सरकारी अपडेट हिन्दी में !

Facebook
WhatsApp

How to Apply for Ration Card Online: राशन कार्ड ऑनलाइन कैसे बनाएं? पूरी जानकारी

WhatsApp Group Join Now

updated on April 29th, 2026 at 07:59 am

भारत में राशन कार्ड एक ज़रूरी सरकारी दस्तावेज़ माना जाता है। यह सिर्फ सब्सिडी वाले राशन प्राप्त करने के लिए ही जरूरी नहीं है, बल्कि इसे पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ की तरह भी उपयोग किया जाता है। आजकल लगभग हर राज्य ने राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन (how to apply for ration card online) की सुविधा दे दी है, जिससे किसी भी व्यक्ति को सरकारी दफ्तरों में बार-बार जाने की जरूरत नहीं पड़ती।

इस ब्लॉग में आप सीखेंगे:

  • राशन कार्ड क्या है
  • राशन कार्ड के प्रकार
  • पात्रता
  • जरूरी दस्तावेज़
  • Online apply करने के लिए सरकारी पोर्टल
  • Step-by-step आवेदन प्रक्रिया
  • Application status कैसे देखें
  • डिजिटल राशन कार्ड डाउनलोड कैसे करें
  • सामान्य गलतियाँ
  • FAQs

राशन कार्ड क्या है?

राशन कार्ड एक आधिकारिक सरकारी दस्तावेज़ है जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत जारी किया जाता है। इसके ज़रिए जरूरतमंद परिवार सरकार द्वारा सब्सिडी दरों पर मिलने वाला अन्न  जैसे चावल, गेहूँ, चीनी, दालें आदि प्राप्त कर सकते हैं।

इसके अलावा इसे एड्रेस प्रूफ,पहचान प्रमाण,सरकारी योजनाओं में लाभ लेने,स्कूल-कॉलेज एडमिशन,गैस कनेक्शन और बैंक अकाउंट खोलने मे उपयोग किया जाता है। 

इसलिए how to apply for ration card online जानना बेहद महत्वपूर्ण है।

राशन कार्ड के प्रकार

How to Apply for Ration Card Online

भारत में सामान्यतः तीन प्रकार के राशन कार्ड जारी होते हैं। 

1) APL (Above Poverty Line): उन परिवारों के लिए जिनकी आय गरीबी रेखा से ऊपर है।

2) BPL (Below Poverty Line): उन परिवारों के लिए जिनकी आय गरीबी रेखा से नीचे है।

3) AAY (Antyodaya Anna Yojana): अत्यंत गरीब परिवारों के लिए जो आर्थिक रूप से सबसे कमजोर वर्ग में आते हैं।

कई राज्यों में अब Priority Household (PHH) और Non-Priority Household (NPHH) वर्ग भी बने हुए हैं।

ऑनलाइन राशन कार्ड कौन बनवा सकता है? (Eligibility)

यदि आप इन में से किसी भी श्रेणी में आते हैं, तो आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:

  • भारतीय नागरिक
  • परिवार की आय राज्य सरकार द्वारा निर्धारित सीमा से कम
  • जिसके पास पहले से कोई राशन कार्ड नहीं
  • नए विवाहित दंपत्ति
  • परिवार में नए सदस्य के जन्म पर
  • हाल ही में स्थानांतरित हुए परिवार

राशन कार्ड के लिए जरूरी दस्तावेज़ (how to apply for ration card online)

How to Apply for Ration Card Online, New ration card online apply, Ration card apply kaise kare

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होती है:

  • आधार कार्ड (सभी परिवार सदस्यों का)
  • मोबाइल नंबर (आधार से लिंक होना जरूरी)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • निवास प्रमाण
  • बिजली बिल / पानी बिल / गैस बिल
  • जन्म प्रमाण पत्र (यदि बच्चे हैं)
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • विवाह प्रमाण पत्र (यदि नया परिवार बना है)

इसे भी पढ़े : राशन कार्ड को आधार से कैसे लिंक करे? 

How to Apply for Ration Card Online: ऑनलाइन आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

नीचे दिया गया तरीका लगभग सभी राज्यों में समान है, सिर्फ पोर्टल अलग होते हैं।

Step 1: अपने राज्य के राशन कार्ड पोर्टल पर जाएं

हर राज्य का अपना Food & Civil Supplies Department पोर्टल होता है, जैसे:

  • दिल्ली – nfs.delhi.gov.in
  • उत्तर प्रदेश – fcs.up.gov.in
  • बिहार – epds.bihar.gov.in
  • महाराष्ट्र – mahafood.gov.in
  • पश्चिम बंगाल – food.wb.gov.in
  • मध्य प्रदेश – samagra.gov.in
  • राजस्थान – food.raj.nic.in

यह पहला कदम how to apply for ration card online में सबसे महत्वपूर्ण है।

Step 2: “Apply for New Ration Card” विकल्प चुनें

पोर्टल में लॉगिन या रजिस्टर करने के बाद:

  • NFSA Section पर जाएं
  • “Apply for New Ration Card” पर क्लिक करें
  • Online application form खुल जाएगा

Step 3: परिवार की सूचना भरें

आपसे मांगी जाने वाली जानकारी, 

  • परिवार प्रमुख का नाम
  • पिता / पति का नाम
  • लिंग, आयु
  • पूरा पता
  • मोबाइल नंबर
  • परिवार के सभी सदस्यों का विवरण
  • आय विवरण

फॉर्म को ध्यान से भरना जरूरी है, ताकि बाद में सुधार न कराना पड़े।

 Step 4: दस्तावेज़ अपलोड करें

नीचे दिए दस्तावेज़ PDF / JPG में अपलोड करें। 

  • आधार कार्ड
  • फोटो
  • निवास प्रमाण
  • बैंक विवरण
  • उम्र व आय का प्रमाण

यह चरण हर राज्य के पोर्टल में थोड़ा अलग हो सकता है, लेकिन प्रक्रिया एक जैसी है।

Step 5: आवेदन सबमिट करें और Reference ID सुरक्षित रखें

फॉर्म सबमिट करने पर:

  • एक Reference ID / Acknowledgement Number दिया जाएगा
  • इसी से आप Application Status चेक कर सकते हैं

इसलिए इसे कहीं नोट कर लें।

आवेदन सबमिट करने के बाद क्या होता है?

आपका आवेदन स्थानीय राशन कार्ड विभाग (FPS / Food Inspector / Circle Office) द्वारा जांचा जाता है:

  • दस्तावेज़ सत्यापन
  • घर का भौतिक सत्यापन (कुछ राज्यों में)
  • परिवार की आय की जांच
  • पुराना राशन कार्ड होने पर रद्द करना

जांच पूरी होने पर आपका डिजिटल राशन कार्ड जारी कर दिया जाता है।

Ration Card Application Status कैसे चेक करें?

स्टेटस चेक करने के लिए:

  • अपने राज्य के पोर्टल पर जाएं
  • “Check Ration Card Status” चुनें
  • Reference Number दर्ज करें
  • स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा

इस तरह आप आसानी से how to apply for ration card online के बाद स्टेटस भी देख सकते हैं।

Digital Ration Card Download कैसे करें?

स्टेप 1: पोर्टल में Ration Card Download / Print Option पर जाएं। 

स्टेप 2: Ration Card Number दर्ज करें। 

स्टेप 3: OTP के जरिए लॉगिन। 

स्टेप 4: PDF डाउनलोड करें। 

कई राज्यों में DigiLocker में भी राशन कार्ड उपलब्ध होता है।

Online Apply करते समय सबसे आम गलतियाँ । 

नए आवेदकों द्वारा अक्सर ये गलतियाँ होती जाती हैं, 

  • गलत पता भर देना। 
  • गलत दस्तावेज़ अपलोड करना। 
  • साफ फोटो न लगाना। 
  • पुराने राशन कार्ड की जानकारी न देना। 
  • डुप्लीकेट आवेदन करना। 

यदि आप इनसे बचते हैं तो आपका आवेदन जल्दी स्वीकृत हो जाएगा।

स्टेट-वाइज ऑनलाइन राशन कार्ड पोर्टल सूची

भारत के सभी राज्यों में online apply की सुविधा है:

राज्यपोर्टल
दिल्लीnfs.delhi.gov.in
उत्तर प्रदेशfcs.up.gov.in
बिहारepds.bihar.gov.in
झारखंडaahar.jharkhand.gov.in
राजस्थानfood.raj.nic.in
हरियाणाharyanafood.gov.in
पंजाबepds.punjab.gov.in
मध्य प्रदेशsamagra.gov.in
छत्तीसगढ़khadya.cg.gov.in
महाराष्ट्रmahafood.gov.in
गुजरातdcs-dof.gujarat.gov.in
पश्चिम बंगालfood.wb.gov.in
सभी स्टेट के पोर्टल यहाँ क्लिक करें। 
National NSFA Portal यहाँ क्लिक करें। 

इन पोर्टल्स पर जाकर आप आसानी से जान सकते हैं कि how to apply for ration card online आपके राज्य में कैसे होता है।

राशन कार्ड क्यों जरूरी है?

  • सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सस्ता राशन
  • कई सरकारी योजनाओं में प्राथमिकता
  • एड्रेस प्रूफ
  • पहचान प्रमाण
  • स्कूल एडमिशन में आवश्यक
  • बैंकिंग कार्यों में काम आता है
  • आवास, बिजली, पानी योजनाओं में लाभ

राशन कार्ड आवेदन की Processing time

सामान्यतः 7 दिन से 30 दिन मे रैशन कार्ड बन जाता है। कुछ राज्यों में यह 45 दिन तक भी हो सकता है।

राशन कार्ड ऑनलाइन अपडेट कैसे करें?

यदि आपको नाम, पता या परिवार के सदस्य में बदलाव करना है। 

  • State portal पर जाएं। 
  • “Ration Card Update / Correction” चुनें। 
  • दस्तावेज़ अपलोड करें। 
  • Online request सबमिट करें।

निष्कर्ष

ऊपर दी गई जानकारी में आपने विस्तार से जाना कि how to apply for ration card online यानी ऑनलाइन राशन कार्ड आवेदन कैसे किया जाता है। इस डिजिटल व्यवस्था से लोगों को सरकारी दफ्तरों की लाइन लगाने की ज़रूरत कम हो गई है। अब कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल या कंप्यूटर से कुछ ही मिनटों में राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है।

यदि आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो अपने दस्तावेज़ सही और साफ रखें। इससे आपका कार्ड जल्दी जारी हो जाएगा।

FAQ: How to Apply for Ration Card Online?

Q1. नया राशन कार्ड ऑनलाइन कैसे बनाएं?

Ans: अपने राज्य के फूड सप्लाई पोर्टल पर जाएं, “New Ration Card Apply Online” चुनें, फॉर्म भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें।

Q2. ऑनलाइन राशन कार्ड बनाने में कितने दिन लगते हैं?

Ans: 7 se 30 दिन के भीतर कार्ड जारी हो जाता है।

Q3. डिजिटल राशन कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

Ans:  राज्य पोर्टल या DigiLocker से डाउनलोड किया जा सकता है।

Q4. क्या मोबाइल से राशन कार्ड बन सकता है?

Ans: हाँ। आप मोबाइल फोन से पूरा आवेदन कर सकते हैं।

Q5. क्या आधार कार्ड होना जरूरी है?

Ans: हाँ। परिवार के सभी सदस्यों का आधार नंबर जरूरी है।

Q6. गरीब परिवार किस प्रकार का राशन कार्ड बनवा सकता है?

Ans: गरीब परिवार के लिए BPL या AAY कार्ड बनवाया जाता है।

WhatsApp Group Join Now

Pradyumna Prasad

Pradyumna Prasad is a blog writer who shares information related to government schemes, online government procedures in simple Hindi to deliver reliable and useful information to readers so that people can easily avail the benefits of government services & schemes.

View all posts by Pradyumna Prasad

Leave a Comment