सरकारी अपडेट हिन्दी में !

Facebook
WhatsApp

Birth Certificate Apply Online 2026: घर बैठे जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनाएं ?

WhatsApp Group Join Now

आज के डिजिटल दौर में लगभग हर सरकारी सेवा ऑनलाइन उपलब्ध हो चुकी है। इसी में एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate), जिसे अब आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करके बनवा सकते हैं।

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि Birth Certificate Apply Online कैसे किया जाता है, कौन-कौन से दस्तावेज लगते हैं, और आवेदन की पूरी प्रक्रिया क्या है, तो यह लेख आपके लिए बेहद उपयोगी है।

जन्म प्रमाण पत्र क्या होता है?

जन्म प्रमाण पत्र एक आधिकारिक सरकारी दस्तावेज होता है, जो किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख, स्थान और माता-पिता की जानकारी को प्रमाणित करता है।

यह दस्तावेज कई सरकारी और निजी कामों में जरूरी होता है, जैसे स्कूल एडमिशन,पासपोर्ट बनवाना,आधार कार्ड और सरकारी योजनाओं का लाभ।

Birth Certificate Apply Online क्यों जरूरी है?

आजकल Birth Certificate Apply Online करना ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो गया है। इसके कई फायदे हैं. 

ऑनलाइन अप्लाई करने से समय और पैसे की बचत होती है। सुबह जल्दी उठने या सरकारी दफ़्तरों में लंबी लाइनों में इंतज़ार करने की ज़रूरत नहीं पड़ती। फ़ोन या कंप्यूटर के द्वारा बस कुछ समय मे आप अपना आवेदन भेज सकते हैं।

अगर आप व्यस्त रहते हैं तो आप घर बैठे कभी भी अपने आवेदन की स्थिति देख सकते हैं और जान सकते हैं कि उस पर क्या कार्रवाई हो रही है। डिजिटल कॉपी डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलती है। 

Birth Certificate Apply Online के लिए जरूरी दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन करते समय कुछ डॉक्युमेंट्स की आवश्यकता होती है।  अस्पताल द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र, अस्पताल द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र,माता-पिता का आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो। पहले आपको ये दस्तावेज तैयार रखने होंगे।

अगर जन्म अस्पताल में नहीं हुआ है, तो स्थानीय प्राधिकरण से प्रमाण लेना पड़ सकता है।

Birth Certificate Apply Online करने की पूरी प्रक्रिया- (Step-by-Step Guide)

अब सबसे जरूरी हिस्सा, यानी Birth Certificate Apply Online कैसे करें:

Step 1: सबसे पहले अपने राज्य की जन्म प्रमाण पत्र वेबसाइट या नगर निगम की वेबसाइट पर जाएं।

Step 2: नया यूजर अकाउंट बनाएं। मोबाइल नंबर और ईमेल से OTP वेरिफाई करें। 

Step 3: रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें।

Step 4: आवेदन फॉर्म भरें, बच्चे का नाम, जन्म तिथि, जन्म स्थान, माता-पिता की जानकारी सही से भरें। 

Step 5: सभी आवश्यक डॉक्युमेंट्स स्कैन करके अपलोड करें।

Step 6: फीस जमा करें। कुछ राज्यों में मामूली फीस लगती है, जिसे आप ऑनलाइन पे कर सकते हैं।

Step 7: सभी जानकारी जांचकर फॉर्म सबमिट करें।

National Birth & Date Registration Portal

Birth Certificate Status कैसे चेक करें?

आप आसानी से अपने आवेदन का स्टेटस ऑनलाइन देख सकते हैं:

  1. वेबसाइट पर जाएं। 
  2. Login Kare। 
  3. “Application Status” ऑप्शन चुनें। 
  4. आवेदन संख्या डालें। 
  5. स्टेटस देखें। 

Birth Certificate Download कैसे करें?

  1. जब आपका आवेदन मंजूर हो जाए, तो आप आसानी से प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:
  2. वेबसाइट में लॉगिन करें। 
  3. “Download Certificate” पर क्लिक करें। 
  4. PDF फाइल डाउनलोड करें। 

Birth Certificate Apply Online के लिए महत्वपूर्ण टिप्स

Birth Certificate online  apply करते समय सभी जानकारी सही से भरें। दस्तावेज साफ और स्पष्ट अपलोड करें। आवेदन नंबर को सुरक्षित नोट कर रखें। समय-समय पर स्टेटस चेक करें। 

Birth Certificate में सुधार (Correction) कैसे करें?

अगर आपके प्रमाण पत्र में गलती है, तो आप उसे ऑनलाइन या ऑफलाइन सुधार सकते हैं:

  • संबंधित वेबसाइट पर Correction Form भरें। 
  • सही दस्तावेज अपलोड करें। 
  • आवेदन जमा करें। 

इसे भी पढ़े। DigiLocker Document Upload कैसे करें? (Step-by-Step प्रक्रिया)

Aadhaar Card Update 2026: सभी जानकारी

Birth Certificate के उपयोग

Birth Certificate का उपयोग स्कूल और कॉलेज में एडमिशन लेते समय, पासपोर्ट और वीजा के लिए अप्लाई करते समय, सरकारी योजनाओ का लाभ उठाने के लिए, पैन कार्ड और आधार कार्ड बनाते समय  और नौकरी के लिए आवेदन करते समय होता है।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के समय में Birth Certificate Apply Online करना बेहद आसान और सुविधाजनक हो गया है। अब आपको सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है।

अगर आप सही जानकारी और दस्तावेज के साथ आवेदन करते हैं, तो आप आसानी से कुछ ही दिनों में अपना जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

इसलिए, अगर आपने अभी तक अपना या अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनवाया है, तो आज ही ऑनलाइन आवेदन करें और इस जरूरी दस्तावेज को सुरक्षित करें।

FAQs- अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न-

Q1: अगर जन्म प्रमाण पत्र नहीं है तो क्या करें?

Ans: अगर आपने जन्म के समय प्रमाण पत्र नहीं बनवाया है, तो भी आप बाद में आवेदन कर सकते हैं:
स्थानीय नगर निगम या पंचायत में आवेदन करें। एफिडेविट भी देना पड़ सकता है और अतिरिक्त जांच प्रक्रिया भी हो सकती है।

Q2: जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) कितने समय मे बन जाता है?

Ans: आमतौर पर Birth Certificate Apply Online करने के बाद 7 से 15 दिन के अंदर प्रमाण पत्र जारी हो जाता है।हालांकि, यह समय राज्य और आवेदन की स्थिति पर निर्भर करता है।

Q3: Birth Certificate Apply Online में कितना खर्च आता है?

Ans: अधिकतर राज्यों में यह सेवा मुफ्त या बहुत कम शुल्क में उपलब्ध है।

Q4: क्या मोबाइल से भी आवेदन कर सकते हैं?

Ans: हाँ, आप मोबाइल से भी आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

Q5: क्या Birth Certificate Online Apply करना सुरक्षित है?

Ans: हाँ, सरकारी वेबसाइट से आवेदन करना पूरी तरह सुरक्षित है।

Q6: क्या बिना अस्पताल के भी जन्म प्रमाण पत्र बन सकता है?

Ans: हाँ, लेकिन इसके लिए अतिरिक्त दस्तावेज और सत्यापन की जरूरत होगी।

WhatsApp Group Join Now

Pradyumna Prasad

Pradyumna Prasad is a blog writer who shares information related to government schemes, online government procedures in simple Hindi to deliver reliable and useful information to readers so that people can easily avail the benefits of government services & schemes.

View all posts by Pradyumna Prasad

Leave a Comment