सरकारी अपडेट हिन्दी में !

Facebook
WhatsApp

Ladli Behna Yojana 37 Kist कैसे चेक करें? (Step by Step पूरी जानकारी)

WhatsApp Group Join Now

updated on June 16th, 2026 at 07:10 am

Ladli Behna Yojana 37 Kist: मध्य प्रदेश की लाडली बहनों का जून महीने के 1500 रुपये का इंतज़ार अब खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने 14 जून, रविवार को सागर ज़िले के देवरी से लाडली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी कर दी है। इससे पहले तक 1.25 करोड़ महिलाओं को 36 किस्तों में सम्मान राशि उनके खातों में भेजी जा चुकी है।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई लाडली बहना योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1500 (या अपडेट के अनुसार अधिक राशि) सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।

अब सभी लाभार्थी महिलाएं 37वीं किस्त का इंतजार कर रही हैं और जानना चाहती हैं कि पैसा आया या नहीं। इस लेख में हम आपको घर बैठे 37वीं किस्त चेक करने का पूरा तरीका आसान भाषा में बताएंगे।

Ladli Behna Yojana 37 Kist क्या है?

महिलाओं के लिए मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी योजना की शुरुआत 2023 में हुई थी। तब से हर महीने महिलाओं को इसका लाभ मिल रहा है। पिछले नवंबर से समान राशि 1250 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये कर दी गई थी। अब तक 36 किस्तों में महिलाओं के खातों में कुल 54,000 करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं।

यह योजना की मासिक किस्त है, जिसमें सरकार द्वारा लाभार्थी महिलाओं के खाते में सीधे DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से राशि भेजी जाती है।

Ladli Behna Yojana 37 Kist का मतलब है कि योजना के तहत 37वीं बार पैसा ट्रांसफर किया गया है।

Mahila Rojgar Yojana Bihar 2026: आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, लाभ और ₹2 लाख तक

37वीं किस्त कब आएगी?

आमतौर पर यह राशि हर महीने की 10 तारीख के आसपास भेजी जाती है। लेकिन ध्यान रखें कभी-कभी सरकारी छुट्टियों या तकनीकी कारणों से देरी हो सकती है इसलिए 1–3 दिन का अंतर सामान्य है। 

लेकिन यह 14 जून को 37वीं किस्त जारी की जा चुकी है। 

क्या आपके खाते में लाडली बहना योजना का पैसा आया? 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक क्लिक से 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में 1875 करोड़ रुपये भेज दिए हैं। पैसा आने का मैसेज आपके मोबाइल पर मिल गया होगा। अगर मैसेज नहीं आया है तो आप पोर्टल पर जाकर ‘आवेदन और भुगतान की स्थिति’ देख सकते हैं। इसके अलावा ‘अंतिम सूची’ में भी अपना नाम चेक कर सकते हैं।

37वीं किस्त चेक करने के लिए जरूरी चीजें

किस्त चेक करने से पहले आपके पास ये जानकारी होनी चाहिए:

  • पंजीकरण नंबर / आवेदन नंबर
  • मोबाइल नंबर (जो आवेदन में दिया गया हो)
  • बैंक खाता (DBT enabled)

Ladli Behna Yojana 37 Kist कैसे चेक करें? (Step by Step)

तरीका 1: आधिकारिक वेबसाइट से चेक करें

Step 1:सबसे पहले लाडली बहना योजना की ऑफिशियल वेबसाइट खोलें

Step 2:होमपेज पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” (Application & Payment Status) विकल्प पर क्लिक करें

Step 3:अब अपना पंजीकरण नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें

Step 4:OTP आएगा, उसे दर्ज करके Verify करें

Step 5:अब आपके सामने आपकी किस्त की पूरी जानकारी दिख जाएगी

यहाँ आप देख सकते हैं की 37वीं किस्त आई या नहीं, कितनी राशि आई और किस तारीख को ट्रांसफर हुई है। 

तरीका 2: बैंक के जरिए चेक करें

अगर वेबसाइट नहीं खुल रही है, तो आप बैंक से भी चेक कर सकते हैं:

बैंक पासबुक:पासबुक अपडेट कराएं। एंट्री में ₹1500 या संबंधित राशि दिखेगी

ATM से मिनी स्टेटमेंट निकालें और हाल की ट्रांजैक्शन देखें। 

मोबाइल बैंकिंग:अपने बैंक ऐप में लॉगिन करें और Transaction History देखें। 

तरीका 3: मोबाइल SMS से चेक करें

अगर आपका मोबाइल नंबर बैंक से लिंक है तो पैसा आने पर SMS आ जाता है, उसमें राशि और तारीख दोनों दिखती हैं। 

अगर 37वीं किस्त नहीं आई तो क्या करें?

अगर आपके खाते में पैसा नहीं आया है, तो घबराएं नहीं। नीचे दिए गए कारण हो सकते हैं:

सामान्य कारण:

  • बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है। 
  • DBT सक्रिय नहीं है। 
  • दस्तावेज़ में गलती होगी। 
  • पात्रता पूरी नहीं हो रही होगी। 

समाधान क्या है?

ये काम तुरंत करें। 

  1. बैंक जाकर DBT सक्रिय कराएं। 
  2. आधार लिंक चेक करें। 
  3. ग्राम पंचायत / वार्ड कार्यालय में संपर्क करें। 
  4. आवेदन की स्थिति दोबारा जांचें। 

हेल्पलाइन नंबर &महत्वपूर्ण टिप्स

अगर कोई समस्या हो तो आप योजना के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं या ईमेल भी लिख सकते हैं। 

Email ladlinahna.wcd@mo.gov.in
Helpline Number 0755-2700800
Official WebsiteClick Here

महत्वपूर्ण टिप्स

  • हमेशा ऑफिशियल वेबसाइट से ही स्टेटस चेक करें. 
  • OTP किसी के साथ शेयर न करें. 
  • फर्जी कॉल या मैसेज से सावधान रहें. 

निष्कर्ष

Ladli Behna Yojana 37 Kist चेक करना बहुत आसान है। आप इसे घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से कुछ ही मिनटों में देख सकते हैं। अगर पैसा नहीं आया है, तो सही कारण पता लगाकर तुरंत समाधान करना जरूरी है।

सही जानकारी और सही प्रक्रिया अपनाकर आप बिना किसी परेशानी के अपनी किस्त की स्थिति जान सकते हैं।

FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q1. 37वीं किस्त कितनी राशि की होगी?

Ans: आमतौर पर ₹1500 (सरकारी अपडेट के अनुसार बदल सकता है)

Q2. किस्त कितने दिन में आती है?

Ans: हर महीने 10 तारीख के आसपास आती है।

Q3. अगर पैसा नहीं आया तो क्या करें?

Ans: बैंक और पंचायत में संपर्क करें।

Q4. क्या मोबाइल से भी चेक कर सकते हैं?

Ans: हाँ, वेबसाइट या बैंक ऐप से आसानी से चेक कर सहते हैं।

WhatsApp Group Join Now

Pradyumna Prasad

Pradyumna Prasad is a blog writer who shares information related to government schemes, online government procedures in simple Hindi to deliver reliable and useful information to readers so that people can easily avail the benefits of government services & schemes.

View all posts by Pradyumna Prasad

Leave a Comment