojana भारत सरकार की एक बेहतरीन पहल है, जो गरीब और मेधावी छात्रों के सपनों को साकार करने में मदद करती है। अगर आप पात्र हैं, तो इस योजना का लाभ जरूर उठाएं।

यह योजना न केवल आर्थिक सहायता देती है, बल्कि छात्रों को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ाती है।

FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q1. PM Yasasvi Yojana क्या है?

Ans: यह एक सरकारी स्कॉलरशिप योजना है जो OBC, EBC और DNT छात्रों को आर्थिक सहायता देती है।

Q2. कितनी स्कॉलरशिप मिलती है?

Ans: ₹75,000 से ₹1,25,000 तक।

Q3. आवेदन कैसे करें?

Ans: ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।

Ans: Q4. क्या परीक्षा देनी होती है?

Ans: हाँ, Yasasvi Entrance Test देना होता है।

WhatsApp Group Join Now

Pradyumna Prasad

Pradyumna Prasad is a blog writer who shares information related to government schemes, online government procedures in simple Hindi to deliver reliable and useful information to readers so that people can easily avail the benefits of government services & schemes.

View all posts by Pradyumna Prasad

Leave a Comment