सरकारी अपडेट हिन्दी में !

Facebook
WhatsApp

Passport Online Apply 2026: पासपोर्ट ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? आवेदन की पूरी प्रक्रिया, फीस और जरूरी दस्तावेज

WhatsApp Group Join Now

updated on April 21st, 2026 at 06:06 pm

आज विदेश यात्रा, विदेश में पढ़ाई, नौकरी या टूरिज्म के लिए पासपोर्ट सबसे जरूरी दस्तावेज़ बन चुका है। पहले पासपोर्ट बनवाना एक लंबी प्रक्रिया थी, लेकिन अब Passport online apply प्रक्रिया बहुत आसान और आधुनिक हो चुकी है। भारत सरकार ने पासपोर्ट सेवा को पूरी तरह डिजिटल कर दिया है ताकि हर नागरिक घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सके।

इस ब्लॉग में हम पासपोर्ट से जुड़ी हर जानकारी  हिंदी भाषा में समझेंगे, पासपोर्ट क्या है, कितने प्रकार के होते हैं, इसकी जरूरत क्यों होती है, कौन-कौन से दस्तावेज़ लगते हैं, फॉर्म कैसे भरते हैं, फीस कितनी है और सबसे महत्वपूर्ण, Passport online apply कैसे करें? यह ब्लॉग 2026 की अपडेटेड जानकारी पर आधारित है।

पासपोर्ट क्या है?

पासपोर्ट एक आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय यात्रा दस्तावेज़ है जिसे भारत का विदेश मंत्रालय नागरिकों को जारी करता है। यह आपकी पहचान, राष्ट्रीयता, जन्मतिथि और फोटो का प्रमाण होता है। विदेश यात्रा के लिए पासपोर्ट अनिवार्य है।

पासपोर्ट में नाम,जन्मतिथि,फोटो और हस्ताक्षर,नागरिकता,पासपोर्ट नंबर,जारी करने की तारीख,वैधता यह महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होती है| Passport online apply करते समय आपको ये जानकारी सही-सही दर्ज करनी होती है।

पासपोर्ट की जरूरत क्यों होती है?

पासपोर्ट सिर्फ यात्रा का दस्तावेज़ नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा जारी एक वैध पहचान पत्र भी है। इसकी जरूरत विदेश यात्रा, विदेश में पढ़ाई, नौकरी या वीजा, अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग,दूतावास सेवाएँ, राष्ट्रीय पहचान प्रमाण इन कार्यों में पड़ती है| 

आज लगभग सभी देशों में प्रवेश से पहले पासपोर्ट अनिवार्य है।

पासपोर्ट के लिए Online apply करने से पहले पासपोर्ट के लिए योग्यता और जरूरी डॉक्यूमेंट्स के बारे में जान लेते हैं।

पासपोर्ट eligibility (योग्यता)

पासपोर्ट के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक भारतीय नागरिक होना जरूरी है, पहचान और पते का प्रमाण होना आवश्यक हैऐ, कोई बड़ा आपराधिक रिकॉर्ड न हो और सभी दस्तावेज़ सही हैं।

पासपोर्ट के लिए जरूरी दस्तावेज़ (Documents Required)

Passport Online Apply
पहचान प्रमाणपता प्रमाणजन्म प्रमाण पत्रअन्य दस्तावेज़
Aadhaar Card
PAN Card
Voter ID
Driving License
बिजली बिल
बैंक पासबुक
Ration card
Rent agreement
Birth certificate
School certificate
Marriage certificate (यदि आवश्यक)
Divorce decree (यदि लागू)

Passport online apply करते समय ये सभी दस्तावेज़ स्कैन करके अपलोड किए जा सकते हैं (PSK की जरूरत के अनुसार)।

Passport online apply कैसे करें? (Step-by-Step Guide)

अब मुख्य भाग, आप पासपोर्ट ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते हैं? सरल शब्दों में यह प्रक्रिया 7 स्टेप में पूरी हो जाती है।

Passport online apply करते समय  फॉर्म ध्यान से भरें,सही दस्तावेज़ रखें,पुलिस वेरिफिकेशन के समय घर पर रहें, Tatkal तभी चुनें जब जरूरी हो। 

Step 1: Passport Seva Portal पर रजिस्ट्रेशन करें

आधिकारिक वेबसाइट खोलें:

  • “Register ” पर क्लिक करें
  • पासपोर्ट ऑफिस सिलेक्ट करे Email ID दर्ज करें।  
  • यूज़रनेम, पासवर्ड बनाएँ। 
  • ईमेल verify करें। 
  • लॉगिन करें। Login करने के बाद, 

Step 2: “Passport online apply” पर जाएँ

  1. “Apply for Fresh Passport/Re-Issue Passport” पर क्लिक करें। 
  2. Click Here to Fill The Application Form ऑनलाइन भरने का विकल्प चुनें
  3. व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें

फॉर्म में नाम,पता, जन्मतिथि, माता-पिता की जानकारी, आपातकालीन संपर्क, पासपोर्ट प्रकार (Normal/Tatkaal) ये जानकारी भरनी होती है। 

Step 3: दस्तावेज़ अपलोड करें : कुछ दस्तावेज़ PSK पर वेरिफाई होते हैं, लेकिन कुछ ऑनलाइन भी मांगे जा सकते हैं।

Step 4: शुल्क भुगतान करें: Payment केवल ऑनलाइन ही होता है।

फीस भुगतान के तरीके
36 pages – ₹1500
60 pages – ₹2000
Tatkaal – ₹3500–4000
Debit card
Credit card
Net banking
UPI

Step 5: Appointment बुक करें: पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) या पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (POPSK) चुनें।आपको नजदीकी स्लॉट चुनना होता है।

Step 6: PSK Visit (सबसे महत्वपूर्ण चरण): PSK जाते समय ये दस्तावेज़ ले जाएँ। 

  • ओरिजनल Aadhaar
  • पते का प्रमाण
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • Appointment receipt

PSK में तीन काउंटर होते हैं:

  • A Counter: Document scanning
  • B Counter: Verification
  • C Counter: Granting

यहीं बायोमेट्रिक और फोटो भी होती है।

Step 7: Police Verification

पासपोर्ट जारी होने से पहले पुलिस आपके पते पर वेरिफिकेशन करती है।यदि सब ठीक होता है, पासपोर्ट प्रिंट होकर स्पीड पोस्ट के जरिए भेज दिया जाता है।

पासपोर्ट मिलने के बाद सभी जानकारी चेक करें,पते की सही जाँच करेंऔर कवर में सुरक्षित रखें। 

Passport tracking कैसे करें?

आप दो तरीके से ट्रैक कर सकते हैं:

  1. Passport Seva Portal : Login → Track Application
  2. SMS या Email : इनबॉक्स में अपडेट मिलता रहेगा।

Passport processing time

Normal Passport : 15–25 दिन

Tatkaal Passport : 3–7 दिन में

निष्कर्ष : 

Passport online apply प्रक्रिया 2026 में पहले से कहीं अधिक आसान, तेज और डिजिटल हो चुकी है। अब हर नागरिक घर बैठे आवेदन कर सकता है और कुछ सरल कदमों में पासपोर्ट प्राप्त कर सकता है। सही दस्तावेज़ और जानकारी के साथ आप बिना किसी परेशानी के पासपोर्ट बनवा सकते हैं।

FAQs- अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Q1. Passport online apply में कितना समय लगता है?

Ans: आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाती है।

Q2. पुलिस वेरिफिकेशन कब होता है?

Ans: PSK विजिट के 3 से 7 दिनों के भीतर पुलिस वेरिफिकेशन होता है। ।

Q3. क्या पासपोर्ट बिना पुलिस वेरिफिकेशन के मिलता है?

Ans: Normal में नहीं। Tatkaal में कुछ मामलों में पहले मिलता है, बाद में वेरिफिकेशन होता है।

Q4. Online passport application में कौन से दस्तावेज़ जरूरी हैं?

Ans: Aadhaar, पते का प्रमाण, जन्म प्रमाण पत्र आदि।

Q5. क्या बच्चे का पासपोर्ट भी ऑनलाइन बनता है?

Ans: हाँ, बच्चों के  पासपोर्ट भी Online apply कर सकते हैं।

 

 

WhatsApp Group Join Now

Pradyumna Prasad

Pradyumna Prasad is a blog writer who shares information related to government schemes, online government procedures in simple Hindi to deliver reliable and useful information to readers so that people can easily avail the benefits of government services & schemes.

View all posts by Pradyumna Prasad

Leave a Comment