updated on April 19th, 2026 at 09:36 pm
आज के डिजिटल युग में हमे अपने डॉक्युमेंट्स डिजिटल रूप में रखना अनिवार्य जैसा ही हो गया है, सरकार कई सेवाओं को ऑनलाइन कर चुकी है, ताकि लोगों को सरकारी दस्तावेज़ संभालने और दिखाने में आसानी हो सके। इसी दिशा में भारत सरकार ने DigiLocker नाम की एक डिजिटल सेवा शुरू की है।
अगर आप अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज़ जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मार्कशीट आदि को सुरक्षित डिजिटल रूप में रखना चाहते हैं तो DigiLocker आपके लिए बहुत उपयोगी प्लेटफॉर्म है।
लेकिन कई लोगों को यह नहीं पता होता कि DigiLocker क्या होता है और DigiLocker Account kaise banayen और इसका उपयोग कैसे करें। इस लेख में हम आपको DigiLocker अकाउंट बनाने की पूरी प्रक्रिया, आवश्यक जानकारी और उपयोग के बारे में विस्तार से बताएंगे।
DigiLocker क्या है?
DigiLocker भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसकी मदद से आप अपने सभी जरूरी दस्तावेज़ों को ऑनलाइन सुरक्षित रख सकते हैं।
यह सेवा Ministry of Electronics and Information Technology द्वारा संचालित की जाती है और यह Digital India कार्यक्रम का हिस्सा है।
DigiLocker की मदद से आप अपने दस्तावेज़ डिजिटल रूप में स्टोर कर सकते हैं, सरकारी विभागों द्वारा जारी डिजिटल डॉक्यूमेंट प्राप्त कर सकते हैं, किसी भी समय और कहीं भी दस्तावेज़ एक्सेस कर सकते हैं, दस्तावेज़ साझा भी कर सकते हैं
इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब आपको हर जगह फिजिकल दस्तावेज़ ले जाने की जरूरत नहीं होगी।
DigiLocker Account Kaise Banayen ?
अगर आप DigiLocker का उपयोग करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको DigiLocker में अपना अकाउंट बनाना होगा। नीचे इसकी पूरी स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया बताई गई है।
आप दो तरीकों से DigiLocker का उपयोग कर सकते हैं: 1. DigiLocker की आधिकारिक वेबसाइट से। 2. DigiLocker मोबाइल ऐप से।
DigiLocker की आधिकारिक वेबसाइट से।
Step 1: सबसे पहले आपको DigiLocker की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
Step 2: जब आप DigiLocker वेबसाइट खोलते हैं तो वहां आपको “login/Register” विकल्प दिखाई देंगे । नया अकाउंट बनाने के लिए इस विकल्प पर क्लिक करें।
Step 3: अब आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
ध्यान रखें: वही मोबाइल नंबर डालें जो आपके पास सक्रिय हो, उसी नंबर पर OTP आएगा।
मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद Continue बटन पर क्लिक करें।
Step 4: मोबाइल नंबर डालने के बाद आपके नंबर पर एक OTP (One Time Password)भेजा जाएगा।
अब आपको OTP दर्ज करना है और Verify बटन पर क्लिक करना है। OTP सही दर्ज होने के बाद आपका नंबर वेरीफाई हो जाएगा।
Step 5: OTP वेरीफिकेशन के बाद आपको अपना DigiLocker अकाउंट सेट करना होगा।
यहां आपको Username बनाना होगा और Password सेट करना होगा।
पासवर्ड बनाते समय ध्यान रखें: कम से कम 8 अक्षर का हों, नंबर और अक्षरों का मिश्रण हो।
इसके बाद Create Account पर क्लिक करें।
Step 6: DigiLocker अकाउंट बनाने के बाद आप चाहें तो इसे Aadhaar से लिंक कर सकते हैं।
आधार लिंक करने के फायदे: कई सरकारी डॉक्यूमेंट ऑटोमेटिक मिल जाते हैं, अकाउंट की सुरक्षा बढ़ती है, दस्तावेज़ वेरिफिकेशन आसान होता है।
आधार लिंक करने के लिए:
1. Aadhaar Number दर्ज करें
2. OTP से Verify करें
DigiLocker Account Kaise Banayen – मोबाइल ऐप से
अगर आप मोबाइल से DigiLocker अकाउंट बनाना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करें। DigiLocker मोबाइल ऐप आप Google Play Store या Apple App Store से डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टेप 1: मोबाइल में DigiLocker ऐप डाउनलोड करें।
स्टेप 2 : ऐप खोलें और Get Started पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें।
स्टेप 4: OTP दर्ज करके नंबर वेरीफाई करें।
स्टेप 5: Username और Password सेट करें।
स्टेप 6 : Aadhaar को लिंक करें।
इस तरह कुछ ही मिनटों में आपका DigiLocker अकाउंट बन जाएगा।
DigiLocker में कौन-कौन से दस्तावेज़ मिल सकते हैं?
DigiLocker में कई सरकारी दस्तावेज़ उपलब्ध होते हैं जैसे:
आधार कार्ड
पैन कार्ड
ड्राइविंग लाइसेंस
वाहन RC
बोर्ड मार्कशीट
बीमा पॉलिसी
इन दस्तावेज़ों को आप आसानी से DigiLocker में जोड़ सकते हैं।
DigiLocker में डॉक्यूमेंट कैसे जोड़ें?
अगर आपके पास कोई डॉक्यूमेंट है जिसे आप DigiLocker में रखना चाहते हैं तो आप उसे अपलोड भी कर सकते हैं। प्रक्रिया जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।
DigiLocker Login कैसे करें?
अगर आपने DigiLocker अकाउंट बना लिया है तो लॉगिन करना बहुत आसान है।
1. DigiLocker वेबसाइट या ऐप खोलें।
2. Username या Mobile Number दर्ज करें।
3. Password दर्ज करें।
4. Login पर क्लिक करें।
इसके बाद आप अपने सभी डिजिटल डॉक्यूमेंट देख सकते हैं।
DigiLocker का उपयोग कहाँ-कहाँ किया जा सकता है?
DigiLocker का उपयोग कई जगह किया जा सकता है जैसे सरकारी नौकरी आवेदन,कॉलेज एडमिशन,वाहन संबंधित सेवाएं,पहचान सत्यापन,सरकारी योजनाएं। कई संस्थान DigiLocker डॉक्यूमेंट को आधिकारिक मानते हैं।
DigiLocker इस्तेमाल करते समय ध्यान रखने वाली बातें
DigiLocker का उपयोग करते समय कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखें।
अपना पासवर्ड किसी के साथ शेयर न करें।
केवल आधिकारिक वेबसाइट या ऐप का उपयोग करें।
मोबाइल नंबर अपडेट रखें।
समय-समय पर अकाउंट चेक करते रहें।
इससे आपका DigiLocker अकाउंट सुरक्षित रहेगा।
DigiLocker Account Kaise Banayen – संक्षेप में
अगर संक्षेप में समझें तो DigiLocker Account kaise banayen इसकी प्रक्रिया बहुत आसान है।
मुख्य स्टेप:
1. DigiLocker वेबसाइट या ऐप खोलें।
2. Sign Up पर क्लिक करें।
3. मोबाइल नंबर दर्ज करें।
4. OTP वेरीफाई करें,
5. Username और Password बनाएं।
6. Aadhaar लिंक करें।
इन स्टेप्स को फॉलो करके आप कुछ ही मिनटों में DigiLocker अकाउंट बना सकते हैं।
निष्कर्ष
DigiLocker भारत सरकार की एक बहुत ही उपयोगी डिजिटल सेवा है, जो लोगों को अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज़ सुरक्षित और ऑनलाइन रखने की सुविधा देती है।
अगर आपको अभी तक नहीं पता था कि DigiLocker Account kaise banayen, तो इस लेख में दी गई पूरी प्रक्रिया को फॉलो करके आप आसानी से अपना DigiLocker अकाउंट बना सकते हैं।
DigiLocker का उपयोग करके आप अपने दस्तावेज़ों को डिजिटल रूप में सुरक्षित रख सकते हैं और कई सरकारी सेवाओं का लाभ आसानी से उठा सकते हैं।
FAQs- अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Q1. DigiLocker App कहाँ से डाउनलोड करें?
Ans: आप DigiLocker ऐप को आसानी से Google Play Store या Apple App Store से डाउनलोड कर सकते हैं।
Ans: DigiLocker अकाउंट बनाने के लिए आधार अनिवार्य नहीं है, लेकिन अगर आप अपना अकाउंट Aadhaar से लिंक करते हैं तो कई सरकारी डॉक्यूमेंट स्वतः आपके अकाउंट में आ जाते हैं।
Ans: DigiLocker सेवा भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा Digital India पहल के तहत शुरू की गई है।
Ans: हाँ, DigiLocker सेवा का उपयोग पूरी तरह से मुफ्त है। इसके लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता।
Ans: DigiLocker उपयोगकर्ताओं को डिजिटल दस्तावेज़ स्टोर करने के लिए सीमित क्लाउड स्टोरेज प्रदान करता है, जिसमें कई महत्वपूर्ण फाइलें सुरक्षित रखी जा सकती हैं।