सरकारी अपडेट हिन्दी में !

Facebook
WhatsApp

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana 2026: फ्री गैस कनेक्शन कैसे लें? पूरी जानकारी, पात्रता व आवेदन प्रक्रिया

WhatsApp Group Join Now

updated on April 19th, 2026 at 12:58 pm

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक प्रमुख सामाजिक कल्याण योजना है, जिसका उद्देश्य गरीब परिवारों की महिलाओं को मुफ्त LPG गैस कनेक्शन उपलब्ध कराना है। यह योजना विशेष तौर पर उन परिवारों के लिए बनाई गई है जो आज भी लकड़ी, कोयला या गोबर के कंडे जैसे पारंपरिक ईंधन का उपयोग करते हैं।

इन पारंपरिक ईंधनों से न केवल स्वास्थ्य को नुकसान होता है बल्कि पर्यावरण भी प्रदूषित होता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने Pradhan Mantri Ujjwala Yojana की शुरुआत की।

भारत सरकार के नवीनतम अपडेट के अनुसार PM Ujjwala Yojana 3.0 के तहत पात्र महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन, मुफ्त गैस सिलेंडर और मुफ्त चूल्हा प्रदान किया जाता है। इसके साथ ही सिलेंडर पर सब्सिडी देने का भी प्रावधान है।

महिलाओं की सुविधा के लिए सरकार ने Pradhan Mantri Ujjwala Yojana Online Apply प्रक्रिया को भी सरल और तेज बनाया है, ताकि कोई भी पात्र महिला बहुत आसानी से इस योजना का लाभ ले सके।

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana का उद्देश्य

इस योजना के मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराना। धुआँ-रहित रसोई के द्वारा महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को सुरक्षित करना और पर्यावरण संरक्षण और वायु प्रदूषण में कमी लाना। ग्रामीण क्षेत्रों में LPG के उपयोग को बढ़ावा देना। 

सरकार का लक्ष्य था कि देश के अधिक से अधिक गरीब परिवार स्वच्छ रसोई ईंधन का उपयोग करें और धुएँ से होने वाली बीमारियों से बचें।

Pradhan Mantri awas yojana 2026 : ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और दस्तावेज़– पूरी जानकारी

Shramik Card Yojana : लाभ, पात्रता, दस्तावेज़ और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana 2026 में क्या नया है?

2025 में लागू अपडेट के अनुसार Ujjwala Yojana 2.0 के तहत 150 लाख नए LPG कनेक्शन प्रदान किए जा रहे हैं। पात्र महिलाओं को मुफ्त में पहला रिफिल दिया जाता है। प्रति सिलेंडर सब्सिडी सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पहले से सरल हो गई है। गैस एजेंसी पर जाने की जरूरत नहीं, क्योंकि Doorstep KYC Pickup Service शुरू की गई है।

इन सभी बदलावों से लाभार्थी महिलाओं को काफी सुविधा मिली है और Pradhan Mantri Ujjwala Yojana online apply प्रक्रिया और भी आसान हो गई है।

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लाभ

योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। पात्र महिला को बिल्कुल मुफ्त नया गैस कनेक्शन मिलता है।Ujjwala Yojana 2.0 में मुफ्त चूल्हा भी प्रदान किया जाता है।हला सिलेंडर फ्री मिलता है और कुछ राज्यों में दूसरा सिलेंडर भी फ्री दिया जाता है। सरकार प्रति सिलेंडर सब्सिडी सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर करती है। धुएँ से होने वाली खांसी, सांस की बीमारी और आंखों में जलन जैसी समस्याएं कम होती हैं। स्वच्छ रसोई ईंधन से पर्यावरण में प्रदूषण कम होता है। लकड़ी या कोयला जुटाने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे समय और श्रम दोनों की बचत होती है। इन सभी लाभों के कारण यह योजना गरीब परिवारों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बन गई है।

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana में पात्रता (Eligibility)

इस योजना के लिए कुछ प्रमुख पात्रता मानदंड हैं:

लाभार्थी महिला होनी चाहिए। परिवार गरीबी रेखा से नीचे होना चाहिए। आवेदक की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। घर में पहले से कोई LPG कनेक्शन नहीं होना चाहिए। आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।

यदि आप इन सभी पात्रताओं को पूरा करते हैं तो आप आसानी से Pradhan Mantri Ujjwala Yojana online apply कर सकते हैं।

PMMVY Scheme 2026 क्या है ? Online Registration,पात्रता, फायदें, और Payment Details पूरी जानकारी हिंदी में।

आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)

योजना के लिए आवेदन करते समय आधार कार्ड, राशन कार्ड,बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर,पासपोर्ट साइज फोटो,SECC 2011 का प्रमाण, पहचान और पते का प्रमाण  इन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। 

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana Online Apply कैसे करें? (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)

आज ज्यादातर योजनाओं की तरह Pradhan Mantri Ujjwala Yojana online apply प्रक्रिया बहुत आसान है। नीचे पूरा तरीका दिया गया है:

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana online apply, What is Pradhan mantri Ujjwala Yojana?, How to apply Pradhanmantri Ujjawala Yojana.

Step 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

सबसे पहले PM Ujjwala Yojana की आधिकारिक वेबसाइट खोलें: https://www.pmuy.gov.in

Step 2: Online Apply पर क्लिक करें

होम पेज पर आपको “Apply for New PMUY Connection” विकल्प दिखेगा। उस पर क्लिक करें।

Step 3: अपने पसंदीदा Gas Provider का चयन करें

आप तीन गैस कंपनियों (1)Indane Gas (2)Bharat Gas (3)HP Gas में से किसी एक को चुनें और उनके साइड मे Click Here to Apply बटन पर क्लिक करें।  

अगर आप Bharat Gas पसंद करते हैं तो ये स्टेप्स अनुसरें। 

  • Bharat Gas > Register for LPG Connection पर क्लिक करें। 
  • अगले पेज मे Type of Connection के अंदर “Ujjwala 3.0 New Connection” सिलेक्ट करें। 
  • अपना राज्य और जिल्ला पसंद करें और Show List पर क्लिक करें। 
  • Distributor सिलेक्ट करें और Continue पर क्लिक करें। 
  • Mobile नंबर और Captcha कोड भरकर Submit पर क्लिक करें। OTP verify करें। 
  • अब KYC के लिए Proceed पर क्लिक करें। 
  • Family Identifier मे रैशन कार्ड और रैशन कार्ड नंबर भरें। Type of Scheme में अपनी cast के अनुसार चयन करें। 
  • अब application form खुलेगा इसे ध्यान से भरें। 

Step 4: Ujjwala Yojana Online Form भरें

अब आपको ऑनलाइन फॉर्म में अपनी जानकारी भरनी है जैसे 

  • नाम
  • पता
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल ID
  • परिवार के सदस्यों की संख्या
  • आधार नंबर
  • बैंक विवरण

Step 5: दस्तावेज अपलोड करें

स्कैन किए गए दस्तावेज आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड अपलोड करें। 

जरूरी सभी जानकारी भरने के बाद Submit पर click  करें।

Step 7: Gas Agency Verification और Approval

अनुमोदन होने पर आपका नाम गैस एजेंसी को भेज दिया जाता है।तब एजें सी आपके घर जाकर सत्यापन करती है। सत्यापन पूरा होने पर आपको LPG गैस कनेक्शन मिल जाता है। 

तो ये है Pradhan Mantri Ujjwala Yojana online apply की पूरी प्रक्रिया ।

ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया (Offline Apply)

यदि आप इंटरनेट का उपयोग नहीं कर पाते हैं तो आप ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं।

इसके लिए नजदीकी LPG गैस एजेंसी में जाएं और Ujjwala Yojana Application Form भरें। फॉर्म के साथ दस्तावेज लगाएँ और जमा करें। कुछ दिनों में गैस एजेंसी सत्यापन करके आपको LPG गैस कनेक्शन दे देगी।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 2026: ऑनलाइन आवेदन, लाभ, पात्रता और नई अपडेट

Ujjwala Yojana में सब्सिडी 

यह एक महत्वपूर्ण सवाल है। Ujjwala Yojana में सब्सिडी DBT के माध्यम से सीधे आपके बैंक खाते में भेजी जाती है। जिस महीने आप सिलेंडर खरीदते हैं, उसी महीने सब्सिडी आपके बैंक में पहुंच जाती है। सब्सिडी मिलने के लिए बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी है।

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के तहत कितने सिलेंडर मिलते हैं?

सरकार लाभार्थियों को साल में 12 सिलेंडर तक सब्सिडी के साथ उपलब्ध कराती है।पहला सिलेंडर मुफ्त मिलता है।

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana 3.0 के फायदे

PM Ujjwala Yojana 3.0 में कुछ अतिरिक्त सुविधाएं दी गई हैं जैसे मुफ्त गैस कनेक्शन, मुफ्त पहला रिफिल, मुफ्त चूल्हा, आसान KYC, Doorstep दस्तावेज पिकअप, तेज़ मंजूरी प्रक्रिया इससे महिलाओं का समय और पैसा दोनों बचते हैं।

योजना से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

अब तक 9 करोड़ से अधिक महिला लाभार्थी इस योजना से जुड़ चुकी हैं।सबसे अधिक कनेक्शन उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में दिए गए हैं। योजना का उद्देश्य 100% स्वच्छ रसोई ईंधन उपलब्ध कराना है।
Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के नुकसान

हालांकि योजना में कई फायदे हैं, लेकिन कुछ चुनौतियाँ भी सामने आई हैं: सिलेंडर की कीमतें बढ़ने से रिफिल कराना कठिन होता है। ग्रामीण क्षेत्रों में गैस एजेंसी की कमी। डिजिटल प्रक्रिया का ज्ञान न होने से online apply में मुश्किलें। सरकार इन समस्याओं को हल करने के लिए लगातार सुधार कर रही है।

निष्कर्ष (Conclusion)

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana भारत सरकार की सबसे सफल योजनाओं में से एक है। इससे देश भर की लाखों महिलाओं को स्वच्छ ईंधन मिला है और उनके स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

अगर आप पात्र हैं, तो जल्द से जल्द Pradhan Mantri Ujjwala Yojana online apply करें और योजना का लाभ उठाएं। योजना न केवल स्वास्थ्य की सुरक्षा करती है बल्कि महिलाओं को सशक्त भी बनाती है।

National Pension Scheme (NPS): Full Guide – सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक सुरक्षा की नई

FAQs- अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Q1. Pradhan Mantri Ujjwala Yojana क्या है?

Ans: यह एक सरकारी योजना है जिसमें गरीब परिवारों की महिलाओं को मुफ्त LPG गैस कनेक्शन दिया जाता है।

Q2. Pradhan Mantri Ujjwala Yojana online apply कैसे करें?

Ans:आप आधिकारिक वेबसाइट https://www.pmuy.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Q3. योजना का लाभ कौन ले सकता है?

Ans:गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं।

Q4. क्या पहला सिलेंडर मुफ्त मिलता है?

Ans: हाँ, Ujjwala 3.0 के तहत पहला रिफिल मुफ्त मिलता है।

Q5. क्या चूल्हा भी मिलता है?

Ans: हाँ, योजना में मुफ्त चूल्हा भी दिया जाता है

Q6. सब्सिडी बैंक खाते में क्यों नहीं आती

Ans: यदि बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है या KYC अधूरी है तो सब्सिडी नहीं आती।

WhatsApp Group Join Now

Pradyumna Prasad

Pradyumna Prasad is a blog writer who shares information related to government schemes, online government procedures in simple Hindi to deliver reliable and useful information to readers so that people can easily avail the benefits of government services & schemes.

View all posts by Pradyumna Prasad

Leave a Comment