Site icon Sarkari99

e Passport Online Apply: ई-पासपोर्ट क्या है और इसे ऑनलाइन कैसे आवेदन करें? (Full Guide in Hindi)

e Passport Online Apply

updated on April 19th, 2026 at 10:34 am

e Passport Online Apply: भारत तेजी से डिजिटल तकनीक की ओर बढ़ रहा है और इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए ePassport शुरू किया गया है. अगर आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं या अपना पुराना पासपोर्ट अपग्रेड करना चाहते हैं, तो e Passport online apply आपके लिए सबसे सहज और सुरक्षित विकल्प है.

यह ब्लॉग आपको e Passport online application, e Passport eligibility, आवश्यक दस्तावेज, शुल्क, प्रक्रिया, फीचर्स और FAQs तक हर जानकारी सरल भाषा में देगा.

ePassport क्या है?

ePassport एक आधुनिक डिजिटल पासपोर्ट है जिसमें एक इलेक्ट्रॉनिक चिप लगी होती है. यह चिप आपके बायोमेट्रिक डेटा, फोटो, नाम, जन्मतिथि, हस्ताक्षर और पासपोर्ट डिटेल्स को सुरक्षित रूप से स्टोर करती है.

यह बिल्कुल उन ई-पासपोर्ट्स जैसा है जिसे कई विकसित देश पहले से उपयोग कर रहे हैं. भारत ने भी अब यह सुविधा शुरू कर दी है ताकि पहचान और सुरक्षा सिस्टम अधिक मजबूत बन सके.

ePassport की मुख्य विशेषताएं e Passport Online Apply

Ayushman Card Download कैसे करे पूरा प्रोसेस जानें।

मनरेगा योजना 2026: क्या है, लाभ, पात्रता, दस्तावेज़ और आवेदन प्रक्रिया

ई-पासपोर्ट के लाभ (Benefits of ePassport)

जब आप e Passport Online Apply करते हैं, तो आपको इन फायदों का लाभ मिलता है:

चिप स्कैन होते ही आपकी पहचान तुरंत पुष्टि हो जाती है, जिससे कतारें कम लगती हैं और इमिग्रेशन प्रक्रिया भी तेजी से होती है। चिप डेटा एन्क्रिप्टेड होता है, जिससे पासपोर्ट क्लोनिंग या टैंपरिंग लगभग असंभव हो जाती है जिससे सुरक्षा और अधिक प्रभावशाली हो जाती है।

भारत का ePassport ICAO compliant है, जिसे दुनिया भर के हवाई अड्डों पर स्वीकार किया जाता है। ePassport की वजह से दस्तावेजों को बार-बार जांचने की जरूरत नहीं पड़ती है। आने वाले समय में सभी पासपोर्ट को ePassport में बदलने की योजना है.

ePassport Eligibility: ई-पासपोर्ट के लिए पात्रता

कौन ePassport के लिए योग्य है? नीचे ePassport eligibility स्पष्ट रूप से बताया गया है:

Note:
अभी ePassport पूरे भारत में धीरे-धीरे लागू हो रहा है, इसलिए हर PSK/POPSK में यह सुविधा उपलब्ध न हो तो भी चिंता न करें. जल्द ही यह देश भर में पूरी तरह लागू होगा.

ePassport के लिए जरूरी दस्तावेज- ePassport documents

जब आप e Passport Online Apply करते हैं, तो आपको सामान्य दस्तावेजों की जरूरत होती है:

1. पहचान प्रमाण (Identity Proof)2. पता प्रमाण (Address Proof)
आधार कार्ड
वोटर आईडी
ड्राइविंग लाइसेंस
पैन कार्ड
आधार
बिजली/पानी बिल
बैंक स्टेटमेंट
रेशन कार्ड
3. जन्म तिथि प्रमाण4. अन्य दस्तावेज
जन्म प्रमाण पत्र
मैट्रिक सर्टिफिकेट
पुराना पासपोर्ट (अगर री-इश्यू के लिए आवेदन कर रहे हैं)
Annexure/Declaration (यदि आवश्यक हो)

e Passport Online Apply कैसे करें? (Step-by-Step Guide)

यहां हम आपको पूरी प्रक्रिया बहुत सरल शब्दों में समझा रहे हैं ताकि आप आसानी से ePassport के लिए आवेदन कर सकें.

Step 1: Passport Seva Portal पर रजिस्ट्रेशन करें। 

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  2. “New User Registration” पर क्लिक करें।
  3. अपना ईमेल, मोबाइल नंबर और शहर चुनें।
  4. OTP सत्यापन करें।
  5. लॉगिन बनाए।

Step 2: Login करें और ePassport Application शुरू करें

Step 3: फॉर्म भरें। आपको अपनी पूरी जानकारी देनी होती है। 

यहां आपकी ePassport online application का मुख्य डेटा इसी फॉर्म में जाता है।

Step 4: ऑनलाइन शुल्क भुगतान करें। ePassport की फीस सामान्य पासपोर्ट जितनी ही है,यानी 

36 पन्ने (Normal Application)60 पन्ने (Normal Application)Tatkaal Charges (यदि जल्द चाहिए)
₹1500₹2000अतिरिक्त ₹2000

भुगतान के विकल्प:

Step 5: Appointment बुक करें। भुगतान के बाद आपको पास के PSK/POPSK में अपॉइंटमेंट लेना होगा. इसमें आप तारीख और समय चुन सकते हैं।

Step 6: PSK/POPSK Visit करें। अपॉइंटमेंट के दिन मूल दस्तावेज लेकर जाएं। वहाँ बायोमेट्रिक स्कैन होगा, डिजिटल फोटो ली जाएगी और दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।

Step 7: पुलिस वेरिफिकेशन: अधिकांश मामलों में पुलिस वेरिफिकेशन जरूरी होता है. वे आपके पते पर आकर सत्यापन करेंगे।

Step 8: पासपोर्ट प्रिंट और डिस्पैच: ePassport आपकी चिप सहित तैयार होकर आपके पते पर स्पीड पोस्ट से भेज दिया जाता है। आमतौर पर 3–7 दिन लगते हैं। 

Official WebsiteClick Here
National Call Centre1800-258-1800

ePassport और Normal Passport में अंतर

विशेषताePassportNormal Passport
चिपहांनहीं
सुरक्षाउच्चसामान्य
डेटा सुरक्षाडिजिटल एन्क्रिप्शनकम सुरक्षित
इमिग्रेशन स्पीडतेजसामान्य
इंटरनेशनल मानकICAO Compliantआंशिक

ePassport Online Apply क्यों जरूरी है?

ePassport भारत में यात्रा दस्तावेजों का भविष्य है। यह तेज, सुरक्षित और अंतरराष्ट्रीय मानकों से लैस है। अगर आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं या अपना पासपोर्ट अपडेट करना चाहते हैं, तो e Passport Online Apply करना समझदारी है। 

यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है और आपको सिर्फ PSK पर एक विजिट करनी होती है. बाकी सब कुछ डिजिटल तरीके से हो जाता है.

निष्कर्ष

अंत मे आपने इस आर्टिकल मे e Passport Online Apply कैसे करते है? क्या डॉक्युमेंट्स की जरूरत पड़ेगी, इसकी विशेषताएं, लाभ, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे मे डीटेल मे समझा।

FAQs – e Passport Online Apply

Q1. ePassport क्या होता है?

Ans: यह एक स्मार्ट पासपोर्ट है जिसमें इलेक्ट्रॉनिक चिप लगी रहती है जो आपके बायोमेट्रिक और व्यक्तिगत डेटा को सुरक्षित रखती है।

Q2. e Passport Online Apply कैसे करें?

Ans: Passport Seva Portal पर रजिस्ट्रेशन करके ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें, शुल्क जमा करें और PSK विजिट पूरा करें।

Q3. क्या सभी भारतीयों को अब ePassport मिलेगा?

Ans: हाँ, सरकार की योजना है कि आने वाले समय में सभी नागरिकों को ePassport ही प्रदान किया जाएगा। जिस व्यक्ति का पासपोर्ट एक निश्चित समय में रिन्यू होगा, उसे अब ePassport दिया जाएगा।

Q4. ePassport में लगी चिप क्या करती है?

Ans: यह चिप आपके बायोमेट्रिक्स,पर्सनल डिटेल्स,फोटो और MRZ (Machine Readable Zone) को सुरक्षित रूप से स्टोर करती है। यह आपकी पहचान की दोहरी पुष्टि करती है, जिससे एयरपोर्ट सुरक्षा बढ़ती है।

Q5. ePassport eligibility क्या है?

Ans: भारत का कोई भी नागरिक नया पासपोर्ट या री-इश्यू पासपोर्ट के लिए ePassport प्राप्त कर सकता है।

Q6. क्या ePassport के लिए अलग से दस्तावेज लगते हैं?

Ans: नहीं, वही दस्तावेज लगते हैं जो सामान्य पासपोर्ट के लिए आवश्यक हैं।

Q7. ePassport की फीस कितनी है?

Ans: सामान्य पासपोर्ट जैसी ही फीस: ₹1500 से ₹2000.

A8. क्या पुराना पासपोर्ट अपग्रेड होकर ePassport बन सकता है?

Ans: हाँ, री-इश्यू के समय आपको ePassport मिल जाएगा।

Q8. ePassport कब मिलेगा?

Ans: PSK विजिट और पुलिस वेरिफिकेशन के बाद 3–7 दिन में स्पीड पोस्ट के माध्यम से मिल जाता है।

Exit mobile version