updated on October 12th, 2026 at 08:35 pm
क्या आपने ई-श्रम कार्ड बनवाया था, लेकिन अब आपको याद नहीं कि आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हुआ था या नहीं? या फिर आप अपना ई-श्रम कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं, लेकिन सही वेबसाइट नहीं मिल रही?
ऐसी परेशानी कई श्रमिकों को होती है। इंटरनेट पर कई वेबसाइटें मिलती हैं, लेकिन हर वेबसाइट सरकारी नहीं होती। अगर आप e shram card status check करना चाहते हैं, तो आपको किसी एजेंट को पैसे देने या अनजान वेबसाइट पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरने की जरूरत नहीं है।
आप भारत सरकार के आधिकारिक ई-श्रम पोर्टल पर जाकर अपनी रजिस्ट्रेशन जानकारी देख सकते हैं।
ई-श्रम कार्ड आधिकारिक पोर्टल:
E Shram Card Status Check Registered Worker Login यह सरकारी वेबसाइट के लिंक हैं। लॉगिन प्रक्रिया के दौरान OTP केवल आधिकारिक पोर्टल पर दर्ज करें।
E Shram Card Status Check Online कैसे करें? 7 आसान स्टेप्स

- पोर्टल पर जाएं: सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र में ई-श्रम की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
- लॉगिन विकल्प चुनें: होम पेज पर आपको “One Stop Solution” टैब के नीचे “REGISTER on eSHRAM या “LOGIN” का बटन दिखेगा। उस पर क्लिक करें।
- डिटेल्स भरें: अपना UAN नंबर, जन्म तिथि (Date of Birth) और स्क्रीन पर दिख रहा Captcha कोड दर्ज करें।
- OTP वेरिफाई करें: इसके बाद ‘Generate OTP’ पर क्लिक करें। आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। उसे भरकर ‘Validate’ पर क्लिक करें।
- स्टेटस देखें: सफलतापूर्वक लॉगिन होने के बाद आपके सामने आपका डैशबोर्ड खुल जाएगा। यहाँ आप अपना प्रोफाइल, एक्टिव स्टेटस और योजनाएं (Schemes) देख सकते हैं।
- UAN और रजिस्ट्रेशन विवरण जांचें: अपना नाम, UAN, व्यवसाय और अन्य उपलब्ध जानकारी जांचें।
- कार्ड डाउनलोड करें: यदि Download UAN Card विकल्प उपलब्ध है, तो कार्ड डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।
ध्यान दें, लॉगिन पेज और पहचान सत्यापन (Authentication) के तरीके समय-समय पर बदल सकते हैं। इसलिए स्क्रीन पर दिए गए आधिकारिक निर्देशों का ही पालन करें।
PFMS Payment Status Check 2026: ऑनलाइन पेमेंट स्टेटस कैसे देखें?
MGNREGA Job Card List 2026: NREGA जॉब कार्ड लिस्ट में नाम और Job Card Number कैसे देखें?
E Shram Card Status Check by Mobile Number
यदि आप मोबाइल नंबर की मदद से अपना ई-श्रम कार्ड देखना चाहते हैं, तो सबसे पहले जांचें कि आपका मोबाइल नंबर आधार से जुड़ा हुआ है या नहीं। पोर्टल पर उपलब्ध OTP आधारित प्रक्रिया में आधार से जुड़े मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ सकती है।
मोबाइल से स्टेटस देखने का तरीका
- ई-श्रम पोर्टल खोलें।
- Registered Worker Login विकल्प चुनें।
- मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- उपलब्ध OTP या अन्य प्रमाणीकरण पूरा करें।
- अपनी प्रोफाइल और UAN कार्ड की जानकारी देखें।
जरूरी बात: केवल मोबाइल नंबर डालकर बिना सत्यापन के किसी दूसरे व्यक्ति का ई-श्रम रिकॉर्ड देखना सामान्य सार्वजनिक सुविधा नहीं है।
नई eShram One Stop Solution App के जरिये
हाल ही में सरकार ने ‘eShram One Stop Solution’ मोबाइल ऐप लॉन्च की है, जो कई भाषाओं (हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, कन्नड़ आदि) में उपलब्ध है।
- Google Play Store पर जाएं और eShram ऐप डाउनलोड करें।
- ऐप खोलें और अपनी भाषा (Hindi/English) चुनें।
- अपना UAN नंबर या आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर डालकर OTP के जरिये लॉगिन करें।
- डैशबोर्ड पर आपको अपने कार्ड का पूरा स्टेटस, आपकी योग्यता के अनुसार सरकारी योजनाएं और प्रोफाइल अपडेट करने का विकल्प मिल जाएगा।
E Shram Card Status Check by Aadhaar Number
कई लोग जानना चाहते हैं कि आधार नंबर की मदद से ई-श्रम कार्ड की जानकारी कैसे चेक की जा सकती है।
आधार आधारित पहचान सत्यापन ई-श्रम की रजिस्ट्रेशन और लॉगिन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यदि आपके पास आधार नंबर है, तो पोर्टल पर उपलब्ध आधिकारिक प्रमाणीकरण विकल्प का उपयोग करें। अगर आधार से मोबाइल लिंक नहीं है, तो नजदीकी CSC केंद्र पर उपलब्ध बायोमेट्रिक सहायता ली जा सकती है।
सावधानी: किसी WhatsApp मैसेज, अनजान लिंक या गैर-सरकारी फॉर्म पर अपना आधार नंबर और OTP साझा न करें।
E Shram Card Download 2026: अपना UAN कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
यदि आपका ई-श्रम कार्ड पहले से बना हुआ है, लेकिन उसकी PDF या प्रिंट कॉपी आपके पास नहीं है, तो उसे दोबारा डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए नया रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं है।
UAN कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स
- ई-श्रम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- Already Registered या Login विकल्प खोलें।
- अपना UAN दर्ज करें और लॉगिन के लिए मांगी गई जानकारी भरें।
- OTP के माध्यम से सत्यापन पूरा करें।
- डैशबोर्ड में Download UAN Card विकल्प चुनें।
- र्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज जानकारी को एक बार जरूर चेक करें।
UAN कार्ड में आपका 12 अंकों का Universal Account Number होता है। यह एक स्थायी पहचान संख्या है।
ई-श्रम कार्ड क्या है और इसका स्टेटस चेक करना क्यों जरूरी है?
ई-श्रम कार्ड श्रम और रोजगार मंत्रालय (Ministry of Labour and Employment) द्वारा जारी किया गया एक 12-अंकों का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) है। इसे खासतौर पर रेहड़ी-पटरी वालों, दिहाड़ी मजदूरों, घरेलू कामगारों और गिग वर्कर्स (Gig Workers) के लिए बनाया गया है।
लेकिन सिर्फ कार्ड बनवा लेना ही काफी नहीं है। आपको समय-समय पर E Shram Card Status Check करते रहना चाहिए।
क्यों जरूरी है स्टेटस चेक करना?
- एक्टिव स्टेटस: कहीं आपका कार्ड किसी गलत जानकारी के कारण डीएक्टिवेट (deactivate) तो नहीं हो गया?
- बैंक लिंकिंग: क्या आपका आधार कार्ड और बैंक खाता सही तरीके से ई-श्रम पोर्टल से लिंक है?
- योजनाओं का लाभ: सरकार द्वारा दी जाने वाली पेंशन (PM-SYM) या दुर्घटना बीमा का लाभ आपको मिल रहा है या नहीं।
- DBT (Direct Benefit Transfer): राज्य सरकारों द्वारा दी जाने वाली भरण-पोषण भत्ता (जैसे यूपी में ₹1000 की किस्त) की स्थिति जानने के लिए।
इसे भी पढ़े: e-Shram Card आज ही करें फ्री रजिस्ट्रेशन!
ई-श्रम कार्ड के जबरदस्त फायदे (2026 Update)
अगर आपके पास एक एक्टिव ई-श्रम कार्ड है, तो आप नीचे दी गई सुविधाओं के हकदार हैं:
| योजना / लाभ | विवरण (Details) |
| दुर्घटना बीमा (PMSBY) | मृत्यु या पूर्ण विकलांग वन पर पर ₹2 लाख और आंशिक विकलांग के लिए ₹1 लाख का कवर। |
| मासिक पेंशन (PM-SYM) | 60 वर्ष की आयु के बाद हर महीने ₹3000 की निश्चित पेंशन (स्वैच्छिक योगदान के आधार पर)। |
| आपातकालीन सहायता | कोरोना जैसी महामारी या राष्ट्रीय आपदा के समय सीधे बैंक खाते में आर्थिक मदद (Direct Cash Transfer)। |
| NCS पोर्टल लिंकिंग | जॉब ढूंढने के लिए नेशनल करियर सर्विस (NCS) और स्किल ट्रेनिंग के अवसरों तक सीधी पहुँच। |
| Official Website- eSHRAM | Click Here |
| eShram App | Click Here |
| Helpdesk No. | 14434/18008896811 9.00 AM to 6.00 PM Daily Including Sundays |
E Shram Card Payment Status Check: E Shram Card का पैसा कैसे चेक करें?
इंटरनेट पर बहुत से लोग सर्च करते हैं कि “ई-श्रम कार्ड का ₹1000 का मैसेज नहीं आया” या “ई श्रम कार्ड का पैसा कैसे चेक करें?”।
यहाँ आपको एक बहुत जरूरी बात समझनी होगी। ई-श्रम पोर्टल मुख्य रूप से मजदूरों का एक ‘डेटाबेस’ है। केंद्र सरकार हर महीने सभी को मुफ्त में ₹1000 या ₹3000 नहीं बांटती। लेकिन, उत्तर प्रदेश (UP) जैसी कुछ राज्य सरकारें समय-समय पर अपने राज्य के रजिस्टर्ड श्रमिकों को भरण-पोषण भत्ते के रूप में ₹1000 ट्रांसफर करती हैं।
अगर आप उत्तर प्रदेश या किसी अन्य राज्य से हैं और अपना E shram card payment status check करना चाहते हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- UPSSB पोर्टल: अगर आप यूपी से हैं, तो उत्तर प्रदेश असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर जाएं। https://upssb.upsdc.gov.in/home, स्क्रॉल कर थोड़ा नीचे की तरफ आयें।
- भरण पोषण भत्ता योजना: होमपेज पर “भरण पोषण भत्ता योजना” वाले लिंक पर क्लिक करें।
- मोबाइल नंबर डालें: अपना जिल्ला और वह मोबाइल नंबर दर्ज करें जो ई-श्रम कार्ड बनवाते समय दिया था।
- सर्च करें: ‘Search’ बटन पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर आपके पेमेंट का स्टेटस (Success / Pending / Failed) दिखा दिया जाएगा।
Pro Tip: अगर आप किसी अन्य राज्य से हैं, तो सबसे आसान तरीका यह है कि आप अपनी बैंक की पासबुक अपडेट करा लें या अपने बैंक के मोबाइल ऐप/UPI (जैसे Google Pay, PhonePe) में अपना बैलेंस चेक करें। DBT (Direct Benefit Transfer) का पैसा सीधे बैंक खाते में आता है।
अगर आपका स्टेटस इनएक्टिव या पैसा पेंडिंग दिखा रहा है, तो क्या करें?
कई बार लोगों का ई-श्रम कार्ड तो बन जाता है, लेकिन कुछ गलतियों की वजह से उन्हें योजनाओं का फायदा नहीं मिल पाता। अगर आपके साथ भी ऐसा है, तो नीचे दी गई बातों का ध्यान रखें:
- KYC अपडेट करें: अगर आपने लंबे समय से अपना ई-श्रम प्रोफाइल अपडेट नहीं किया है, तो तुरंत पोर्टल पर जाकर e-KYC पूरी करें।
- बैंक खाता लिंक (NPCI Mapping): सुनिश्चित करें कि आपका बैंक खाता आपके आधार कार्ड से लिंक है और उसमें DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) चालू है। बिना DBT के सरकारी पैसा आपके खाते में नहीं आ सकता।
- व्यवसाय (Occupation) अपडेट करें: अगर आपने अपनी नौकरी या काम बदला है, तो “Update Profile” सेक्शन में जाकर अपना NCO कोड (National Classification of Occupations) जरूर बदलें।
निष्कर्ष
दोस्तों, सरकार असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को मजबूत बनाने के लिए डिजिटल रूप से कई सुविधाएं दे रही है। अपना E Shram Card Status Check करना अब चुटकियों का काम है। चाहे वह आधिकारिक पोर्टल हो या नई मोबाइल ऐप, आप बिना किसी सीएससी (CSC) सेंटर के चक्कर काटे, घर बैठे अपने मोबाइल से सारी जानकारी पा सकते हैं।
यदि आपका कार्ड पहले से बना हुआ है, तो नया रजिस्ट्रेशन करने के बजाय अपने पुराने UAN से लॉगिन करें।
अपनी जानकारी सही रखें और किसी भी सरकारी योजना का लाभ या भुगतान चेक करने के लिए संबंधित योजना की आधिकारिक जानकारी जरूर पढ़ें।
अगर आपने अभी तक अपना प्रोफाइल अपडेट नहीं किया है, तो आज ही https://eshram.gov.in/indexmain पर जाएं और अपनी जानकारी अपडेट करें ताकि भविष्य में मिलने वाली किसी भी सरकारी योजना का पैसा न रुके।
FAQs: E Shram Card Status Check
Ans: ई-श्रम कार्ड की रजिस्ट्रेशन जानकारी देखने के लिए eshram.gov.in पर जाएं और रजिस्टर्ड श्रमिक लॉगिन का उपयोग करें।
Ans: मोबाइल नंबर आधारित OTP सत्यापन उपलब्ध हो सकता है। लॉगिन के लिए पोर्टल पर मांगी गई अन्य पहचान संबंधी जानकारी भी जरूरी हो सकती है।
Ans: ई-श्रम UAN नंबर 12 अंकों का होता है। रजिस्ट्रेशन के बाद यह श्रमिक को दिया जाता है।
Ans:नहीं। आधिकारिक FAQ के अनुसार ई-श्रम कार्ड की कोई समाप्ति तिथि नहीं है। हालांकि व्यक्तिगत और व्यवसाय संबंधी जानकारी अपडेट रखनी चाहिए।
Ans: आधिकारिक पोर्टल पर जानकारी देखने के लिए कोई शुल्क नहीं है। ई-श्रम का नया रजिस्ट्रेशन भी निःशुल्क है।
Official References