सरकारी अपडेट हिन्दी में !

Facebook
WhatsApp

Mahila Rojgar Yojana Bihar 2026: आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, लाभ और ₹2 लाख तक सहायता की पूरी जानकारी

WhatsApp Group Join Now

बिहार सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनमें Mahila Rojgar Yojana एक बेहद महत्वपूर्ण और लोकप्रिय योजना बन चुकी है।यह योजना बिहार की लगभग पौने 2 करोड़ महिलाओं के लिए बहुत मददगार साबित हो रही है। इसमें महिलाओं को अपना काम शुरू करने के लिए 10-10 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। आगे चलकर 2 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता भी मिलेगी। इस योजना की घोषणा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की थी। अब जानते हैं कि यह योजना क्या है और इसके लिए फॉर्म कैसे भरे जाएंगे।

25 लाख महिलाओं के खाते में पैसा पहुँच चुका है।

16 फरवरी 2026 को बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर अगली किस्त के रूप में 25 लाख महिलाओं को सीधे उनके खाते में 2500 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए।

आज के इस ब्लॉग में हम आपको Mahila Rojgar Yojana Bihar से जुड़ी हर जरूरी जानकारी विस्तार से बताएंगे जैसे  योजना क्या है, लाभ, पात्रता, दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया और official links।

Mahila Rojgar Yojana योजना क्या है

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना बिहार की महिलाओं को स्वरोजगार का मौका देने के लिए शुरू की गई है। बिहार सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले 29 अगस्त 2025 को इसका ऐलान किया था। इस योजना के तहत महिलाओं को अपना काम शुरू करने के लिए 10,000 रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद दी जाती है। शुरुआत में हर परिवार की एक महिला को पहली किस्त के रूप में 10,000 रुपये दिए जा रहे हैं। आगे चलकर 2 लाख रुपये तक की सहायता भी मिल सकती है। 

Mahila Rojgar Yojana का उद्देश्य

Mahila Rojgar Yojana का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। इसके अलावा महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना,ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रोजगार बढ़ाना, गरीबी कम करना, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना,छोटे व्यवसायों को बढ़ावा देना है,  

इस योजना के तहत महिलाओं को शुरुआत में ₹10,000 की सहायता राशि और आगे चलकर व्यवसाय बढ़ाने पर ₹2 लाख तक सहायता मिल सकती है। महिलायें  सिलाई-कढ़ाई, पशुपालन, खेती, हस्तशिल्प जैसे खुद का व्यवसाय शुरू कर सकती हैं । 

Mahila Rojgar Yojana के लिए पात्रता

Mahila Rojgar Yojana का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित पात्रता जरूरी है:

  • आवेदिका 18 से 60 साल के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदिका या उसके परिवार में कोई भी इनकम टैक्स के दायरे में नहीं होना चाहिए।
  • परिवार में कोई भी सदस्य  सरकारी नौकरी में नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदन करने के लिए जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ना ज़रूरी है।
  • एक परिवार से सिर्फ़ एक महिला को ही इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • परिवार का मतलब पति-पत्नी और उनके अविवाहित बच्चे हैं।
  • अगर किसी परिवार में अविवाहित महिला है और उसके माता-पिता जीवित नहीं हैं, तो उसे अलग परिवार माना जाएगा।

जरूरी दस्तावेज (Documents Required)

  • आधार कार्ड (जिसमें बिहार का स्थायी पता हो)
  • बिहार का स्थायी निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक की कॉपी (जिसमें IFSC कोड और शाखा का नाम लिखा हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • सादे कागज़ पर किए गए हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
  • जीविका समूह से जुड़ने के लिए आवेदन फॉर्म
Ayushman Bharat Yojana क्या है? Benefits, Eligibility, Online Apply और Hospital List (2026)
PMMVY Scheme 2026 क्या है ? Online Registration,पात्रता, फायदें, और Payment Details पूरी जानकारी हिंदी में।

Mahila Rojgar Yojana आवेदन प्रक्रिया

Mahila Rojgar Yojana के लिए आवेदन करना बहुत आसान है। नीचे स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया दी गई है:

ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं इस योजना में ऐसे आवेदन कर सकती हैं:

  • जो महिलाएं जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं, वे इस योजना के लिए पात्र होंगी।
  • लाभ पाने के लिए अपने ग्राम संगठन में जाकर आवेदन करना होगा।
  • समूह की बैठक आयोजित होगी, जिसमें सभी सदस्यों के आवेदन फॉर्म जमा किए जाएंगे।
  • अगर कोई महिला अभी जीविका समूह से जुड़ी नहीं है, तो पहले उसे समूह से जुड़ना होगा।

शहर में महिलाएं ऐसे आवेदन करें। 

  • सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर आवेदन भरें पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर पूछा जाएगा कि क्या आप स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं या नहीं।
  • यहाँ ‘नहीं’ पर क्लिक करें और शपथ वाले बॉक्स पर टिक करके आगे बढ़ें।
  • इसके बाद आधार नंबर, आधार पर लिखा नाम, पिता का नाम और मोबाइल नंबर भरें।
  • फिर Send OTP पर क्लिक करें और मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करें।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आपके क्षेत्र में काम कर रही सामुदायिक संसाधन सेवी आपसे संपर्क करेंगी।
  • जब आप समूह से जुड़ जाएँगी, तब योजना में शामिल होने के लिए फॉर्म भरवाया जाएगा।

इस 18 कामों के लिए मिलेंगे 2 लाख रुपये। 

  1. फल, जूस या डेयरी उत्पाद की दुकान
  2. फल-सब्ज़ी की दुकान
  3. किराना दुकान
  4. प्लास्टिक सामग्री या रोज़मर्रा के बर्तन की दुकान
  5. खिलौना और जनरल स्टोर
  6. ऑटोमोबाइल रिपेयरिंग की दुकान
  7. मोबाइल रिचार्ज, मोबाइल बिक्री या मोबाइल रिपेयरिंग
  8. स्टेशनरी और फोटोकॉपी की दुकान
  9. खाद्य सामग्री की दुकान
  10. ब्यूटी पार्लर, कॉस्मेटिक या आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान
  11. कपड़े, फुटवियर या सिलाई से जुड़ा काम
  12. बिजली के पार्ट्स या बर्तन की दुकान
  13. खेती से जुड़े काम
  14. ई-रिक्शा या ऑटो रिक्शा चलाना
  15. बकरी पालन
  16. गौ पालन
  17. मुर्गी पालन
  18. अन्य छोटे व्यवसाय

निष्कर्ष 

Mahila Rojgar Yojana बिहार सरकार की एक बेहतरीन पहल है, जो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। इस योजना के माध्यम से महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगी बल्कि अपने परिवार और समाज में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगी।

अगर आप या आपके परिवार की कोई महिला इस योजना के लिए पात्र है, तो बिना देर किए Mahila Rojgar Yojana के लिए आवेदन जरूर करें।

FAQs- अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Q1. योजना का संचालन कौन करता है?

Ans: Mahila Rojgar Yojana का संचालन बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किया जाता है। इसके साथ ही “JEEViKA” (Bihar Rural Livelihood Promotion Society) भी इस योजना को लागू करने में मदद करता है।

Q2. किन क्षेत्रों में शुरू कर सकते हैं व्यवसाय?

Mahila Rojgar Yojana के तहत महिलाएं कृषि,डेयरी फार्मिंग,सिलाई सेंटर,ब्यूटी पार्लर,किराना दुकान, ऐसे कई क्षेत्रों में काम शुरू कर सकती हैं।

WhatsApp Group Join Now

Pradyumna Prasad

Pradyumna Prasad is a blog writer who shares information related to government schemes, online government procedures in simple Hindi to deliver reliable and useful information to readers so that people can easily avail the benefits of government services & schemes.

View all posts by Pradyumna Prasad

Leave a Comment