आज के समय में उच्च शिक्षा प्राप्त करना काफी महंगा हो चुका है। कई छात्र आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ देते हैं। ऐसे में भारत सरकार ने छात्रों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए PM Vidyalaxmi Scheme शुरू की है।
यह योजना छात्रों को आसानी से एजुकेशन लोन उपलब्ध कराने के लिए बनाई गई है, ताकि कोई भी छात्र पैसों की कमी के कारण अपनी पढ़ाई से वंचित न रहे।
इस लेख में हम आपको PM Vidyalaxmi Scheme से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी सरल भाषा में देंगे।
PM Vidyalaxmi Scheme क्या है?
PM Vidyalaxmi Scheme भारत सरकार की एक डिजिटल पहल है, जिसके तहत छात्रों को एक ही प्लेटफॉर्म पर कई बैंकों से एजुकेशन लोन के लिए आवेदन करने की सुविधा मिलती है।
इस योजना के तहत “Vidyalaxmi Portal” बनाया गया है, जहां छात्र एजुकेशन लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। विभिन्न बैंकों की स्कीम्स की तुलना कर सकते हैं और आवेदन की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं।
इस तरह PM Vidyalaxmi Scheme छात्रों के लिए एक सिंगल विंडो सिस्टम का काम करती है।
PM Vidyalaxmi Scheme का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य है आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को शिक्षा के लिए सहायता देना और एजुकेशन लोन प्रक्रिया को सरल बनाना है। छात्रों को एक ही प्लेटफॉर्म पर लोन के लिए कई बैंक का विकल्प देना और पारदर्शिता एवं तेज प्रोसेसिंग सुनिश्चित करना है।
PM Vidyalaxmi Scheme के जरिए सरकार शिक्षा को सभी के लिए सुलभ बनाना चाहती है।मेधावी छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के लिए ₹10 लाख तक की वित्तीय सहायता प्रदान करना है।
Pradhan Mantri Mudra Yojana Online Apply: पूरी जानकारी हिंदी में
PM Vidyalaxmi Scheme के प्रमुख लाभ
इस योजना के कई फायदे हैं जो छात्रों को काफी मदद करते हैं।
- छात्र एक ही एक प्लेटफॉर्म से कई बैंकों में लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
- प्रक्रिया ऑनलाइन होने से आवेदन बहुत ही सरल और समय बचाने वाली है।
- अपने आवेदन की स्थिति आसानी से ट्रैक कर सकते हैं।जिससे पारदर्शिता बनी रहती है।
- कुछ मामलों में सरकार द्वारा ब्याज सब्सिडी भी दी जाती है।
- तडिजिटल प्रक्रिया होने के कारण लोन जल्दी स्वीकृत होता है।
इन सभी कारणों से PM Vidyalaxmi Scheme छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है।
PM Vidyalaxmi Scheme के तहत लोन की विशेषताएं
- ₹50,000 से लेकर ₹10 लाख या उससे अधिक तक लोन की सुविधा । भारत और विदेश दोनों के लिए कम ब्याज दर पर शिक्षा लोन।
- टॉप 860 गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षण संस्थानों (QHEIs) में प्रवेश लेने वाले छात्रों को बिना गारंटी के एजुकेशन लोन उपल्बध कराना ।
- ₹7.5 लाख तक के लोन के लिए सरकार की तरफ से 75% क्रेडिट गारंटी।
- जिन छात्रों के परिवार की सालाना आय 4.5 लाख रुपये है उन छात्रों को ब्याज में 100% छूट मिलेगी।
- ₹8 लाख तक की आय वाले परिवारों के लिए 3% ब्याज सब्सिडी।
- लोन चुकाने का समय 15 साल तक होगा, कोर्स पूरा होने के एक साल बाद तक ब्याज में छूट (मोरेटोरियम अवधि) मिलेगी। पढ़ाई पूरी होने के बाद EMI शुरू होगी ।
- हर साल लहभाग एक लाख छात्रों को PM Vidyalaxmi Scheme का लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत छात्राओं को खासतौर पर प्राथमिकता मिलेगी।
PM Yasasvi Yojana 2026: आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, लाभ और पूरी जानकारी
PM SVANidhi Yojana 2026 : स्ट्रीट वेंडर्स इस तरीके से अप्लाइ करें 15 से 50 हज़ार का लोन पायें!
पात्रता (Eligibility Criteria)
PM Vidyalaxmi Scheme का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित पात्रता जरूरी है:
- आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- इस योजना के अंतर्गत शिक्षा ऋण केवल भारत के मान्यता प्राप्त शैक्षिक संस्थानों में दाखिला लेने पर ही उपलब्ध होगा। छात्र को Top 860 Quality Higher Educational Institutes में मेरिट के आधार पर प्रवेश लेना आवश्यक है; डोनेशन के माध्यम से प्रवेश लेने वाले पात्र नहीं होंगे।
- परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपये तक होने पर ही ब्याज में छूट दी जाएगी। छात्र/छात्रा को मान्यता प्राप्त विद्यालय से 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।
- जो विद्यार्थी पहले से किसी अन्य समान सरकारी योजना का लाभ ले रहे हैं, वे इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे। साथ ही, पढ़ाई में निरंतर अच्छा प्रदर्शन करना अनिवार्य होगा।
- ब्याज में छूट का लाभ केवल एक बार मिलेगा चाहे वह स्नातक, स्नातकोत्तर या इंटीग्रेटेड कोर्स के लिए हो।
- ध्यान रखें कि अलग-अलग बैंकों की पात्रता शर्तें थोड़ी अलग हो सकती हैं।
जरूरी दस्तावेज
PM Vidyalaxmi Scheme में आवेदन के लिए आपको ये दस्तावेज देने होंगे:
- आधार कार्ड,पैन कार्ड, एड्रैस प्रूफ।
- पिछली पास की हुई सेल्फ अटेसटेड मार्कशीट
- एन्ट्रन्स Exam रिजल्ट
- संस्थान से ऑफ़र लेटर, fee Structure (शुल्क संरचना) के साथ।
- एडमिशन लेटर
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
PM Vidyalaxmi Scheme में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
अब जानते हैं कि PM Vidyalaxmi Scheme के लिए आवेदन कैसे करें:
Step-by-Step प्रक्रिया: सबसे पहले PM Vidyalaxmi पोर्टल पर रेजिस्ट्रैशन करना होगा।
- Vidyalaxmi Portal पर जाएं।
- Login सेक्शन में Student Login पर क्लिक करें।
- Create an Account पर click करें।
- अब एक Registration फॉर्म खुलेगा, उसमे मांगी सभी माहिती सही से भरें।
- पासवर्ड सेट करें और Submit बटन पर क्लिक करें।
- अब Email ID और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
- Apply For Education Loan सेक्शन मे जाएं।
- अपनी बेसिक जानकारी भरें।
- Common Education Loan Application Form (CELAF) भरें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- बैंक चुनें और आवेदन सबमिट करें।
इसके बाद आपका आवेदन संबंधित बैंक में चला जाएगा।
आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें?
- पोर्टल पर लॉगिन करें।
- Track Loan Application सेक्शन में जाएं।
- अपना लोन application नंबर चुनें ।
- अपनी लोन की स्थिति देखें।
इस तरह आप आसानी से PM Vidyalaxmi Scheme के तहत अपने आवेदन को ट्रैक कर सकते हैं।
किन बैंकों से मिलता है लोन?
PM Vidyalaxmi Scheme के तहत कई प्रमुख बैंक जुड़े हुए हैं:
- SBI
- Bank of Baroda
- Punjab National Bank
- Canara Bank
- Union Bank
आप अपनी जरूरत के अनुसार बैंक चुन सकते हैं।
ब्याज दर (Interest Rate)
ब्याज दर बैंक के अनुसार अलग-अलग होती है सामान्यतः 8% से 12% के बीच ब्याज दर होता है। लड़कियों के लिए विशेष छूट दी जाती है। कुछ योजनाओं में सब्सिडी भी मिलती है। इसलिए आवेदन से पहले तुलना करना जरूरी है।
PM Vidyalaxmi Scheme अंतर्गत ब्याज में कितनी सब्सिडी
PM Vidyalaxmi Scheme guideline के अनुसार
| सालाना आय | तकनीकी/व्यावसायिक पाठ्यक्रम | अन्य पाठ्यक्रमों |
| 4.5 लाख तक | 100 % ((PM-USP CSIS)) | 3% ((PM-Vidyalaxmi) |
| 4.5 से 8 लाख तक | 3% interest subvention (PM-Vidyalaxmi) | 3% interest subvention (PM-Vidyalaxmi) |
ब्याज में सब्सिडी के लिए आवेदन प्रक्रिया
- लोन मंजूर हो जाने के पश्चात PM Vidyalaxmi पोर्टल में लॉगिन करें।
- Student Homepage के सेक्शन में “ Apply for Interest Subvention” विकपल पसंद करें।
- “Claim Interest Subvention” पर क्लिक करें।
- यहाँ पर जरूरी सभी डिटेल भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- फॉर्म को सबमिट करें।
- एक्सेप्ट होते ही आपके पास मैसेज या email आ जाता है।
PM Vidyalaxmi Scheme vs अन्य लोन योजनाएं
| विशेषता | PM Vidyalaxmi Scheme | अन्य लोन |
| आवेदन | ऑनलाइन | ऑफलाइन/ऑनलाइन |
| बैंक विकल्प | कई | सीमित |
| पारदर्शिता | अधिक | कम |
| प्रोसेसिंग | तेज | धीमी |
क्यों जरूरी है PM Vidyalaxmi Scheme?
आज के दौर में शिक्षा सबसे बड़ा निवेश है। लेकिन हर परिवार इतना सक्षम नहीं होता कि वो महंगी पढ़ाई का खर्च उठा सके। ऐसे में PM Vidyalaxmi Scheme एक मजबूत सहारा बनकर सामने आती है, जो छात्रों को अपने सपनों को पूरा करने का मौका देती है।
निष्कर्ष
PM Vidyalaxmi Scheme छात्रों के लिए एक बेहतरीन पहल है, जो शिक्षा को सुलभ और किफायती बनाती है। अगर आप भी उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं लेकिन आर्थिक समस्या आ रही है, तो यह योजना आपके लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकती है।
सही जानकारी और सही तरीके से आवेदन करने पर आप आसानी से इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Ans: यह एक सरकारी पोर्टल है जो छात्रों को एजुकेशन लोन दिलाने में मदद करता है।
Ans: हाँ, कुछ मामलों में सरकार सब्सिडी देती है।
Ans: हाँ, इस योजना के तहत विदेश अध्ययन के लिए भी लोन मिलता है।
Ans: आप Vidyalaxmi Portal के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
