Site icon Sarkari99

Atal Pension Yojana Login कैसे करें? APY Account Login, Registration और Balance Check की पूरी जानकारी (2026)

Atal Pension Yojana Login

Atal Pension Yojana (APY) भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक प्रमुख सामाजिक सुरक्षा योजना है, जिसका उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के कामगारों को वृद्धावस्था में वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है। यह योजना PFRDA (Pension Fund Regulatory and Development Authority) के अंतर्गत संचालित की जाती है।

इस ब्लॉग में हम जानेंगे कि Atal Pension Yojana kya hai, Atal Pension Yojana Login कैसे करें, Atal Pension Yojana Calculator से पेंशन राशि कैसे जानें, और Atal Pension Yojana को कैसे खोलें या बंद करें।

अटल पेंशन योजना क्या है ? What is Atal Pension Yojana?

Atal Pension Yojana Scheme की शुरुआत वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई थी। इसका उद्देश्य देश के असंगठित क्षेत्र जैसे किसान, मजदूर, ड्राइवर, विक्रेता आदि को बुढ़ापे में निश्चित पेंशन देना है।

इस योजना में 60 वर्ष की आयु के बाद लाभार्थी को ₹1,000 से ₹5,000 तक की मासिक पेंशन मिलती है। पेंशन की राशि इस बात पर निर्भर करती है कि आपने कितनी उम्र में योजना में शामिल होकर कितना योगदान किया है।

मुख्य विशेषताएँ:

विवरणजानकारी
योजना का नामअटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana)
शुरू करने वालाभारत सरकार
संचालनPFRDA
शुरूआत वर्ष2015
पात्र आयु18 से 40 वर्ष
पेंशन राशि₹1,000 – ₹5,000 प्रति माह
भुगतान विधिमासिक / त्रैमासिक / अर्धवार्षिक
परिपक्वता आयु60 वर्ष

Atal Pension Yojana खाता कैसे खोलें (How to open Atal Pension Yojana account)

अटल पेंशन योजना खाता खोलने की प्रक्रिया बहुत आसान है। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से शुरू कर सकते हैं।

PM Suraksha Bima Yojana : प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की पूरी जानकारी
PM Jeevan Jyoti Bima Yojana : आवेदन प्रक्रिया, लाभ और पात्रता

ऑफलाइन तरीका (Through Bank Branch):

  1. अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाएं।
  2. Atal Pension Yojana Form भरें।
  3. आधार कार्ड और मोबाइल नंबर संलग्न करें।
  4. अपनी पसंद की पेंशन राशि चुनें (₹1,000 से ₹5,000)।
  5. Auto Debit सुविधा को सक्षम करें ताकि राशि स्वतः आपके खाते से कटे।

ऑनलाइन तरीका (Through Net Banking):

  1. अपने बैंक के Net Banking या Mobile Banking में लॉगिन करें।
  2. Services के सेक्शन में Social Security Schemes या Atal Pension Yojana  विकल्प सिलेक्ट करें।
  3. आवश्यक विवरण भरें – नाम, उम्र, आधार नंबर, नामांकित व्यक्ति आदि।
    OTP से पुष्टि करें और Auto Debit सक्षम करें।
  4. आपका Atal Pension Yojana Account सक्रिय हो जाएगा।

Atal Pension Yojana Login कैसे करें (Step-by-Step Guide)

अगर आपने पहले से अटल पेंशन योजना में पंजीकरण कर लिया है, तो आप आसानी से Atal Pension Yojana Login करके अपना खाता देख सकते हैं।

लॉगिन करने की प्रक्रिया:

  1. आधिकारिक वेबसाइट खोलें: 
  2. Login > “Subscriber Login” > “Atal Pension Yojana Login” पर क्लिक करें।
  3. अपना PRAN नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  4. मोबाइल पर भेजा गया OTP डालें।
  5. लॉगिन करने के बाद आप अपने योगदान की स्थिति, पेंशन राशि, और नामांकित व्यक्ति की जानकारी देख सकते हैं।

Atal Pension Yojana Calculator का उपयोग कैसे करें

Atal Pension Yojana Calculator एक ऑनलाइन टूल है जिससे आप जान सकते हैं कि आपको कितनी मासिक राशि जमा करनी होगी ताकि रिटायरमेंट के बाद आपकी पेंशन कितनी होगी।

APY Calculator

Calculator का उपयोग करने का तरीका:अपनी उम्र और इच्छित पेंशन राशि दर्ज करें।कैलकुलेटर बताएगा कि आपको हर महीने कितना योगदान देना होगा।

उदाहरण:

Atal Pension Yojana कैसे बंद करें या रद्द करें (How to close/cancel APY account)

अगर किसी कारणवश आप Atal Pension Yojana बंद या रद्द करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें:

ध्यान दें: अगर आप 60 वर्ष से पहले खाता बंद करते हैं तो सरकारी योगदान वापस नहीं मिलेगा, लेकिन आपकी जमा राशि और ब्याज आपको मिलेगा।

Atal Pension Yojana की पात्रता (Eligibility)

मानदंडविवरण
नागरिकताभारतीय नागरिक
आयु सीमा18 से 40 वर्ष
बैंक खातासक्रिय बचत खाता आवश्यक
आधार और मोबाइल नंबरजरूरी दस्तावेज

आवश्यक दस्तावेज (Documents Required)

निष्कर्ष (Conclusion)

Atal Pension Yojana Login की सुविधा से अब आप अपने खाते को घर बैठे प्रबंधित कर सकते हैं।  योगदान राशि, पेंशन डिटेल और स्टेटमेंट आसानी से देख सकते हैं।

अगर आपकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच है और आप बुढ़ापे के लिए एक सुरक्षित और स्थिर पेंशन योजना चाहते हैं, तो Atal Pension Yojana Scheme आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

FAQ – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q1. अटल पेंशन योजना का बैलन्स कैसे चेक करें ?

Ans: आप अपना Atal Pension Yojana balance check करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://www.npslite-nsdl.com पर जाकर Subscriber Login करें। लॉगिन के बाद आप अपने खाते की सारी जानकारी जैसे योगदान राशि, बैलेंस और पेंशन डिटेल देख सकते हैं।

Q2. अटल पेंशन योजना  में nominee कैसे जोड़े ?

Ans: यदि आपने नामांकित व्यक्ति (Nominee) का नाम नहीं जोड़ा है या बदलना चाहते हैं, तो अपने बैंक शाखा में जाएं। Nominee Update Form भरकर जमा करें। बैंक आपके खाते में अपडेट कर देगा।

Q3. अटल पेंशन योजना का statement कैसे download करें ?

Ans: Atal Pension Yojana का स्टेटमेंट डाउनलोड करने के लिए https://www.npslite-nsdl.com पर जाएं। लॉगिन करें, फिर “Transaction Statement” पर क्लिक करें। आपको आपकी पूरी योगदान और पेंशन डिटेल का PDF डाउनलोड मिल जाएगा।

Q4. अटल पेंशन योजना में सरकार का योगदान कितना है ?

Ans: सरकार पात्र नागरिकों के लिए 50% या ₹1,000 (जो कम हो) तक का योगदान 5 साल तक देती है, बशर्ते कि व्यक्ति 2015 से 2020 के बीच योजना में शामिल हुआ हो और आयकरदाता न हो।

Q5. अटल पेंशन योजना का  PRAN number क्या होता है ? 

Ans: PRAN (Permanent Retirement Account Number) एक यूनिक नंबर होता है जो आपके पेंशन खाते की पहचान करता है। यह आपको खाता खोलने के समय बैंक द्वारा दिया जाता है और Atal Pension Yojana Login के लिए जरूरी होता है।

Q6. अटल पेंशन योजना को online कैसे बंद करें ?

Ans: वर्तमान में Atal Pension Yojana बंद करने की सुविधा केवल बैंक शाखा के माध्यम से उपलब्ध है। ऑनलाइन बंद करने की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। आप अपने बैंक में जाकर Closure Form भर सकते हैं।

Q7. अटल पेंशन योजना Calculator से क्या फायदा होता है ?

Ans: Atal Pension Yojana Calculator से आपको यह पता चलता है कि आपकी उम्र और चुनी हुई पेंशन राशि के अनुसार आपको हर महीने कितना योगदान देना होगा और 60 साल की उम्र में आपको कितनी पेंशन मिलेगी।

Q8. अटल पेंशन योजना में कितना Pension मिलता है ? 

Ans: इस योजना के तहत आपको ₹1,000 से ₹5,000 प्रति माह तक की पेंशन मिल सकती है, जो आपके मासिक योगदान और योजना में जुड़ने की उम्र पर निर्भर करती है।

Q9. अटल पेंशन योजना की जानकारी हिन्दी में पाने की official link क्या है ?

Ans: आप अटल पेंशन योजना की जानकारी हिंदी में PFRDA की वेबसाइट या भारत सरकार की आधिकारिक साइट https://jansuraksha.gov.in पर भी देख सकते हैं.

Q10. (अटल पेंशन योजना)Atal Pension Yojana Login ना हो तो क्या करें ?

Ans: अगर वेबसाइट पर लॉगिन नहीं हो रहा है, तो सुनिश्चित करें कि आपका PRAN नंबर या मोबाइल नंबर सही है, और आपके बैंक खाते में मोबाइल नंबर लिंक है। जरूरत पड़ने पर आप अपने बैंक शाखा से संपर्क करें।

Exit mobile version