updated on October 12th, 2026 at 07:50 am
दोस्तों, जो लोग CSC सेंटर खोलने के लिए Online apply करना चाहते हैं उनके लिए एक खुशखबर है और वो ये है की जो पिछले की महीनों से CSC Online Apply Registration बंद कर दिया गया था वो अब फिर से स्टार्ट हो चुका है तो यदि आप भी अपना CSC केंद्र खोलना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। इसमें हम CSC Online Apply की पूरी जानकारी सरल हिंदी में बताएंगे।
CSC क्या है? (What is CSC?)
CSC (Common Service Center) एक सरकारी स्वीकृत केंद्र है जो विभिन्न G2C (Government to Citizen) और B2C (Business to Citizen) सेवाएँ प्रदान करता है। ये केंद्र ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में आम जनता और सरकार के बीच डिजिटल सेतु का काम करते हैं।
भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) डिजिटल इंडिया मिशन का एक अहम हिस्सा है। इसका उद्देश्य है ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों में डिजिटल सेवाएँ पहुंचाना ताकि हर नागरिक सरकारी योजनाओं, ऑनलाइन सेवाओं, और डिजिटल ट्रांजेक्शन का लाभ उठा सके।
CSC केंद्र एक ऐसी जगह होती है जहाँ आम नागरिक सरकारी योजनाओं, पेंशन, बैंकिंग, बीमा, शिक्षा, और अन्य कई ऑनलाइन सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।
CSC का पूरा नाम: Common Service Center है जिसका संचालन Ministry of Electronics & Information Technology (MeitY), Government of India द्वारा किया जाता है।
CSC के मुख्य कार्य (Functions of CSC)
CSC के मुख्य कार्य आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, पासपोर्ट आदि बनाने, अपडेट करना जैसी सेवाएँ प्रदान करना है। उपरांत सरकारी योजनाओं की जानकारी और आवेदन,बिल भुगतान और बैंकिंग सेवाएँ,डिजिटल शिक्षा और प्रशिक्षण,बीमा और वित्तीय सेवाएँ, ई-गवर्नेंस सेवाएँ आदि की जानकारी और संभव हो तो आवेदन भी करना है।
CSC के फायदे (Benefits of CSC Center)
CSC Center खोलने से रोजगार का अवसर प्राप्त होते है। CSC केंद्र खोलकर व्यक्ति खुद के लिए रोजगार बना सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाएँ उपलब्ध कर डिजिटल इंडिया में योगदान दे सकते हैं। नागरिकों को सरकारी लाभ दिलाने में मदद कर सकते हैं। विभिन्न सेवाओं के बदले कमीशन या सर्विस चार्ज से कमाई भी कर सकते है,जो आपकी अतिरिक्त आय का स्रोत बन सकता है। csc सामाजिक सेवा का माध्यम है जिसके जरिए समाज में तकनीकी सशक्तिकरण बढ़ाने मे मदद कर सकते हैं।
CSC के अंतर्गत मिलने वाली प्रमुख सेवाएँ (Main Services under CSC)
| सेवा श्रेणी | प्रमुख सेवाएँ |
| सरकारी सेवाएँ | आधार कार्ड अपडेट, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट आवेदन |
| बैंकिंग सेवाएँ | मिनी बैंकिंग, मनी ट्रांसफर, म्यूचुअल फंड, बीमा |
| शिक्षा सेवाएँ | डिजिटल साक्षरता, ऑनलाइन कोर्स, परीक्षा आवेदन |
| बिल भुगतान सेवाएँ | बिजली, पानी, मोबाइल, DTH रिचार्ज |
| अन्य सेवाएँ | रेल टिकट, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र आदि |
Apply Government scheme by CSC : CSC के जरिए सरकारी योजना का आवेदन कैसे करें ?
CSC Online Apply कैसे करें (Step-by-Step CSC Registration Process)
अगर आप CSC Center खोलना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
Step 1: सबसे पहले CSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ.
- Individual CSC registration: https://cscregister.csccloud.in/
- Institutional VLE CSC registration: https://register.csc.gov.in/
Step 2: Apply के सेक्शन मे “New Registration” पर क्लिक करें। नई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करें।
Step 3: आधार कार्ड,पैन कार्ड,पासपोर्ट साइज फोटो, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर,बैंक पासबुक की कॉपी आवश्यक दस्तावेज़ तैयार रखें।
Step 4: आवेदन फॉर्म भरें। नाम, पता, जन्मतिथि, ईमेल, मोबाइल, TEC Certificate Number आदि जानकारी दर्ज करें।CSC Center का पता और क्षेत्र विवरण भरें।
Step 5: eKYC प्रक्रिया पूरी करें
- आधार से लिंक मोबाइल पर OTP आएगा।
- OTP दर्ज कर eKYC पूरा करें।
Step 6: दस्तावेज़ अपलोड करें : मांगे गए दस्तावेज़ अपलोड करें और सबमिट करें।
Step 7: आवेदन सबमिट करें
- सभी जानकारी सही से भर देने के बाद आवेदन Submit करें।
- आवेदन सफल होने पर Application Reference Number मिलेगा।
Step 8: मोबाईल मे csc app डाउनलोड करें। आपके E- MAIL पर एक मेल आएगा उसमे एक लिंक होगा जिसकी मदद से csc app मोबाईल मे डाउनलोड करें।
Step 9: Video Verification: app open करें। Application Reference Number, Mail मे रीसीव हुए Secure Code और मोबाईल नंबर दर्ज करे और Proceed to Video Capture पर क्लिक करें।
Step 10: विडिओ वेरीफिकेशन के पहले एक A4 पेपर पर Application Reference Number, PAN Number नोट करें। आप जहाँ पर शॉप ओपन कर रहें है वहाँ से विडिओ बनाएं। video बनाने के बाद “PROCEED TO REVIEW” पर क्लिक करें।
Step 11: अब term & condition को मार्क करें और Submit पर क्लिक करें।
इतना प्रोसेस करने के बाद आपका रेजिस्ट्रैशन पूरा हो चुका है। अब CSC की टीम की तरफ से verification के बाद आपकी CSC ID Activate कर दी जाएगी।
CSC Registration के लिए आवश्यक दस्तावेज़ (Documents Required)
- आधार कार्ड (Aadhaar Card)
- वोटर कार्ड
- पैन कार्ड (PAN Card)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर
- बैंक पासबुक या कैंसिल चेक
- TEC सर्टिफिकेट
- CSC केंद्र का पता प्रमाण (Address Proof)
CSC Registration की पात्रता (Eligibility Criteria)
| श्रेणी | विवरण |
| आयु सीमा | न्यूनतम 18 वर्ष |
| शैक्षणिक योग्यता | कम से कम 10वीं पास |
| स्थान की आवश्यकता | उचित स्थान जहाँ इंटरनेट और बिजली की सुविधा हो |
| डिवाइस आवश्यकता | कंप्यूटर/लैपटॉप, प्रिंटर, स्कैनर, इंटरनेट कनेक्शन |
CSC ID और Password कैसे प्राप्त करें
आवेदन वेरिफिकेशन के बाद CSC टीम द्वारा आपके ईमेल पर CSC ID और Password भेजा जाएगा।इसके बाद आप https://digitalseva.csc.gov.in/ पर लॉगिन कर सेवाएँ शुरू कर सकते हैं।
CSC Status Check कैसे करें (Application Status)
- CSC Portal पर जाएँ: https://register.csc.gov.in/
- Menu बार मे Apply > Check Status पर क्लिक करें।
- अपना Application Reference Number और Captcha दर्ज कर Submit पर क्लिक करें।
- स्टेटस स्क्रीन पर दिखेगा — Approved / Pending / Rejected।
CSC Certificate डाउनलोड कैसे करें
CSC Online Apply करने के बाद अपना CSC सर्टिफिकेट भी Online डाउनलोड कर सकते है।
- CSC ID प्राप्त होने के बाद लॉगिन करें।
- “My Account” सेक्शन में जाएँ।
- “Download Certificate” पर क्लिक करें।
- PDF फॉर्मेट में CSC Certificate डाउनलोड करें।
CSC से जुड़ी सामान्य समस्याएँ और समाधान (Common Issues & Solutions)
CSC Online Apply करते समय होने वाली कुछ आम समस्याएं और उनका समाधान भी यहां बताया गया है। इसे ध्यान से पढे।
| समस्या | समाधान |
| eKYC त्रुटि | मोबाइल नंबर और आधार लिंक चेक करें |
| OTP न मिलना | नेटवर्क या सर्वर समस्या, कुछ देर बाद पुनः प्रयास करें |
| लॉगिन समस्या | पासवर्ड रीसेट करें या CSC हेल्पडेस्क से संपर्क करें |
| आवेदन अस्वीकृत | दस्तावेज़ या विवरण दोबारा सत्यापित करें |
CSC हेल्पलाइन नंबर और सपोर्ट
- CSC हेल्पडेस्क ईमेल: helpdesk@csc.gov.in
- टोल फ्री नंबर: 1800-3000-3468,
- हेल्प लाइन नंबर : 011 4975 4923, 011 4975 4924
- आधिकारिक वेबसाइट: https://csc.gov.in/
निष्कर्ष (Conclusion)
CSC (Common Service Center) आज ग्रामीण भारत में डिजिटल सेवाओं का सबसे बड़ा माध्यम बन चुका है। यदि आप एक जिम्मेदार नागरिक हैं और समाज की सेवा करते हुए आय अर्जित करना चाहते हैं, तो CSC Online Apply आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। सही जानकारी और दस्तावेज़ों के साथ आप आसानी से CSC केंद्र खोल सकते हैं और डिजिटल इंडिया मिशन का हिस्सा बन सकते हैं।
FAQs – CSC Online Apply से जुड़े सामान्य प्रश्न
Ans: CSC एक Common Service Center है जो सरकारी और डिजिटल सेवाएँ प्रदान करता है, जैसे पैन कार्ड, आधार अपडेट, बैंकिंग सेवाएँ आदि।
Ans: कोई भी भारतीय नागरिक जिसकी आयु 18 वर्ष से अधिक है और जिसने 10वीं पास की है, वह आवेदन कर सकता है।
Ans: आवेदन के बाद सामान्यतः 7–15 दिनों में वेरिफिकेशन पूरा हो जाता है।
Ans: हाँ, CSC रजिस्ट्रेशन पूरी तरह निःशुल्क है।
Ans: CSC सेंटर से कमाई आपकी दी जाने वाली सेवाओं और ग्राहकों की संख्या पर निर्भर करती है। औसतन ₹10,000 से ₹40,000 प्रति माह तक कमाई संभव है।
