सरकारी अपडेट हिन्दी में !

Facebook
WhatsApp

FPO Registration बेसिक गाइड: फायदे, पात्रता और ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

WhatsApp Group Join Now

FPO Registration बेसिक गाइड: फायदे, पात्रता और ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

भारत में किसान अब केवल उत्पादन तक सीमित नहीं हैं. सही जानकारी और सही सिस्टम के साथ किसान अपनी उपज को संगठित तरीके से बेच सकते हैं, बेहतर कीमत पा सकते हैं और एक मजबूत समूह बनाकर बड़े स्तर पर बिजनेस भी कर सकते हैं. यही काम FPO यानी Farmer Producer Organisation करता है.

आज सरकार भी किसानों को मजबूत बनाने के लिए FPO registration online के माध्यम से उन्हें Producer Company बनाने और विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने में मदद कर रही है.

यह पूरा ब्लॉग आपको FPO से जुड़ी बहुत जरूरी बातें समझाएगा जैसे की …
FPO क्या है?,FPO registration online कैसे करें? फायदे क्या हैं, पात्रता, जरूरी दस्तावेज,आवेदन कहां और कैसे होता है? लागत, समयसीमा और FPO बनने के बाद मिलने वाले लाभ। पूरी जानकारी सरल भाषा में दी गई है। 

FPO क्या है

FPO एक पंजीकृत संस्था होती है जिसमें किसान सदस्य के रूप में जुड़े होते हैं. यह Producer Company Act के तहत स्थापित एक कंपनी होती है जो किसानों के हित में काम करती है.

FPO का पूरा नाम (FPO Full Form : Farmer Producer Organisation
FPC: Farmer Producer Company

जब किसानों का एक समूह मिलकर कृषि आधारित व्यावसायिक गतिविधियाँ शुरू करता है और उसे कंपनी के रूप में पंजीकृत किया जाता है, तो उसी को FPO कहा जाता है। 

इसका उद्देश्य किसानों की उत्पादक क्षमता बढ़ाना, मार्केट तक पहुंच आसान करना, लागत घटाना और मुनाफा बढ़ाना होता है.

इसे भी पढ़े। TEC Certificate 2026 : CSC Registration की अनिवार्यता- ऐसे प्राप्त करें !

FPO क्यों जरूरी है

आज भारत में छोटे और सीमांत किसान सबसे ज्यादा संघर्ष करते हैं. बाजार तक पहुंच, पैदावार का उचित दाम, स्टोरेज, ट्रांसपोर्टेशन और टेक्नोलॉजी की कमी उनकी आय को प्रभावित करती है। 

FPO इन समस्याओं को खत्म करता है और किसानों को एक साझा प्लेटफॉर्म देता है जिसकी वजह से  सामूहिक खरीद – बिक्री संभव होती है। इनपुट लागत में कमी, ब्रांडिंग और पैकेजिंग, बड़े मार्केट में एंट्री, बेहतर मुनाफा जैसे विकल्प मिलते हैं। 

इसलिए सरकार भी FPO registration online के लिए आर्थिक सहायता देती है और NABARD, SFAC, NCDC जैसी संस्थाएँ इन्हें प्रमोट करती हैं.

FPO के मुख्य उद्देश्य

FPO Registration Online

FPO का मुख्य उद्देश्य किसानों को संगठित करना, उपज की सही कीमत दिलाना,लागत कम करके मुनाफा बढ़ाना, प्रोसेसिंग और पैकेजिंग को बढ़ावा देना, छोटे किसानों को बड़े बाजार से जोड़ना कृषि को व्यवसाय के रूप में विकसित करना है। 

FPO registration online के फायदे

किसान FPO गठन करने के बाद कई लाभ उठाते हैं। सरकार प्रत्येक FPO को 18 लाख रुपये से 25 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता सहायता देती है। FPO खुद का ब्रांड बनाकर बाजार में बड़ी कंपनियों से सीधे जुड़ सकता है। जिससे मार्केटिंग, ब्रांडिंग और सेल मे सपोर्ट मिलता है। खाद, बीज, कीटनाशक और उपकरण सस्ते में खरीद सकते हैं।

 ट्रैक्टर, थ्रेसर, ड्रिप सिस्टम आदि कृषि उपकरण का उपयोग साझा कर लागत कम की जा सकती है। Producer Company को बैंक और वित्तीय संस्थानों से लोन मिलना आसान होता है। सदस्य किसानों को लाभांश (Dividend) मिलता है। FPO बड़े खरीदारों और कंपनियों से सीधे दाम तय कर सकता है। FPO registration online किसान को व्यवसायिक शक्ति देता है.

भारत में कितने FPO बनाए जा सकते हैं ?

सरकार का टारगेट देश में 10,000 नए FPO बनाने का है। इसलिए आवेदन की प्रक्रिया साफ, सरल और ऑनलाइन है। 

FPO registration online करने की पात्रता

किसान समूह तभी FPO बना सकता है जब, कम से कम 10 किसान (मैदानी क्षेत्र) और कम से कम 100 किसान (पहाड़ी/पूर्वोत्तर क्षेत्र) का  सदस्यता  समूह हो। 

सभी किसानों के पास खेती से जुड़े दस्तावेज, आधार कार्ड और बैंक खाता हो। 

समूह के सदस्य एक ही या आसपास के गांवों के होने चाहिए ताकि गतिविधियों को चलाना आसान हो। सभी सदस्य खेती पर निर्भर हो या कृषि आधारित गतिविधियों से जुड़े हों। 

FPO बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज

FPO Registration

FPO registration online के लिए निम्न दस्तावेज जरूरी होते हैं। 

किसान सदस्यों के दस्तावेजसंगठन से जुड़े दस्तावेज
• आधार कार्ड
• पैन कार्ड
• बैंक पासबुक
• पासपोर्ट साइज फोटो
• FPO का नाम रिजर्व
• रजिस्टर ऑफिस का पता
• शेयर कैपिटल का विवरण
• सदस्यों की सूची
• उपनियम (Bylaws)
• MOA (Memorandum of Association)
• AOA (Articles of Association

FPO रजिस्ट्रेशन की लागत 

FPO रजिस्ट्रेशन लागत कई कारकों पर निर्भर करती है। उदाहरण : MCA में कंपनी रजिस्ट्रेशन फीस, MOA और AOA ड्राफ्टिंग, DSC (डिजिटल सिग्नेचर), DIN नंबर, CA/CS की फीस। 

औसत लागत 15 हजार से 50 हजार तक होती है। कुछ योजनाओं में यह लागत सरकार देती है। 

FPO registration online Step by Step Guide 

Step 1 : Official Website पर जाएं। 

Step 2 : मेनू बार मे FPO > Registration पर क्लिक करें। 

Step 3 :  e-NAM Registration Form खुलेगा। 

Step 4 : FPOs/ FPCs/  का नाम , Personal Details जैसे कि authorized व्यक्ति का नाम, address, Email और contact नंबर दें। 

Step 5 : बैंक डिटेल्स भरें। और Id Proof,  Passbook/Cancelled check की scan कॉपी अपलोड करें। 

Step 6 : अब captcha कोड दर्ज कर Submit पर क्लिक करें। 

FPO Registration Online करने की चरणबद्ध प्रक्रिया

इस चरण-दर-चरण गाइड से आप आसानी से समझ जाएंगे कि पूरी प्रक्रिया कैसे होती है.

चरण 1: किसान समूह का गठन: सबसे पहले गांव या क्षेत्र के किसानों का एक समूह बनाया जाता है.  सदस्य तय होते हैं और उनसे लिखित सहमति ली जाती है। 

चरण 2: बिजनेस प्लान तैयार करना: क्षेत्र की फसल, उत्पादन क्षमता, बाजार, निवेश, संभावित लाभ इन सबका विश्लेषण कर योजना तैयार की जाती है.

चरण 3: FPO के लिए नाम चुनें: Producer Company के नियमों के अनुसार नाम चुना जाता है। फिर MCA पोर्टल पर उपलब्धता जांची जाती है। 

चरण 4: DSC और DIN बनवाना: कंपनी के निदेशकों के लिए डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट, डायरेक्टर आइडेंटिटी नंबर बनाना जरूरी है। 

चरण 5: MOA और AOA तैयार करना: Producer Company के उद्देश्य और नियम तैयार किए जाते हैं जिन्हें MOA और AOA कहा जाता है.

चरण 6: MCA पोर्टल पर फॉर्म भरना: SPICes फॉर्म, AGILE फॉर्म, MOA, AOA, दस्तावेज सब ऑनलाइन सबमिट किए जाते हैं। 

चरण 7: फीस जमा करना: नाम रिजर्वेशन और कंपनी रजिस्ट्रेशन की फीस जमा की जाती है। 

चरण 8: रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट: सभी दस्तावेज सही होने पर MCA Producer Company Registration Certificate जारी करता है। 

यही FPO registration की अंतिम स्टेप है। 

रजिस्ट्रेशन के बाद FPO को क्या मिलता है

FPO बनने के बाद आपको कई सरकारी और गैर सरकारी लाभ मिलते हैं। 

Producer Company Registration Certificate: आपकी कंपनी आधिकारिक रूप से मान्यता प्राप्त हो जाती है। कंपनी के नाम से चालू बैंक खाता खोला जाता है। 18 से 25 लाख रुपये तक की सरकारी सहायता मिलती है।मार्केट तक सीधी पहुंच प्राप्त होती है।NABARD और SFAC समय समय पर ट्रेनिंग,प्रशिक्षण और सपोर्ट देते हैं।  

FPO से किसानों को मिलने वाले आर्थिक लाभ

FPO से प्रति किलो  ₹2 से ₹4 तक अधिक बिक्री मूल्य मिलता है। इनपुट कॉस्ट में 10 से 20 प्रतिशत तक कमी आतु है। स्टोरेज और ट्रांसपोर्ट में बचत होती है। बेहतर मार्केट में प्रवेश और बड़े खरीदारों तक सीधी पहुंच बनती है। ब्रांडिंग से उच्च मूल्य भी मिलताहै। 

भारत सरकार द्वारा FPO को मिलने वाले समर्थन

सरकार कई योजनाओं के माध्यम से FPO की मदद करती है.

प्रमुख योजनाएँ

• “10,000 FPO Mission”
• NABARD FPO Scheme
• SFAC Equity Grant Scheme
• Credit Guarantee Scheme
• Cluster Based Business Organisations (CBBO) Scheme

निष्कर्ष

FPO भारतीय किसानों को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने का बड़ा माध्यम है.सही दिशा में कदम बढ़ाकर किसान न केवल अपनी उपज की कीमत बढ़ा सकते हैं, बल्कि कृषि को व्यावसायिक तौर पर विकसित कर आय को दोगुना कर सकते हैं। 

इस गाइड में आपने FPO registration online प्रक्रिया, पात्रता, फायदे, दस्तावेज, लागत सब कुछ विस्तार से समझा। 

अगर आप भी किसान हैं और एक बेहतर भविष्य की ओर कदम बढ़ाने की सोच रहे हैं, तो FPO बनाना एक मजबूत विकल्प है। 

FAQs- अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Q1. FPO रजिस्ट्रेशन कहां होता है?

Ans: MCA पोर्टल पर Producer Company के रूप में होता है।

Q2. FPO बनाने के लिए कितने किसान चाहिए ?

Ans: मैदानी क्षेत्र में 10 और पर्वतीय क्षेत्र में 100 सदस्य।

Q3.FPO बनाने में कितना समय लगता है?

Ans: FPO बनाने औसतन 20 से 30 दिन लगता है।

Q4. क्या FPO बनाने पर सरकार पैसा देती है?

Ans: हाँ. सरकार 18 से 25 लाख तक की सहायता देती है।

 Q5. क्या ऑनलाइन आवेदन संभव है?

Ans: हाँ. पूरा FPO registration online MCA वेबसाइट पर होता है।

Q6. क्या अकेला किसान FPO बना सकता है?

Ans: नहीं. इसके लिए समूह जरूरी है। 

WhatsApp Group Join Now

Pradyumna Prasad

Pradyumna Prasad is a blog writer who shares information related to government schemes, online government procedures in simple Hindi to deliver reliable and useful information to readers so that people can easily avail the benefits of government services & schemes.

View all posts by Pradyumna Prasad

Leave a Comment