updated on April 21st, 2026 at 07:49 pm
PM SYM : भारत देश मे मजदूरी करने वालों के लिए पेंशन मिलने का कोई मध्यम ही नहीं है। जिसकी वज से उन्हे अपने वृद्धावस्था मे आर्थिक परेशानी उठानी पड़ती है। इसी के उपाय के रूप में और मजदूरों की मदद करने के लिए सरकार ने PM SYM योजना शुरू की है।
इस लेख मे आज हम इसी योजना का उदेश्य, पात्रता, लाभ और आवेदन कैसे करे ये सभी के बारे मे जानेंगे।
PM SYM (Pradhan Mantri Shram Yogi Maan-Dhan Yojana)
PM SYM भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा योजना है, जिसका उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को वृद्धावस्था में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है।
इस योजना के तहत 60 वर्ष की आयु के बाद लाभार्थी को हर महीने ₹3000 की निश्चित पेंशन दी जाती है।
PM SYM योजना खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो दैनिक मजदूरी करते हैं जैसे सिर पर बोझ ढोने वाले, ईंट भट्ठा कर्मी, मोची, कबाड़ बीनने वाले, घरेलू कामगार, धोबी, रिक्शा चालक, भूमिहीन मज़दूर, स्वरोज़गार करने वाले, कृषि मज़दूर, निर्माण कर्मी, बीड़ी मज़दूर,घरेलू कामगार, निर्माण मजदूर, स्ट्रीट वेंडर और छोटे दुकानदार।
PM SYM योजना का उद्देश्य
PM SYM योजना का मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को भविष्य के लिए सुरक्षित बनाना है। बुजुर्ग अवस्था में आर्थिक सहायता देना। गरीब और श्रमिक वर्ग को पेंशन सुविधा प्रदान करना। सामाजिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।
PM SYM योजना के मुख्य लाभ

PM SYM योजना में कई आकर्षक फायदे मिलते हैं:
60 वर्ष के बाद हर महीने ₹3000 की पेंशन मिलती है। इस योजना मे जितना योगदान आप देंगे, उतना ही सरकार भी देगी। यदि लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है, तो पत्नी/पति को 50% पेंशन मिलती है। छोटी-छोटी राशि से निवेश शुरू किया जा सकता है और यह योजना पूरी तरह से सरकार द्वारा समर्थित है। इया तरह या PM SYM गरीब और मजदूर वर्ग के लिए एक बेहतरीन पेंशन विकल्प है।
PM SYM योजना के लिए पात्रता (Eligibility)
PM SYM योजना का लाभ लेने के लिए निम्न शर्तें जरूरी हैं:
आयु सीमा 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए। मासिक आय ₹15,000 तक होनी चाहिए। असंगठित क्षेत्र का श्रमिक होना चाहिए। EPFO,ESIC या NPS का सदस्य नहीं होना चाहिए। आयकरदाता नहीं होना चाहिए। PM SYM योजना में सही पात्रता होने पर ही आवेदन स्वीकार किया जाता है।
PM SYM में कितना योगदान देना होगा?
प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना में आपकी उम्र के अनुसार योगदान तय होता है।

| आयु (Age) | मासिक योगदान |
| 18 वर्ष | ₹55 |
| 25 वर्ष | ₹80 |
| 30 वर्ष | ₹100 |
| 35 वर्ष | ₹150 |
| 40 वर्ष | ₹200 |
जितना योगदान आप देंगे, उतना ही सरकार भी आपके खाते में जमा करेगी।
PM SYM योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना में आवेदन करने के लिए निम्न दस्तावेज चाहिए:
- आधार कार्ड
- बैंक खाता (IFSC सहित)
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
ध्यान रखें कि आधार कार्ड बैंक से लिंक होना चाहिए।
PM SYM योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
Pradhan Mantri Shram Yogi Maan-Dhan Yojana में आवेदन करना बहुत आसान है। आप CSC सेंटर या ऑनलाइन दोनों तरीकों से आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया:
Step 1: अपने पास के CSC (Common Service Center) पर जाएं।
Step 2: अपने दस्तावेज दें।
Step 3: ऑपरेटर आपकी जानकारी दर्ज करेगा।
Step 4: मासिक योगदान तय करें।
Step 5: ऑटो-डेबिट सेट करें।
Step 6: आपको प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना कार्ड मिल जाएगा।
इस प्रक्रिया के बाद आप योजना के सदस्य बन जाते हैं।
PM SYM योजना में योगदान कैसे जमा होता है?
Pradhan Mantri Shram Yogi Maan-Dhan Yojana में योगदान सीधे आपके बैंक खाते से ऑटो-डेबिट के माध्यम से कटता है।
इस योजना मे हर महीने तय राशि कटती है। जितनी राशि कटती है सरकार उतनी ही राशि जोड़ती है और आपका पेंशन फंड तैयार होता है। यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल और सुरक्षित है।
PM SYM योजना से बाहर निकलने का नियम
अगर आप PM SYM योजना को बीच में छोड़ना चाहते हैं, तो विकल्प उपलब्ध हैं:
- 10 साल से पहले: आपका योगदान + बचत ब्याज मिलेगा।
- 10 साल के बाद: सेविंग बैंक के बराबर ब्याज मिलेगा।
- मृत्यु की स्थिति: पति/पत्नी योजना जारी रख सकता है।
PM SYM योजना के महत्वपूर्ण फीचर्स
प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना स्वैच्छिक और योगदान आधारित योजना है,यह योजना ₹3000 की पेंशन की गारंटी देता है। सरकार का भी इस योजना मे बराबर योगदान है।असंगठित क्षेत्र के लिए विशेष योजना है।यह योजना मे प्रक्रिया सरल और आसान प्रक्रिया है। प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना भारत की सबसे भरोसेमंद पेंशन योजनाओं में से एक है।
PM SYM योजना के फायदे और नुकसान
| फायदे | नुकसान |
| कम निवेश गारंटीड पेंशन सरकार का सहयोग गरीबों के लिए उपयोगी | 60 साल तक इंतजार आय सीमा की शर्तस मय पर योगदान जरूरी |
PM SYM बनाम अन्य पेंशन योजनाएं
| योजना | लाभ |
| प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना | ₹3000 पेंशन |
| NPS | मार्केट आधारित |
| EPFO | नौकरी वालों के लिए |
प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना असंगठित क्षेत्र के लिए सबसे उपयुक्त है।
निष्कर्ष (Conclusion)
प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना (Pradhan Mantri Shram Yogi Maan-Dhan Yojana) भारत सरकार की एक बेहतरीन योजना है जो असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है।
अगर आप भविष्य में पेंशन चाहते हैं और आपकी आय सीमित है, तो यह योजना आपके लिए एक सही विकल्प है। कम निवेश में गारंटीड ₹3000 पेंशन पाने का यह एक शानदार अवसर है।
अंत मे, इस पूरे लेख मे PM SYM (Pradhan Mantri Shram Yogi Maan-Dhan Yojana) से बारे मे आप ने जाना।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Ans: यह एक सरकारी पेंशन योजना है जो ₹3000 मासिक पेंशन देती है।
Ans: ₹ 55 से ₹200 प्रति माह (आयु के अनुसार)
Ans: CSC सेंटर या ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
Ans: हाँ, यह पूरी तरह सरकारी योजना है