सरकारी अपडेट हिन्दी में !

Facebook
WhatsApp

Pradhan Mantri Mudra Yojana 2026: ₹10 लाख तक लोन कैसे लें? पूरी जानकारी, पात्रता व आवेदन प्रक्रिया

WhatsApp Group Join Now

updated on April 19th, 2026 at 12:40 pm

Pradhan Mantri Mudra Yojana Online Apply करने से पहले इसके बारे मे बात करें तो यह भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण वित्तीय योजना है, जिसका उद्देश्य छोटे कारोबारियों, स्टार्टअप, महिला उद्यमियों और स्वरोजगार शुरू करने वाले लोगों को आसान लोन उपलब्ध कराना है। इस Mudra Loan योजना के तहत 10 लाख रुपये तक का ऋण बिना किसी गारंटी के दिया जाता है।

यह योजना 2015 में शुरू की गई थी और आज भी लाखों लोग Pradhan Mantri Mudra Yojana मे का ले रहे हैं। 

आज के इस लेख मे हम Pradhan Mantri Mudra Yojana मे ऑनलाइन अप्लाइ कैसे करते है इस बारे मे स्टेप बाइ स्टेप जानेंगे। 

 Pradhan Mantri Mudra Yojana क्या है?

Pradhan Mantri Mudra Yojana एक सरकारी योजना है जिसके जरिए छोटे व्यापार, माइक्रो यूनिट्स और स्वरोजगार करने वालों को आसानी से लोन मिलता है। यह लोन MUDRA (Micro Units Development and Refinance Agency) के जरिए दिया जाता है।

सरल शब्दों में यह योजना उन लोगों के लिए है जिनके पास व्यापार का आइडिया है, लेकिन पूंजी की कमी है।

Mudra Loan के प्रकार (Shishu, Kishor, Tarun)

सरकार ने Mudra Loan को तीन भागों मे विभाजित किया है:

  1. Shishu Loan (शिशु लोन) : ₹50,000 तक – छोटे व्यापार या शुरुआत करने वाले लोग ले सकते हैं।
  2. Kishor Loan (किशोर लोन) : ₹50,001 से ₹5 लाख तक: जो लोग अपना व्यापार बढ़ाना चाहते हैं, उनके लिए।
  3. Tarun Loan (तरुण लोन):  ₹5,00,001 लाख से ₹10 लाख तक: स्थापित कारोबार में विस्तार के लिए दिया जाता है।
  4. Tarun Plus Loan(तरुण प्लस लोन): ₹ 10,00,001 से ₹ 20 लाख तक 

इन तीनों श्रेणियों में Pradhan Mantri Mudra Yojana के तहत अलग-अलग वित्तीय सहायता मिलती है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 2026: ऑनलाइन आवेदन, लाभ, पात्रता और नई अपडेट
Pradhan Mantri awas yojana 2026 : ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और दस्तावेज़– पूरी जानकारी

Pradhan Mantri Mudra Yojana के लाभ

इस योजना के कई लाभ हैं:

  • बिना गारंटी लोन
  • कम ब्याज दर
  • प्रोसेसिंग फीस नहीं
  • स्टार्टअप और छोटे व्यापार के लिए आदर्श
  • महिलाओं को अतिरिक्त छूट
  • लोन लेने के बाद उद्यम विकास सहायता (Training & Support)

इसलिए लोग बड़ी संख्या में Mudra Loan लेकर अपना व्यवसाय शुरू कर रहे हैं।

Mudra Loan किन-किन को मिल सकता है? (Eligibility- पात्रता )

Mudra Loan eligibility के अनुसार निम्न लोग आवेदन कर सकते हैं:

  • छोटे दुकानदार
  • स्टार्टअप फाउंडर्स
  • रिक्शा चालक, टैक्सी चालक
  • ब्यूटी पार्लर, सैलून चलाने वाले
  • छोटे निर्माता (manufacturers)
  • ट्रेडर्स और रिटेलर्स
  • कोई भी व्यक्ति जो स्वरोजगार शुरू करना चाहता है

भारत का हर नागरिक Pradhan Mantri Mudra Yojana के लिए पात्र है, शर्त यह है कि वह बिजनेस से जुड़ा हो।

Mudra Loan के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो
  • व्यवसाय से जुड़े दस्तावेज़
  • खर्च, आय और व्यापार योजना (Business Plan)

इन दस्तावेज़ों से आपका Pradhan Mantri Mudra Yojana online apply और भी आसान हो जाता है।

Pradhan Mantri Mudra Yojana Online Apply कैसे करें?

आज लोन के लिए आवेदन करना पहले से काफी आसान है। ऑनलाइन प्रक्रिया इस प्रकार है:

Method 1: JanSamarth पोर्टल के द्वारा – Step-by-Step प्रक्रिया

Mudra Loan eligibility
  1. JanSamarth पोर्टल पर जाएं। 
  2. पेज को नीचे Scroll करें और Business Activity सेक्शन मे Check Eligibility पर क्लिक करें।
  3.  Next पेज पर Other BUsiness Loan सिलेक्ट करें और मांगी सभी माहिती ध्यान से भरें। Calculate Eligibility पर क्लिक करें। यहाँ PMMY की डिटेल्स देखने को मिलेगी। 
  4. Login to Apply पर क्लिक करें। 
  5. अब Mobile Number,  Email ID और OTP सत्यापन के द्वारा Login करें। 
  6. यहाँ पर आपके द्वारा ऊपर भारी माहिती दिखेगी Proceed पर क्लिक करें। 
  7. यहाँ पर आप Edit भी कर सकते है। जरूरी है तो करे नहीं तो Continue पर क्लिक करें। 
  8. अब आप आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक डिटेल्स सब पास रखें और Proceed पर क्लिक करें। 
  9. अगले पेज पर UIDAI, Incometax, Udyam, Bureau Check के  Consent दिखेंगे Scroll कर नेक्स्ट पर क्लिक करते जाए और Agree & Proceed पर क्लिक करें। 
  10.  PAN, आधार डिटेल्स भरें और OTP verify करें, proceed पर क्लिक करें। 
  11. अगले पेज पर Other Reason सिलेक्ट करें और Proceed पर क्लिक करें। 
  12. अब Business Details भरें और Proceed पर क्लिक करें। 
  13. अब जिस खाते मे लोन चाहिए वो बैंक डीटेल भरें और verify विकल्प चुनें। 
  14. KYc के लिए जरूरी document आधार, पान कार्ड, voter card अपलोड करें। और Submit Application पर क्लिक करें। 

एक Registration नंबर दिया जाएगा उसे संभाल कर रखें। वेरीफिकेशन के बाद लोन की रकम सीधे आपके बैंक खाते मे जमा कर दी जाएगी। 

Mudra Yojana benefits
Image Source: Official Website

Method 2: 

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:  https://www.mudra.org.in
  2. Mudra Loan के बारे में जानकारी पढ़ें
  3. फॉर्म डाउनलोड करें या बैंक शाखा जाएं
  4. Shishu, Kishor या Tarun लोन का विकल्प चुनें
  5. आवश्यक दस्तावेज़ संलग्न करें
  6. फॉर्म बैंक में जमा करें
  7. बैंक वेरिफिकेशन के बाद लोन स्वीकृत हो जाता है

इस तरह Pradhan Mantri Mudra Yojana online apply प्रक्रिया पूरी होती है।

Official Website Click Here 
Contact / Help Click Here 
JanSamarth Portal Click Here 

Mudra Loan किन बैंकों से मिलता है?

  • SBI
  • PNB
  • HDFC Bank
  • ICICI Bank
  • Bank of Baroda
  • Axis Bank
  • Regional Rural Banks (RRB)
  • Small Finance Banks
  • Cooperative Banks

लगभग हर प्रमुख बैंक Pradhan Mantri Mudra Yojana के तहत लोन उपलब्ध कराता है।

Mudra Loan ब्याज दर और अवधि

  • ब्याज दर: 8% से 12% के बीच (बैंक पर निर्भर)
  • लोन अवधि: 3 से 5 वर्ष

कम ब्याज दर और आसान EMI इस योजना को लोकप्रिय बनाते हैं।

Mudra Loan के लिए व्यापार योजना क्यों बेह  जरूरी है क्योंकि किसी भी बैंक को यह समझना जरूरी होता है कि आपका व्यापार कैसे चलेगा और लोन का उपयोग कैसे होगा। इसलिए एक साफ-सुथरी Business Plan आपके लोन की संभावना बढ़ा देता है।

निष्कर्ष

Pradhan Mantri Mudra Yojana छोटे व्यापारियों और उद्यमियों के लिए बेहतरीन योजना है। इससे लाखों लोगों ने अपनी आजीविका शुरू की है और रोजगार के नए अवसर उत्पन्न हुए हैं।अगर आप नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं या पुराने व्यवसाय को बढ़ाना चाहते हैं, तो Mudra Loan आपके लिए सही विकल्प हो सकता है।

FAQs : PM Mudra Yojana के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

 Q1. क्या Mudra Loan लेने के लिए गारंटी जरूरी है?

Ans: नहीं, यह बिना गारंटी वाला लोन है।

Q2. क्या Mudra Loan व्यक्तियों को मिलता है?

Ans: हाँ, कोई भी व्यक्ति व्यापार शुरू करने के लिए आवेदन कर सकता है।

Q3. क्या महिलाएं विशेष लाभ ले सकती हैं?

Ans: हाँ, महिलाओं को कम ब्याज दर और प्राथमिकता मिलती है।

Q5. लोन की अधिकतम सीमा क्या है?

Ans: लोन की अधिकतम 10 लाख रुपये है। ।

WhatsApp Group Join Now

Pradyumna Prasad

Pradyumna Prasad is a blog writer who shares information related to government schemes, online government procedures in simple Hindi to deliver reliable and useful information to readers so that people can easily avail the benefits of government services & schemes.

View all posts by Pradyumna Prasad

Leave a Comment