सरकारी अपडेट हिन्दी में !

Facebook
WhatsApp

PAN Card for Minor 2026: बच्चों का पैन कार्ड फ़ोन से ऐसे बनायें!

WhatsApp Group Join Now

PAN Card for Minor : बहुत ही कम  लोग ये जानते हैं की बच्चों का PAN कार्ड होना भी बहुत जरुरी है। दरअसल ये मैं इसलिए कह रहा हूँ क्यों की बच्चों के नाम पर म्यूच्यूअल फंड्स, स्टॉक्स या FD में बड़ा निवेश किया जा सकता है जिसके लिए बच्चों का  PAN कार्ड का होना अनिवार्य है। आप बहुत ही आसान तरीके से अपने फोन से ही  बच्चों का पैन कार्ड मात्र ₹107 का चार्ज भरकर बना सकते हैं।

जैसे आधार कार्ड बच्चों के लिए बनता है, वैसे ही उनका PAN कार्ड भी बनवाया जा सकता है। अगर आप अपने बच्चे के नाम पर म्यूचुअल फंड, शेयर या फिक्स्ड डिपॉज़िट में पैसे लगाना चाहते हैं, तो बच्चे का PAN कार्ड होना ज़रूरी है। इसके अलावा सुकन्या समृद्धि जैसी सरकारी योजनाओं या छात्रवृत्ति पाने के लिए भी PAN कार्ड काम आता है। अच्छी बात यह है कि बच्चों का PAN कार्ड बनवाना बहुत आसान है और इसके लिए आपको कहीं बाहर जाने की ज़रूरत नहीं पड़ती।

आप अपने बच्चे का PAN कार्ड घर बैठे मोबाइल से ही बनवा सकते हैं। इसके लिए सिर्फ 107 रुपये लगते हैं और सही डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने पर पूरा काम ऑनलाइन हो जाता है।

जरुरी डॉक्यूमेंट्स – PAN Card for Minor

बच्चों का PAN कार्ड बनवाने के लिए कुछ ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स चाहिए होते हैं। इन्हें पहले से अपने फोन में PDF या तस्वीर (JPEG) के रूप में तैयार रख लें। इसके लिए आपको ये डॉक्यूमेंट्स इकट्ठा करने होंगे।

  • बच्चे का Birth Certificate (जन्म प्रमाण पत्र) : उम्र के प्रमाणीत  के लिए  जरूरी है।
  • बच्चे का आधार कार्ड: ऑनलाइन एप्लीकेशन  के लिए आधार कार्ड आवश्यक है।
  • माता/पिता का आधार कार्ड: पहचान और पते के तौर पर मां-बात का आधार कार्ड भी आवश्यक है।
  • अभिभावक के हस्ताक्षर: एप्लीकेशन फॉर्म पर बच्चे की जगह उसके माता या पिता केो  साइन करने होते है।
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो: बच्चे की फोटो अप्लाई करने  के लिए जरूरी है। कार्ड पर फोटो को  नहीं छापा जाता है। 18 साल की उम्र में कार्ड अपडेट करना जरुरी है।

PAN 2.0 Kya Hai ? नया Digital पैन कार्ड सिस्टम, पूरी जानकारी, फीचर्स, फायदे और प्रक्रिया

बच्चों का PAN कार्ड कैसे करें अप्लाई? How to apply PAN Card for Minor (Children)?

बच्चों का PAN कार्ड बनवाने की प्रक्रिया बहुत सरल है और इसे कुछ स्टेप्स में समझा जा सकता है। इसके लिए आप को NSDL या UTIITSL  वेबसाइट का उपयोग करना होगा । हम यहाँ आपको NSDL के द्वारा PAN कार्ड अप्लाई करने की पूरी प्रक्रिया बताते हैं।

Step 1: सबसे पहले NSDL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और “Apply Online” पर click करें।

Step 2: Application Type में  “New PAN – Indian Citizen (Form 49A)” सेलेक्ट करेंऔर Category में Individual चुनें। 

Step 3: अब बच्चे की मांगी हुई डिटेल्स भरें। जैसे कि Title में ‘Kumari’ या ‘Shri’ ,  बच्चे का नाम, DOB, EMAIL ID और Mobile नंबर भरेंऔर proceed पर क्लिक करें। एक Token Number जनरेट होगा, इसे ध्यान से नोट कर लें।

Step 4: फॉर्म भरते हुए एक जगह पूछा जायेगा  कि क्या आप Minor यानी 18 से कम के हैं?  तो ‘Yes’ पर टिक करे दें। यहां आपको Representative Assessee यानी कि माता या पिता की डिटेल्स भरनी पड़ेगी।

Step 5: अब बच्चे के डॉक्यूमेंट्स जैसे कि जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और माता-पिता का आधार कार्ड अपलोड करें।

Step 6: आगे ककी प्रोसेस में  Net Banking या डेबिट कार्ड से 107 रुपये की फीस भरें।

Step 7: अंत में अभिभावक के तौर पर माता /पिता अपने आधार के जरिए e-KYC के प्रोसेस को OTP के द्वारा पूरा करें।

Step 8: अंत में रसीद download कर लें।

PAN Card for Minor (Children) Offline Process:

अगर आपने फॉर्म भरते समय “Physical Documents” का ऑप्शन यानी कि Forward application documents physically वाला ऑप्शन सेलेक्ट किया है तो निचे की प्रक्रिया करनी होगी।

  1. आपको एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट लेना होगा।
  2. उस फॉर्म पर पर बच्चे की फोटो चिपकाकर, उसके माता / पिता की SIGN (हस्ताक्षर) करने होंगे।
  3. और साथ में जरूरी दस्तावेज जैसे कि आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र की कॉपी लगाकर, इसे NSDL या UTIITSL के पुणे/मुंबई वाले ऑफिस के पते पर स्पीड पोस्ट के द्वारा भेजना  होगा। 

हालांकि e-KYC के इस दौर में ज्यादातर लोग मात्र Online Verification करना ही पसंद करते हैं। 

फिजिकल डाक्यूमेंट्स NSDL की ऑफिस में मिलाने पर वेरिफिकेशन किया जाता है और सब सही होने पर कुछ ही दिनों में बच्चे का पैनकार्ड फॉर्म में लिखे पते पर भेज दिया जाता है।

ध्यान में रखने वाली महत्वपूर्ण  बात

बच्चों के पैन कार्ड पर बच्चे की फोटो नहीं होती और हस्ताक्षर की जगह पर माता या पिता के  हस्ताक्षर होते हैं। इसलिए जब बच्चें की उम्र 18 साल की हो जाये तो कार्ड को अपडेट करना आवश्यक है तो कार्ड पर बच्चे की लेटेस्ट फोटो और साइन छपकर आते हैं।

FAQs : PAN Card for Minor

Q1. क्या बच्चों के लिए PAN कार्ड बनवाना ज़रूरी है?

Ans: हाँ, अगर आप बच्चे के नाम पर निवेश करना चाहते हैं या सरकारी योजनाओं/छात्रवृत्ति का लाभ लेना चाहते हैं तो PAN कार्ड ज़रूरी है। 

Q2. बच्चों का PAN कार्ड कैसे बनता है?

Ans: आप NSDL या UTIITSL की वेबसाइट पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। 

Q3. बच्चों का PAN कार्ड बनवाने में कितना खर्च आता है?

Ans: ऑनलाइन अप्लाई करने पर लगभग 107 रुपये का शुल्क लगता है। 

Q4. बच्चों के PAN कार्ड के लिए कौन‑कौन से डॉक्यूमेंट्स चाहिए?

Ans: जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड (यदि हो), माता‑पिता का पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो। 

Q5. क्या बच्चों का PAN कार्ड घर बैठे बन सकता है?

Ans: हाँ, पूरा प्रोसेस ऑनलाइन है और आप मोबाइल या कंप्यूटर से घर बैठे अप्लाई कर सकते हैं। 

WhatsApp Group Join Now

Pradyumna Prasad

Pradyumna Prasad is a blog writer who shares information related to government schemes, online government procedures in simple Hindi to deliver reliable and useful information to readers so that people can easily avail the benefits of government services & schemes.

View all posts by Pradyumna Prasad

Leave a Comment