updated on October 9th, 2026 at 10:42 pm
PFMS Payment Status Check करने के लिए आप भारत सरकार के आधिकारिक Public Financial Management System (PFMS) पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं। इस पोर्टल पर Know Your Payment सुविधा के माध्यम से उपलब्ध सरकारी भुगतान रिकॉर्ड की जानकारी देखी जा सकती है।
यदि आपको किसी सरकारी योजना, छात्रवृत्ति या अन्य सहायता राशि का भुगतान मिलने की उम्मीद है, तो सबसे पहले यह जांचना जरूरी है कि संबंधित भुगतान PFMS पर उपलब्ध है या नहीं। सभी सरकारी योजनाओं का भुगतान स्टेटस इस पोर्टल पर उपलब्ध होना जरूरी नहीं है।
आधिकारिक वेबसाइट: https://pfms.nic.in/
PFMS Payment Status Check करने की प्रक्रिया (Step-by-Step)

PFMS Payment Status Check करना बहुत आसान है। यदि आपके भुगतान का रिकॉर्ड PFMS पर उपलब्ध है, तो नीचे दी गई प्रक्रिया अपनाएं।
- सबसे पहले PFMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर Payment Status > Know Your Payment विकल्प चुनें।
- अपने बैंक का नाम, बैंक खाता संख्या या आधार नंबर दर्ज करें।
- यदि Captcha या अन्य सत्यापन मांगा जाता है, तो उसे पूरा करें।
- Send OTP on SMS बटन पर क्लिक करें। OTP दर्ज करें और verify पर क्लिक करें।
- आपके सामने आपके भुगतान का विवरण दिख जाएगा, जिसमें राशि, तारीख और योजना का नाम शामिल होता है।
इस प्रक्रिया के माध्यम से आप घर बैठे अपने सभी सरकारी भुगतान की स्थिति देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण: PFMS के फॉर्म और सत्यापन की प्रक्रिया समय-समय पर बदल सकती है। इसलिए बैंक खाता संख्या, OTP या अन्य जानकारी के लिए वर्तमान आधिकारिक फॉर्म पर दिखाई देने वाले निर्देशों का ही पालन करें।
- इन्हे भी पढ़े:
PM Kisan eKYC Guide - NREGA जॉब कार्ड लिस्ट में नाम और Job Card Number कैसे देखें?
- महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी ₹5000 पाने का मौका, जानिए पूरी प्रक्रिया
PFMS Payment Status Check करने के लिए क्या जरूरी है?
भुगतान की स्थिति देखने से पहले ये जानकारी तैयार रखें:
- बैंक का सही नाम
- संबंधित बैंक खाता संख्या
- पोर्टल पर मांगी गई अन्य सत्यापन जानकारी
- इंटरनेट कनेक्शन वाला मोबाइल या कंप्यूटर
सावधानी: अपनी बैंक खाता संख्या, OTP, पासवर्ड या अन्य निजी जानकारी Sarkari99 के कमेंट बॉक्स या किसी अनजान वेबसाइट पर साझा न करें।
PFMS Payment Status नहीं दिख रहा है तो क्या करें?
कभी-कभी सही जानकारी दर्ज करने के बावजूद भुगतान रिकॉर्ड दिखाई नहीं देता। इसके कई संभावित कारण हो सकते हैं।
| समस्या | क्या करें? |
| No Record Found | बैंक विवरण जांचें और संबंधित योजना के आधिकारिक पोर्टल पर स्थिति देखें |
| गलत बैंक विवरण | सही बैंक और खाता संख्या दर्ज करें |
| भुगतान लंबित है | संबंधित योजना विभाग से भुगतान की स्थिति पूछें |
| Payment Failed/Rejected | उपलब्ध त्रुटि का कारण जांचें और बैंक या विभाग से संपर्क करें |
| Portal नहीं खुल रहा | कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करें |
ध्यान दें: PFMS पर रिकॉर्ड नहीं मिलने का मतलब अपने आप यह नहीं है कि आपका आवेदन अस्वीकृत हो गया है।
PFMS Payment Status और बैंक में पैसा आने की पुष्टि में अंतर
PFMS पर भुगतान से संबंधित रिकॉर्ड दिखाई देना और बैंक खाते में पैसा जमा होने की पुष्टि करना दो अलग बातें हैं।
यदि पोर्टल पर भुगतान सफल दिखाई दे, लेकिन आपके बैंक खाते में राशि नहीं दिख रही है, तो बैंक स्टेटमेंट या पासबुक जांचें। इसके बाद जरूरत पड़ने पर बैंक और संबंधित योजना विभाग से संपर्क करें।
PFMS क्या है?
PFMS का पूरा नाम Public Financial Management System है। यह भारत सरकार की सार्वजनिक वित्त प्रबंधन व्यवस्था से संबंधित एक ऑनलाइन प्रणाली है, जिसका उपयोग सरकारी धन के प्रबंधन, भुगतान और वित्तीय जानकारी की निगरानी के लिए किया जाता है।
PFMS Payment Status Check क्या है?
PFMS Payment Status Check का मतलब है कि आप यह जांच सकते हैं कि आपके खाते में किसी योजना का भुगतान हुआ है या नहीं। यह एक DBT (Direct Benefit Transfer) आधारित सिस्टम है, जिसमें सरकारी योजनाओं के पैसे सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं।
PFMS Payment Status Check के माध्यम से आप भुगतान की तारीख और राशि देख सकते हैं,यह भी पता कर सकते हैं कि पैसा आपके खाते में पहुंचा है या नहीं, यदि भुगतान में कोई गलती हुई है, तो तुरंत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
PFMS के माध्यम से भुगतान की जाँच क्यों ज़रूरी है
PFMS Payment Status Cgeck करना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि कभी-कभी भुगतान में देरी हो सकती है,
गलत बैंक या आधार विवरण होने पर भुगतान फंस सकता है,यह पारदर्शिता सुनिश्चित करता है और लाभार्थियों को समय पर अपने पैसे मिलने में मदद करता है।
सरकारी योजनाओं में लाखों लोगों को पैसा भेजा जाता है। PFMS Portal की मदद से हर लाभार्थी अपने भुगतान की स्थिति खुद चेक कर सकता है, जिससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को तुरंत सुधारा जा सकता है।
क्या PM Kisan, Scholarship और MGNREGA का पैसा PFMS पर चेक कर सकते हैं?
कुछ सरकारी भुगतान PFMS के माध्यम से संसाधित या रिपोर्ट किए जा सकते हैं। लेकिन सभी योजनाओं के लाभार्थियों को एक ही पोर्टल पर पूरी जानकारी मिले, यह जरूरी नहीं है।
इसलिए:
- PM Kisan: लाभार्थी और किस्त की जानकारी के लिए PM Kisan का आधिकारिक पोर्टल देखें।
- Scholarship: आवेदन और भुगतान संबंधी जानकारी के लिए संबंधित छात्रवृत्ति पोर्टल के निर्देश देखें।
- MGNREGA: जॉब कार्ड, मजदूरी और भुगतान रिकॉर्ड के लिए आधिकारिक MGNREGA MIS का उपयोग करें।
PFMS से जुड़ी प्रमुख सरकारी योजनाएं
PFMS Portal के माध्यम से कई योजनाओं का भुगतान सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में किया जाता है। जिनमे प्रमुख योजनाएं, PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसानों को वित्तीय सहायता। NSP Scholarship (National Scholarship Portal) : छात्रवृत्ति का भुगतान।
MGNREGA Payment: ग्रामीण रोजगार योजना का भुगतान।Pension Schemes: पेंशन धारकों के खाते में भुगतान।Jan Dhan Yojana: सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत लाभ।
इन योजनाओं का लाभ सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है और PFMS Portal पर चेक किया जा सकता है।
PFMS Official Details
PFMS Portal का उपयोग करते समय कुछ बातों का ध्यान रखें:
अपने बैंक और आधार विवरण को सुरक्षित रखें। समय-समय पर अपनी भुगतान स्थिति चेक करते रहें। गलत विवरण डालने पर भुगतान फंस सकता है।किसी समस्या पर PFMS हेल्पलाइन या संबंधित विभाग से संपर्क करें।
यह सभी जानकारी आपको PFMS Portal का सही और सुरक्षित उपयोग करने में मदद करेगी।
| Official Website | Click here |
| PFMS Contact Details | Click here |
| PFMS Helpdesk | Click here |
| हेल्पलाइन नंबर: | 1800 118 111 |
| ईमेल: | helpdesk-pfms@gov.in |
| Submit a Grievance/Query | Click Here |
निष्कर्ष
PFMS Payment Status Check सुविधा सरकारी भुगतान से संबंधित उपलब्ध रिकॉर्ड देखने में उपयोगी हो सकती है। सही जानकारी दर्ज करें और यदि भुगतान नहीं दिखता है, तो संबंधित योजना के आधिकारिक पोर्टल या विभाग से पुष्टि करें।
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)
Ans: PFMS की आधिकारिक वेबसाइट खोलकर Know Your Payment सुविधा में मांगी गई जानकारी दर्ज करें और उपलब्ध भुगतान रिकॉर्ड देखें।
Ans: नहीं। उपलब्ध जानकारी संबंधित योजना और भुगतान प्रणाली पर निर्भर करती है।
Ans: इसका मतलब है आपने जो जानकारी दर्ज की है उसके के आधार पर उससे संबंधित रिकॉर्ड नहीं मिला है। इसक मतलब यह नहीं है कि आपका आवेदन रद्द हो गया हो।
Ans: बैंक स्टेटमेंट जांचें और संबंधित बैंक या योजना विभाग से संपर्क करें।
Ans: हां, मोबाइल ब्राउज़र से आधिकारिक PFMS वेबसाइट खोलकर उपलब्ध सुविधाओं का उपयोग किया जा सकता है।
Disclaimer: Sarkari99.com एक स्वतंत्र जानकारी प्रदान करने वाली वेबसाइट है। हम किसी सरकारी विभाग का प्रतिनिधित्व नहीं करते। भुगतान की अंतिम पुष्टि संबंधित सरकारी विभाग या बैंक से करें।