Sarkari99

Passport Kya Hota Hai? | पासपोर्ट क्या है, कैसे बनवाएं, जरूरी दस्तावेज और पूरी जानकारी 2026

updated on April 19th, 2026 at 11:16 am

Passport Kya Hota Hai? ये जानने के लिए पहले ये समझिए की आज की तेज़ रफ्तार दुनिया में यात्राएँ जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुकी हैं। चाहे शिक्षा के लिए विदेश जाना हो, नौकरी के लिए किसी दूसरे देश में अप्लाई करना हो, या सिर्फ घुमने जाना हो! इन सभी के लिए आपको एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ की जरूरत होती है, जिसे हम पासपोर्ट (Passport) कहते हैं।

सीधे शब्दों में कहें तो Passport एक अंतरराष्ट्रीय यात्रा दस्तावेज़ है, जिसे हर  देश की सरकार अपने नागरिकों को जारी करती है। यह आपकी पहचान और नागरिकता को प्रमाणित करता है और बताता है कि आप किस देश के नागरिक हैं।

यह ब्लॉग आपको Passport Kya Hota Hai से जुड़ी हर जरूरी जानकारी देगा पासपोर्ट क्या है, क्यों जरूरी है, कितने प्रकार होते हैं, कैसे बनता है, किन दस्तावेज़ों की जरूरत होती है, शुल्क कितना है, और किन गलतियों से बचना चाहिए। पूरी जानकारी सरल और आसान हिंदी में।

Passport Kya Hota Hai? (What is Passport)

Passport एक आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय यात्रा दस्तावेज़ है, जिसे भारत में विदेश मंत्रालय (MEA) जारी करता है। यह आपके नागरिक होने का प्रमाण देता है और दूसरे देशों में प्रवेश के लिए कानूनी पहचान के रूप में काम करता है।

पासपोर्ट में आपकी ये जानकारियाँ होती हैं: पूरा नाम,जन्मतिथि,जन्म स्थान,फोटो,हस्ताक्षर,पासपोर्ट नंबर,जारी करने की तारीख,वैधता अवधि,राष्ट्रीयता,पिता/माता का नाम। 

यह एक तरह की अंतरराष्ट्रीय पहचान पत्र है, जो यह दर्शाता है कि आप अपने देश के वैध नागरिक हैं और सुरक्षित रूप से विदेश यात्रा कर सकते हैं।

Passport होने का महत्व (Importance of Passport)

Passport सिर्फ विदेश यात्रा के लिए ही नहीं, बल्कि कई कामों में उपयोगी है।

अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए अनिवार्य है,किसी भी देश में जाने के लिए Passport जरूरी है।पहचान का मजबूत प्रमाण है। कई जगह Passport को सबसे विश्वसनीय पहचान प्रमाण माना जाता है। विदेश में सुरक्षा और सहायता के लिए जरूरी है।अगर आप विदेश में किसी समस्या में फँसते हैं, तो आपका दूतावास आपको Passport के आधार पर मदद करता है।

विदेश में पढ़ाई या नौकरी के लिए भी जरूरी है।College admission, work visa और job verification में Passport आवश्यक है। अंतरराष्ट्रीय बैंक खाता खोलने में भी महत्वपूर्ण है।कई विदेशी बैंक Passport को प्रमुख पहचान प्रूफ मानते हैं।

भारत में Passport के प्रकार (Types of Passport in India)

Passport Kya Hota Hai ये जानने के साथ साथ भारत मे कितने प्रकार के पासपोर्ट होते हैं ये जानना भी जरूरी है।

Passport kya hota hai

भारत सरकार नागरिकों की जरूरत के आधार पर 3 मुख्य प्रकार के पासपोर्ट जारी करती है।

1. साधारण पासपोर्ट (Ordinary Passport – Blue Passport)

यह आम नागरिकों के लिए होता है। इसका कवर नीला होता है। विदेश यात्रा, पढ़ाई, नौकरी, पर्यटन आदि के लिए आवश्यक है। यह हर भारतीय नागरिक जो मानदंडों को पूरा करता हो, वह इसके योग्य है।

2. राजनयिक पासपोर्ट (Diplomatic Passport – Maroon Passport)

इसका कवर मैरून रंग का होता है,उच्च सरकारी अधिकारी, राजनयिक, राजदूत आदि इसका उपयोग करते हैं, विदेश यात्राओं में इनको विशेष सुविधाएँ मिलती हैं

3. आधिकारिक पासपोर्ट (Official Passport – White Passport)

इसका कवर सफेद होता है,सरकारी कर्मचारियों को आधिकारिक विदेश यात्रा पर जारी किया जाता है

4. ePassport (Chip-enabled Passport)

भारत में अब ई-पासपोर्ट भी जारी हो रहे हैं जिनमें स्मार्ट चिप लगी होती है।

पासपोर्ट की मुख्य विशेषताएँ (Features of Passport)

आज का Passport सिर्फ कागज ही नहीं रह गया है, बल्कि एक सुरक्षित तकनीकी दस्तावेज़ है। आधुनिक सुरक्षा फीचर्स, माइक्रोटेक्स्ट,वॉटरमार्क,लैमिनेशन में सुरक्षा निशान,MRZ कोड (Machine Readable Zone),डिजिटल डेटा स्टोर इन फीचर्स की वजह से नकली पासपोर्ट बनाना मुश्किल हो गया है।

Passport की वैधता (Passport Validity)

पासपोर्ट की वैलेडिटी वयस्कों के लिए 10 वर्ष, बच्चों के पासपोर्ट 5 वर्ष की होती है। ये अवधि पूरा हो जाने के बाद रिन्यूअल कराना जरूरी होता है।

Renewal के लिए फिर से Passport online apply करना होता है।

Passport के लिए योग्यता (Passport Eligibility)

भारत में Passport पाने के लिए व्यक्ति को यह शर्तें पूरी करनी होती हैं, वह भारतीय नागरिक होना चाहिए,आयु कम से कम 18 वर्ष (अडल्ट पासपोर्ट के लिए) या उससे अधिक होनी चाहिए,आपराधिक मामलों में शामिल न हो,वैध पहचान और पते का प्रमाण होना भी आवश्यक है।  

Passport के लिए जरूरी दस्तावेज़

Passport kya hota hai और इसके लिए कौन से डॉक्युमेंट्स की जरूरत पड़ेगी ये जानना भी आवश्यक है। तो नीचे पूरी लिस्ट दी हुई है।

1. पहचान प्रमाण2. पते का प्रमाण
Aadhaar CardPAN CardVoter IDDriving LicenseElectricity billWater billBank PassbookRation CardRent Agreement
3. जन्म प्रमाण पत्र4. अन्य दस्तावेज़
Birth CertificateSchool Leaving CertificateMarriage certificate (अगर नाम बदलना हो)Divorce papers (जरूरत के अनुसार)

Passport आवेदन प्रक्रिया (How to Apply for Passport Online)

Passport kya hota hai ये तो हमने जान लिया अब भारत में Passport आवेदन ऑनलाइन कैसे करते हैं ये जानते है ये प्रक्रिया बहुत आसान है।   

Step 1: Passport Seva Portal पर रजिस्ट्रेशन

  1. वेबसाइट खोलें: passportindia.gov.in
  2. Register पर क्लिक करें। 
  3. Passport Office, नाम, ईमेल आइडी आदि देकर Login ID बनाएं। 
  4. अब Login करें। 

Step 2: Apply for Fresh Passport

Step 3: शुल्क भुगतान (Online Payment)

शुल्क ऑनलाइन भरना जरूरी है। Normal पासपोर्ट आवेदन 36 पेज के लिए 1500 रुपये, 60 पेज के लिए 2000 रुपये। tatkal charge के लिए 2000 रुपये ज़्यादे भरने होते हैं। 

फीस भुगतान के तरीके
36 pages – ₹150060 pages – ₹2000Tatkaal – ₹3500–4000Debit cardCredit cardNet bankingUPI

Step 4: Appointment बुक करें। आपके नजदीकी Passport Seva Kendra (PSK) में उपलब्ध स्लॉट चुनें। और Appointment बुक करें। 

Step 5: PSK पर दस्तावेज़ वेरिफिकेशन (सबसे महत्वपूर्ण चरण)

PSK ( Passport Seva Kendra) पर सभी ओरिजनल दस्तावेज़ लेकर जाएँ। वहाँ पर दस्तावेज,बायोमेट्रिक,फोटो आदि सभी  वेरिफिकेशन किए जाते है। ये सभी वेरीफिकेशन के बाद आपके नजदीकी पुलिस स्टेशन में पुलिस वेरीफिकेशन के लिए डिटेल्स भेज दी जाती है।  

PSK में तीन काउंटर होते हैं:

यहीं बायोमेट्रिक और फोटो भी होती है।

Step 6: पुलिस वेरिफिकेशन : PSK के द्वारा मिली डिटेल्स के अनुसार पुलिस आपकी पहचान और पते की पुष्टि करती है।

Step 7: Passport प्रिंट और डिस्पैच : पुलिस वेरीफिकेशन पूरा होते ही और यदि सब ठीक होता है, पासपोर्ट प्रिंट होकर स्पीड पोस्ट के जरिए आपके घर पर भेज दिया जाता है। 

Passport बनवाने में सामान्य प्रक्रिया: 15 से 25 दिन और टत्काल प्रक्रिया: 3 से  7 दिन लगते है।  

Passport tracking कैसे करें?

आप दो तरीके से ट्रैक कर सकते हैं:

1. Passport Seva Portal : पोर्टल मे लॉगिन करें और Track Application पर क्लिक करें। Login → Track Application

2. SMS या Email : इनबॉक्स में अपडेट मिलता रहेगा।

Passport Renewal कैसे करें?

Passport की वैधता खत्म होने से पहले Renewal कराना जरूरी होता है।

Steps:

Passport बनवाते समय होने वाली आम गलतियाँ

Passport बनवाते समयइन गलतियों से बचें जैसे कि गलत नाम या स्पेलिंग,गलत जन्मतिथि,फोटो का सही न होना,पते में mismatch,अधूरे दस्तावेज़, पुलिस वेरिफिकेशन में समस्या और कोर्ट केस इन गलतियों से Passport आवेदन रिजेक्ट भी हो सकता है।

Passport और Visa में अंतर क्या है?

PassportVisa
आपकी पहचान और नागरिकता का प्रमाणदेश की सरकार जारी करती दूसरे देश में प्रवेश की अनुमतिवह देश जारी करता है जिसमें आप जाना चाहते हैं

Passport खो जाने पर क्या करें?

नजदीकी पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करें। Duplicate Passport के लिए आवेदन करें। Passport Seva Portal पर रिपोर्ट करें। 

Passport की सुरक्षा कैसे करें?

पासपोर्ट की ऑनलाइन फोटो न डालें। पासपोर्ट को प्लास्टिक कवर में रखें और विदेश यात्रा में होटल लॉकर में सुरक्षित रखें। 

कौन-कौन से लोग Passport के लिए अपात्र हो सकते हैं?

जिनका कोर्ट केस लंबित हो,गलत दस्तावेज़ जमा किए हों,झूठी जानकारी दी गई हो,देश-विरोधी गतिविधियों में शामिल लोग पासपोर्ट के लिए पात्र नहीं हैं। 

Passport शुल्क (Fee Structure – 2026)

Normal Passport (36 pages) : लगभग: ₹1500

Tatkaal Passport : लगभग: ₹3500 से ₹4000

यह शुल्क समय-समय पर बदल सकता है।

Passport Verification कितना जरूरी है?

Passport जारी करने से पहले पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य होता है।यह आपकी पहचान, पते और पुलिस रिकॉर्ड की जाँच करता है।

Passport से संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स

Passport expiry से पहले Renewal करें,पते में बदलाव होने पर Update करें,पासपोर्ट पर लिखी जानकारी को ध्यान से पढ़ें और गलत जानकारी कभी न दें। 

निष्कर्ष

Passport सिर्फ विदेश जाने का दस्तावेज़ नहीं है, बल्कि यह आपकी पहचान, सुरक्षा और नागरिकता का आधिकारिक प्रमाण है। आज की डिजिटल प्रणाली ने Passport आवेदन को काफी आसान बना दिया है। अगर आप विदेश यात्रा, शिक्षा, नौकरी या किसी भी अंतरराष्ट्रीय काम की सोच रहे हैं, तो Passport आपके लिए सबसे पहला और जरूरी दस्तावेज़ है।

आशा है “Passport क्या है?” ब्लॉग से आपको पूरी जानकारी मिल गई होगी।

FAQs- अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Q1. Passport क्या है?

Ans: Passport एक अंतरराष्ट्रीय यात्रा दस्तावेज़ है जो पहचान और नागरिकता का प्रमाण होता है।

Q2. Passport कितने दिनों में मिलता है?

Ans: सामान्य पासपोर्ट 15–25 दिन और Tatkaal पासपोर्ट 3–7 दिन में मिलता है।

Q3. Passport बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज़ चाहिए?

Ans: Aadhaar, पते का प्रमाण, जन्म प्रमाण पत्र, PAN आदि।

Q4. क्या बच्चे का पासपोर्ट भी ऑनलाइन बनता है?

Ans: हाँ, बच्चों का पासपोर्ट भी ऑनलाइन अप्लाई होता है।

Q5. क्या पासपोर्ट बिना पुलिस वेरिफिकेशन के मिलता है?

Ans: Normal में नहीं। Tatkaal में कुछ मामलों में पहले मिलता है, बाद में वेरिफिकेशन होता है

Q6. Passport online apply में कितना समय लगता है?

Ans: आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाती है।

Exit mobile version