सरकारी अपडेट हिन्दी में !

Facebook
WhatsApp

PM Kisan Yojana 2026: ऑनलाइन आवेदन, लाभ, पात्रता और नई अपडेट

WhatsApp Group Join Now

updated on April 5th, 2026 at 09:57 am

हमारा देश भारत एक कृषि प्रधान देश है और यहां के अधिकांश लोग खेती पर निर्भर हैं। लेकिन ये हमारी बदकिस्मती आई की आह भी किसानों को आर्थिक परेशानियाँ झेलनी पड़ती है। किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए सरकार समय-समय पर कई योजनाएं चलाती है। इन्हीं योजनाओं में से एक है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana), जो छोटे और सीमांत किसानों को सीधी आर्थिक सहायता प्रदान करती है।

आइए जानते हैं इस योजना से जुड़ी पूरी जानकारी  जैसे इसका उद्देश्य, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज़, लाभ, और 2026 में किए गए नए बदलाव।

योजना का परिचय (Introduction)

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि खेती से जुड़े जरूरी  खर्चे करने मे मदद मिल सकें।

इस योजना के तहत हर योग्य किसान को ₹6,000 प्रति वर्ष की सहायता दी जाती है, जो तीन बराबर किस्तों में (₹2,000-₹2,000-₹2,000) सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। यह राशि Direct Benefit Transfer (DBT) के द्वारा भेजी जाती है।

PM Kisan Yojana योजना को  Ministry of Agriculture & Farmers Welfare (कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ) संचालित करता है। 

PM Kisan Yojana का उद्देश्य (Objective)

इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को स्थायी आय सहायता देना है। इससे किसानों को बीज, खाद, उपकरण और अन्य कृषि कार्यों में आर्थिक सहायता मिलती है।
इसके अलावा, यह योजना किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें ऋण के बोझ से बचाने में भी मदद करती है।

योजना के लाभ (Benefits of the Scheme)

इस योजना से किसानों को सीधी आर्थिक सहायता मिलती है।खेती से जुड़े खर्चे या जरूरतें पूरी करने मे मदद मिलती  है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार के अवसर प्राप्त होते हैं। डिजिटल भुगतान प्रणाली से फ्रॉड की संभावनाये नहीवत हो जाती है।

योजना की मुख्य विशेषताएं (Key Features)

हर योग्य किसान को ₹6,000 सालाना सहायता दी जाती है। यह राशि तीन किस्तों में सीधे किसान के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) से भेजी जाती है। योजना की पूरी राशि केंद्र सरकार द्वारा दिया जाता है।आवेदन और स्थिति जांचने की सुविधा वेबसाइट  https://pmkisan.gov.in और मोबाइल ऐप दोनों पर उपलब्ध है। आवेदन से लेकर भुगतान तक सब कुछ ऑनलाइन ट्रैक किया जा सकता है।सभी राज्यों के लाभार्थियों की जानकारी एक केंद्रीकृत पोर्टल पर उपलब्ध है।

पात्रता (Eligibility Criteria) PM Kisan Yojana

योग्य लाभार्थी: आवेदक भारत का नागरिक हो और खेती करता हो।उसके नाम पर खेती योग्य जमीन (Land Record) हो। किसान परिवार के नाम पर भूमि का मालिकाना हक होना  जरूरी है।छोटे और सीमांत किसान जिनके पास 2 हेक्टेयर (लगभग 5 एकड़) तक कृषि भूमि है।

अयोग्य व्यक्ति:  

कोई भी सरकारी कर्मचारी, चाहे वो सेवानिवृत्त ही क्यों ना हो, आयकर दाता, संस्थागत भूमि धारक (जैसे कंपनी, ट्रस्ट आदि), डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, और पेशेवर व्यक्ति इस योजना के पात्र नहीं हैं।

Also Read: Pradhan Mantri Awas Yojana : ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और दस्तावेज़– पूरी जानकारी

आवश्यक दस्तावेज़ (Required Documents)

योजना के लिए आवेदन करते समय किसान को निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता होती है:

  1. आधार कार्ड
  2. भूमि स्वामित्व से जुड़ा प्रमाणपत्र (खतियान या खसरा)
  3. बैंक पासबुक की कॉपी
  4. मोबाइल नंबर
  5. निवास प्रमाण पत्र (Address Proof)

PM Kisan Yojana आवेदन प्रक्रिया (Application Process)

PM Kisan Yojana

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया:   

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – https://pmkisan.gov.in
  2. “New Farmer Registration” विकल्प चुनें।
  3. आधार नंबर, मोबाईल नंबर, राज्य और Captcha डालें और Get OTP  पर क्लिक करें। 

अगर आपने  Farmer आइडी रेजिस्ट्रैशन अपने राज्य के पोर्टल पर किया है तो प्रोसेस आगे बढ़ेगा लेकिन अगर नहीं हुआ है तो पहले Farmer id के लिए रेजिस्ट्रैशन करना होगा उसके बाद ही आगे की प्रोसेस कर पाएंगे।  

  1. मोबाईल नंबर पर एक OTP आएगा उसे और captcha code दर्ज करें और submit पर क्लिक करें। 
  2. अगले स्टेप मे आधार से रजिस्टर मोबाईल पर OTP  प्राप्त होगा उसे भरें और Consent Given को मार्क करे और Verify Aadhar OTP पर क्लिक करें। 
  3. Farmer Self Registration Form ओपन होगा जिसके अंदर मांगी गई सारी जानकारी भरे । जैसे की family Details, Land Details, जमीन से सबंधित डॉक्यूमेंट अपलोड करे और Save पर क्लिक करें। 
  4. Save करने के बाद आपका आवेदन सफलतापूर्वक दर्ज हो जाएगा।

ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया:


जो किसान ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते, वे अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या कृषि विभाग कार्यालय में जाकर फॉर्म भर कर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की स्थिति जांचें (Check Application Status)

किसान अपनी आवेदन स्थिति या किस्त की जानकारी वेबसाइट पर देख सकते हैं:

  1. वेबसाइट पर जाएं। https://pmkisan.gov.in/
  2. Farmer Corner के सेक्शन मे “Status of Self Registered Farmer/ Farmer Registered Through CSC” पर क्लिक करें। 
  3. आधार  और Captcha code  भर कर “Search” पर क्लिक करें।
  4. अब आपकी Application Status डिखाई देगी। 

लाभार्थी सूची देखें (Beneficiary List)

किसान अपने गांव की लाभार्थी सूची (Beneficiary List) भी वेबसाइट से देख सकते हैं:

  1. वेबसाइट पर जाएं। https://pmkisan.gov.in/
  2. “Beneficiary List” टैब पर क्लिक करें।
  3. स्टेट, जिला, और गांव का चयन करें और Get Report पर क्लिक करें।
  4. List ओपन होगी, सूची में अपना नाम खोजें।
Official WebsiteClick Here
Kisaan Call Centre18001801551

2026 के नए अपडेट (Latest Updates 2026)

PM Kisan Yojana 2026 में सरकार ने कुछ नए बदलाव किए हैं। बदलाव के अनुसार अब सभी किसानों के लिए आधार कार्ड लिंक होना अनिवार्य है। ई-KYC प्रक्रिया पूरा  करना आवश्यक है, नहीं तो अगली किस्त मिलने मे परेशानी होती है। 
PM Kisan Mobile App  लॉन्च किया गया है, जिससे किसान अपने मोबाइल से आवेदन और स्थिति देख सकते हैं।

PM Kisan Yojana योजना से जुड़ी चुनौतियाँ (Challenges and Issues)

कुछ किसानों के खाते या आधार विवरण गलत होने के कारण भुगतान में देरी होती है। कई किसान अभी भी योजना की जानकारी से अनजान हैं।भूमि रिकॉर्ड अपडेट न होने से नाम सूची में नहीं जुड़ पाते।

निष्कर्ष 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 2025 भारत के किसानों के लिए एक बहुत ही लाभदायक योजना है। इससे करोड़ों किसानों को हर साल आर्थिक सहायता मिल रही है। सरकार का उद्देश्य साफ है,  किसानों की आय बढ़ाना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना।

अगर आप भी इस योजना के पात्र हैं, तो जल्द से जल्द अपना PM Kisan Registration करें और इस लाभ का फायदा उठाएं।

FAQs – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Q1. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में कौन आवेदन कर सकता है?

Ans: छोटे और सीमांत किसान जिनके पास 2 हेक्टेयर तक भूमि है, आवेदन कर सकते हैं।

Q2. PM Kisan Yojana में साल में कितनी किस्त मिलती है?

Ans: साल में तीन किस्तों में ₹6,000 दिए जाते हैं – हर चार महीने में ₹2,000।

Q3. e-KYC क्या है और इसे कैसे करें?

 Ans: e-KYC का मतलब है इलेक्ट्रॉनिक पहचान सत्यापन। इसे PM Kisan वेबसाइट या CSC केंद्र पर जाकर पूरा किया जा सकता है।

Q4. अगर किस्त नहीं आई है तो क्या करें?

Ans: वेबसाइट पर जाकर “Beneficiary Status” जांचें। अगर बैंक या आधार जानकारी गलत है, तो CSC केंद्र में जाकर सुधार करें।

Q5. PM Kisan App क्या है?

Ans: यह एक मोबाइल ऐप है जिससे किसान योजना से जुड़ी जानकारी, आवेदन स्थिति, और लाभार्थी सूची देख सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now

Pradyumna Prasad

Pradyumna Prasad is a blog writer who shares information related to government schemes, online government procedures in simple Hindi to deliver reliable and useful information to readers so that people can easily avail the benefits of government services & schemes.

View all posts by Pradyumna Prasad

Leave a Comment