सरकारी अपडेट हिन्दी में !

Facebook
WhatsApp

Atal Pension Yojana 2026 ने बनाया रिकॉर्ड: 9 करोड़ पार, FY 2025-26 में 1.35 करोड़ नए जुड़ाव

WhatsApp Group Join Now

Atal Pension Yojana 2026 9 करोड़ पार: भारत सरकार की प्रमुख सामाजिक सुरक्षा योजना Atal Pension Yojana (APY) ने एक बड़ा ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर लिया है। अप्रैल 2026 तक इस योजना से जुड़ने वालों की कुल संख्या 9 करोड़ से अधिक हो चुकी है। यह उपलब्धि इस बात का संकेत है कि देश में अब लोग अपने भविष्य की आर्थिक सुरक्षा को लेकर ज्यादा जागरूक हो रहे हैं। 

FY 2025-26 में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन

बात करें वित्त वर्ष 2025-26 की तो  इस योजना के लिए यह साल बेहद खास रहा। इस दौरान1.35 करोड़ से ज्यादा नए लोग जुड़े है। यह अब तक का सबसे ज्यादा वार्षिक एनरोलमेंट रहा है।21 अप्रैल 2026 को कुल संख्या 9 करोड़ के पार पहुंच गई है।

यह दिखाता है कि APY तेजी से लोकप्रिय हो रही है, खासकर ग्रामीण और असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के बीच। 

Atal Pension Yojana 2026: योजना की शुरुआत और उद्देश्य

एक नजर इस योजना पर डालें तो Atal Pension Yojana की शुरुआत 9 मई 2015 को की गई थी। इसका जिसका मुख्य उद्देश्य हर भारतीय को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देना है। साथ ही असंगठित क्षेत्र के मजदूरों और गरीब वर्ग को पेंशन सुविधा देना भी है और देश में Universal Social Security System को मजबूत करना है।

यह एक Voluntary (स्वैच्छिक) और Contributory (योगदान आधारित) पेंशन योजना है। 

किन लोगों के लिए है Atal Pension Yojana 2026?

इस योजना के लिए उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए, भारतीय नागरिक होना जरूरी है, इनकम टैक्स देने वाले लोग इसमें शामिल नहीं हो सकते।

यह योजना खासतौर पर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। 

Atal Pension Yojana के मुख्य फायदे

1. गारंटीड पेंशन: 60 साल की उम्र के बाद हर महीने ₹1,000 से ₹5,000 तक पेंशन।

2. जीवनसाथी को लाभ: यदि लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है तो उसी पेंशन का लाभ जीवनसाथी को मिलता है।

3. नॉमिनी को राशि:  दोनों की मृत्यु के बाद जमा पूरी राशि नॉमिनी को मिलती है।

इस तरह यह योजना एक Complete Security Shield (संपूर्ण सुरक्षा कवच) प्रदान करती है। 

योजना की सफलता के पीछे कारण

Atal Pension Yojana 2026 की जबरदस्त सफलता के पीछे कई कारण हैं जिसमें  बैंकों और डाक विभाग की सक्रिय भूमिका, सरकार द्वारा जागरूकता अभियान, आसान रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच और कम निवेश में सुरक्षित भविष्य मुख्य हैं।

इसके अलावा Pension Fund Regulatory and Development Authority (PFRDA) ने भी योजना को देशभर में फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

देशभर में तेजी से बढ़ता प्रभाव

पिछले 10 वर्षों में यह योजना भारत के हर राज्य और जिले तक पहुंच चुकी है।लाखों गरीब परिवारों को रिटायरमेंट सुरक्षा दे रही है।वित्तीय समावेशन (Financial Inclusion) को बढ़ावा दे रही है

Atal Pension Yojana 2026 अब सिर्फ एक स्कीम नहीं बल्कि आर्थिक सुरक्षा का भरोसा बन चुकी है। 

क्यों जरूरी है Atal Pension Yojana?

आज के समय में प्राइवेट नौकरी में पेंशन नहीं होती,असंगठित क्षेत्र के लोगों के पास कोई सुरक्षा नहीं है और महंगाई लगातार बढ़ रही है ऐसे में APY जैसी योजना भविष्य के लिए एक मजबूत सहारा बन सकती है।

निष्कर्ष

Atal Pension Yojana 2026 का 9 करोड़ का आंकड़ा पार करना सिर्फ एक आंकड़ा नहीं है, बल्कि यह भारत में बढ़ती वित्तीय जागरूकता और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम है।

अगर आप अभी भी इस योजना से नहीं जुड़े हैं, तो यह सही समय है अपने भविष्य को सुरक्षित करने का।

FAQs- Atal Pension Yojana (APY) 

Q1. Atal Pension Yojana क्या है?

Ans: यह भारत सरकार की एक पेंशन योजना है, जिसमें 60 साल की उम्र के बाद ₹1,000 से ₹5,000 तक मासिक पेंशन मिलती है।

Q2. इस योजना में कौन आवेदन कर सकता है?

Ans: कोई भी भारतीय नागरिक जिसकी उम्र 18 से 40 साल के बीच है, इस योजना में जुड़ सकता है।

Q3. क्या इनकम टैक्स देने वाले लोग APY में शामिल हो सकते हैं?

Ans: नहीं, यह योजना मुख्य रूप से नॉन-टैक्सपेयर (असंगठित क्षेत्र) के लिए है।

Q4. APY में कितना निवेश करना पड़ता है?

Ans: आपकी उम्र और चुनी गई पेंशन राशि के अनुसार हर महीने छोटा-सा योगदान (₹42 से ₹1454 तक) देना होता है।

Q5. पेंशन कब से मिलना शुरू होती है?

Ans: आपको 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद पेंशन मिलना शुरू हो जाती है।

Q6. अगर बीच में पैसे जमा करना बंद कर दें तो क्या होगा?

Ans: अगर आप समय पर योगदान नहीं करते हैं, तो पेनल्टी (जुर्माना) लग सकता है और अकाउंट बंद भी हो सकता है।

Q7. लाभार्थी की मृत्यु के बाद क्या होता है?

Ans: पहले जीवनसाथी को पेंशन मिलती है, दोनों की मृत्यु के बाद पूरी राशि नॉमिनी को मिलती है

Q8. क्या APY सुरक्षित योजना है?

Ans: हाँ, यह सरकार द्वारा समर्थित गारंटीड पेंशन योजना है, इसलिए पूरी तरह सुरक्षित मानी जाती है।

Q9. APY में आवेदन कैसे करें?

Ans: आप अपने नजदीकी बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर या ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

Q10. क्या मैं अपनी पेंशन राशि बदल सकता हूँ?

Ans: हाँ, आप साल में एक बार अपनी पेंशन स्लैब (₹1000–₹5000) को बदल सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now

Pradyumna Prasad

Pradyumna Prasad is a blog writer who shares information related to government schemes, online government procedures in simple Hindi to deliver reliable and useful information to readers so that people can easily avail the benefits of government services & schemes.

View all posts by Pradyumna Prasad

Leave a Comment