सरकारी अपडेट हिन्दी में !

Facebook
WhatsApp

PM Suraksha Bima Yojana 2026: सिर्फ ₹20 में ₹2 लाख का बीमा, अभी ऐसे करें आवेदन

WhatsApp Group Join Now

updated on April 16th, 2026 at 10:02 pm

भारत सरकार देश के आम नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए कई योजनाएं चला रही है। इन्हीं योजनाओं में से एक है PM Suraksha Bima Yojana – PMSBY (प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना )। यह योजना उन लोगों के लिए बनाई गई है जो बहुत कम प्रीमियम में दुर्घटना से सुरक्षा चाहते हैं।

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि PM Suraksha Bima Yojana क्या है, इसमें लाभ, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और प्रीमियम क्या हैं, तो यह लेख आपके लिए है।

आगे पढ़े!

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना क्या है? (What is PM Suraksha Bima Yojana?)

PM Suraksha Bima Yojana (PMSBY) एक दुर्घटना बीमा योजना (Accidental Insurance Scheme) है, जिसे भारत सरकार ने 9 मई 2015 को शुरू किया था।

इस योजना का उद्देश्य  कम आय वाले लोगों को आर्थिक सुरक्षा देना, ताकि किसी दुर्घटना में मृत्यु या स्थायी विकलांगता की स्थिति में उनके परिवार को आर्थिक सहायता मिल सके।

इस योजना के तहत व्यक्ति को ₹2 लाख तक का बीमा कवर मिलता है, वह भी मात्र ₹20 सालाना प्रीमियम में।

योजना की मुख्य विशेषताएं (Main Features of PM Suraksha Bima Yojana)

योजना का नामप्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PM Suraksha Bima Yojana)
लॉन्च वर्ष2015
लॉन्च करने वाला मंत्रालयवित्त मंत्रालय, भारत सरकार
बीमा राशि₹2 लाख तक
प्रीमियम राशि₹20 प्रति वर्ष
कवरेजदुर्घटना में मृत्यु या विकलांगता
लाभार्थी18 से 70 वर्ष आयु वर्ग के भारतीय नागरिक
लागू बैंकसभी राष्ट्रीयकृत और निजी बैंक
ऑनलाइन आवेदनट बैंकिंग, मोबाइल ऐप या बैंक शाखा के माध्यम से

पीएम सुरक्षा बीमा योजना का उद्देश्य (Objective of PM Suraksha Bima Yojana)

Sukanya Samriddhi Yojana : खाता खोलने का पूरा तरीका- ब्याज दर, टैक्स लाभ और दस्तावेज़ सूची

Ayushman Card Download कैसे करे पूरा प्रोसेस जानें।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि देश का कोई भी नागरिक दुर्घटना के बाद आर्थिक रूप से असहाय न रहे।
भारत में ऐसे लाखों परिवार हैं जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है। अचानक दुर्घटना में कमाने वाले व्यक्ति की मृत्यु होने पर पूरा परिवार संकट में आ जाता है।

PMSBY ऐसी स्थिति में परिवार को आर्थिक राहत प्रदान करती है। सिर्फ ₹20 वार्षिक प्रीमियम देकर कोई भी व्यक्ति इस बीमा सुरक्षा को प्राप्त कर सकता है।

बीमा कवर की राशि (Insurance Coverage under PMSBY)

स्थितिबीमा राशि
दुर्घटना से मृत्यु₹2,00,000
पूर्ण स्थायी विकलांगता (Permanent Disability)₹2,00,000
आंशिक स्थायी विकलांगता (Partial Disability)₹1,00,000

इस बीमा कवर की राशि सीधे नामांकित व्यक्ति (Nominee) को दी जाती है।

 पात्रता (Eligibility Criteria for PM Suraksha Bima Yojana)

इस योजना का लाभ हर भारतीय नागरिक ले सकता है, लेकिन कुछ शर्तें हैं:

आयु सीमा: 18 से 70 वर्ष के बीच
बैंक खाता: लाभार्थी का बैंक खाता होना जरूरी है
KYC अनिवार्य: बैंक खाते में KYC (आधार, पैन आदि) अपडेट होना चाहिए
ऑटो डेबिट सुविधा: प्रीमियम की राशि हर साल ऑटोमेटिक बैंक खाते से कटती है

PM Suraksha Bima Yojana के लाभ 

सिर्फ ₹20 प्रति वर्ष में ₹2 लाख तक का कवरेज मिलता है।किसी भी बैंक या ऑनलाइन माध्यम से आसानी से आवेदन  किया जा सकता है।यह राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त योजना हैं।प्रीमियम सीधे बैंक से कटता है इसलिए फ्रॉड की कोई गुंजाइस ही नहीं है। हर नागरिक के लिए उपलब्ध है फिर वो चाहें गरीब, मजदूर, किसान, कर्मचारी – सभी पात्र हैं।

पीएम सुरक्षा बीमा योजना में प्रीमियम भुगतान (Premium Payment Process)

यह बीमा एक साल के लिए मान्य  होता है (1 जून से 31 मई तक)। प्रीमियम राशि हर साल मई के अंत तक ऑटो-डेबिट कर ली जाती है।अगर बैंक खाते में पर्याप्त बैलेंस नहीं है, तो पॉलिसी रद्द हो सकती है।इसलिए इस महीने में पर्याप्त बैलेंस बनाये रखे।

इस योजना का प्रीमियम मात्र ₹20 सालाना भरना होता है ।

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में आवेदन कैसे करें? (How to Apply for PMSBY)

आप इस योजना के लिए Online और Offline दोनों तरीकों से आवेदन किया जा सकता है। 

(1) ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  1. अपने बैंक की नेट बैंकिंग /  मोबाइल ऐप खोलें।
  2. “Insurance Services” या “Government Schemes” सेक्शन में जाएं।
  3. “PM Suraksha Bima Yojana (PMSBY)” चुनें।
  4. आवश्यक जानकारी भरें (नाम, जन्मतिथि, नामांकित व्यक्ति आदि)।
  5. शर्तें स्वीकार करें और “Submit” पर क्लिक करें।
  6. ₹20 प्रीमियम आपके खाते से डेबिट हो जाएगा और पॉलिसी एक्टिव हो जाएगी।

(2) ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

  1. अपने बैंक शाखा में जाएं।
  2. PM Suraksha Bima Yojana का आवेदन फॉर्म भरें।
  3. आवश्यक दस्तावेज जमा करें जैसे की  बैंक पासबुक की कॉपी, आधार कार्ड,पासपोर्ट साइज फोटो ।
  4. फॉर्म सबमिट करने के बाद बैंक द्वारा आपकी पॉलिसी एक्टिव की जाएगी।

आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक की कॉपी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • नामांकित व्यक्ति (Nominee) का विवरण

PMSBY में नामांकन (Nomination Facility)

इस योजना में नामांकित व्यक्ति (Nominee) का चयन करना अनिवार्य है।दुर्घटना की स्थिति में बीमा की राशि सीधे उसी व्यक्ति के खाते में जमा की जाती है जिसे आपने नामांकित किया है।आप बाद में बैंक जाकर nominee बदल भी सकते हैं।

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की अवधि (Policy Period)

यह योजना हर साल 1 जून से 31 मई तक के लिए होती है।हर वर्ष स्वतः नवीनीकरण (Renewal) हो जाता है यदि आपके खाते में पर्याप्त बैलेंस है।यदि एक साल का प्रीमियम नहीं जमा होता है, तो योजना निष्क्रिय हो जाती है।

PMSBY का क्लेम कैसे करें? (How to Claim PM Suraksha Bima Yojana)

यदि बीमित व्यक्ति की दुर्घटना से मृत्यु या विकलांगता हो जाती है, तो नामांकित (Nominee) व्यक्ति को क्लेम प्रक्रिया पूरी करनी होती है।

क्लेम प्रक्रिया:

बीमित व्यक्ति की दुर्घटना के 30 दिनों के भीतर क्लेम फॉर्म बैंक में जमा करें।
आवश्यक दस्तावेज जैसे मृत्यु प्रमाण पत्र, FIR, मेडिकल रिपोर्ट आदि जमा करें।
बीमा कंपनी द्वारा सत्यापन के बाद क्लेम राशि 15 से 30 दिनों के भीतर खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है।

पीएम सुरक्षा बीमा योजना में शामिल बीमा कंपनियां

इस योजना को देशभर की कई सरकारी और निजी बीमा कंपनियां चला रही हैं। लेकिन नीचे दी हुई कंपनियां मुख्य रूप से PMSBY से जुड़ी हैं:

  • LIC (Life Insurance Corporation of India)
  • ICICI Lombard
  • SBI Life Insurance
  • HDFC Ergo
  • New India Assurance Company
  • Oriental Insurance Company

योजना से जुड़ी जरूरी जानकारी

  • एक व्यक्ति अपने एक ही सक्रिय बैंक खाते के माध्यम से केवल एक ही पॉलिसी ले सकता है।
  • योजना में शामिल होने के लिए बैंक खाता चालू स्थिति में होना अनिवार्य है।
  • हर वर्ष प्रीमियम राशि बैंक खाते से स्वतः कट जाती है, जिससे पॉलिसी का नवीनीकरण अपने आप हो जाता है।
  • यह बीमा सुरक्षा केवल दुर्घटना से जुड़ी परिस्थितियों में ही लागू होती है।

योजना के प्रमुख लाभार्थी

इस योजना का लाभ मुख्य रूप से असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोग उठाते हैं, जैसे मजदूर, किसान, छोटे दुकानदार, ड्राइवर, हेल्पर, ठेला चलाने वाले और वे सरकारी या निजी कर्मचारी जो कम प्रीमियम में बीमा सुरक्षा चाहते हैं।

अब तक 30 करोड़ से अधिक लोग इस योजना से जुड़ चुके हैं। दुर्घटनाओं के बाद लाखों परिवारों को आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। सरकार समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाकर इस योजना को गांवों और दूरदराज के क्षेत्रों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है।
(*स्रोत: भारत सरकार की आधिकारिक रिपोर्ट्स)

नेशनल टोल फ्री नंबर: 1800-180-1111 / 1800-110-001

State wise Toll Free Number
राज्यवार टोल फ्री नंबर की जानकारी संबंधित राज्य की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।

निष्कर्ष

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका मकसद दुर्घटना की स्थिति में आम नागरिकों को आर्थिक सहारा देना है।

सिर्फ ₹20 वार्षिक प्रीमियम पर यह योजना अधिकतम ₹2 लाख तक का बीमा कवर प्रदान करती है। कम खर्च में सुरक्षा की दृष्टि से यह एक प्रभावी विकल्प है।

यदि आपने अभी तक इस योजना में नामांकन नहीं कराया है, तो अपने बैंक या ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करके अपने परिवार को वित्तीय सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं।

FAQs- अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Q1. इस योजना का वार्षिक प्रीमियम कितना है?

Ans: प्रति वर्ष मात्र ₹20।

Q2. अधिकतम कितनी बीमा राशि मिलती है?

Ans: दुर्घटना की स्थिति में अधिकतम ₹2 लाख तक का कवर मिलता है।

Q3. पात्र आयु सीमा क्या है?

Ans: आवेदन करने वाले की उम्र 18 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Q4. क्या बिना बैंक खाते के आवेदन संभव है?

Ans: नहीं, आवेदन के लिए बैंक खाता होना जरूरी है।

Q5. किन परिस्थितियों में लाभ मिलता है?

Ans: दुर्घटना से मृत्यु या स्थायी विकलांगता होने पर बीमा राशि प्रदान की जाती है।

Q6. क्या हर साल नवीनीकरण करना आवश्यक है?

Ans: हाँ, यह बीमा एक वर्ष के लिए मान्य होता है और प्रत्येक वर्ष प्रीमियम कटने पर इसका नवीनीकरण होता है।

WhatsApp Group Join Now

Pradyumna Prasad

Pradyumna Prasad is a blog writer who shares information related to government schemes, online government procedures in simple Hindi to deliver reliable and useful information to readers so that people can easily avail the benefits of government services & schemes.

View all posts by Pradyumna Prasad

Leave a Comment