Sarkari99

PAN Card Update 2026: कार्ड होगा अमान्य अगर नाम नहीं मिला आधार से – जानिए अपडेट करने की पूरी प्रक्रिया

PAN Card Update: यदि आपके PAN और आधार कार्ड पर नाम अलग-अलग दर्ज है, तो इसे 1 अप्रैल से पहले सुधार लें। नए नियमों के अनुसार, दोनों दस्तावेज़ों पर नाम एक जैसा होना अनिवार्य होगा। ऐसा न करने पर आपका PAN कार्ड अमान्य हो जाएगा। अच्छी बात यह है कि आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन से ही PAN कार्ड अपडेट कर सकते हैं।

1 अप्रैल से केवल वही नाम आपके PAN कार्ड पर मान्य होगा, जो आधार कार्ड पर दर्ज है। यदि दोनों दस्तावेज़ों में नाम अलग-अलग हैं, तो आपका PAN कार्ड रद्द हो जाएगा। इसलिए समय रहते PAN कार्ड अपडेट कराना ज़रूरी है। 

इसके लिए आपको कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है घर बैठे अपने स्मार्टफोन से ही यह काम किया जा सकता है। बस NSDL या UTIITSL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ और कुछ आसान स्टेप्स में अपडेट पूरा करें। यदि आप e-KYC मोड चुनते हैं, तो प्रक्रिया और भी तेज़ और सरल हो जाएगी।

PAN Card Update के लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स

PAN कार्ड अपडेट कराने के लिए आपको पहचान प्रमाण जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या राशन कार्ड तैयार रखना होगा।  

पते के प्रमाण के लिए आधार कार्ड, बिजली/पानी का बिल, बैंक स्टेटमेंट या पासबुक, पोस्ट ऑफिस पासबुक, किराया अनुबंध या पासपोर्ट की आवश्यकता पड़ सकती है।  

जन्मतिथि सुधार के लिए आधार कार्ड, नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र, हाई स्कूल मार्कशीट या मैट्रिकुलेशन सर्टिफिकेट, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेज़ काम आएंगे।

PAN Card for Minor 2026: बच्चों का पैन कार्ड फ़ोन से ऐसे बनायें!

PAN Card Update कैसे करें ?  Step by Step Process

PAN Card Update

Step 1: PAN Card में नाम या किसी भी बदलाव के लिए सबसे पहले Protean (पहले NSDL) या UTIITSL की ऑफिशियल वेबसाइट पर चले जाएँ।  

Step 2: ‘Online PAN Application’ सेक्शन में ‘Changes or Correction in existing PAN Data’ विकल्प चुनें।  

Step 3: इसके बाद अपनी श्रेणी (जैसे Individual) चुनें और नाम, जन्मतिथि, ईमेल आईडी व मोबाइल नंबर जैसी जानकारी भरें। फॉर्म सबमिट करने पर आपको एक टोकन नंबर मिलेगा, जिसे सुरक्षित रखें।  

Step 4: अब आवेदन का तरीका चुनें। सबसे तेज़ विकल्प e-KYC और e-Sign है, जिसमें आधार कार्ड से OTP मिलता है और फिजिकल डॉक्यूमेंट भेजने की आवश्यकता नहीं होती।  

Step 5: इसके बाद उन बॉक्स को टिक करें जिनमें सुधार करना है – जैसे नाम, फोटो या जन्मतिथि। सही जानकारी भरकर ‘Next’ पर क्लिक करें।  

Step 6: अपडेट की गई जानकारी को प्रमाणित करने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें, जैसे आधार कार्ड या एड्रेस प्रूफ।  

Step 7: इसके बाद ऑनलाइन भुगतान करें, जिसमें टैक्स सहित ₹110 शुल्क लगेगा।  

Step 8: पेमेंट पूरा होने पर आधार कार्ड को ऑथेंटिकेट करें। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। इसे दर्ज करने के बाद आपका फॉर्म ई-साइन हो जाएगा।

आधार कार्ड में नाम बदलते समय किन दस्तावेज़ों की ज़रूरत होती है?

निष्कर्ष

इस लेख में आप ने  की अगर पैन और आधार में नाम Mismatch है तो कैसे अपडेट करें ? तो समय रहते घर बैठे अपने फ़ोन से पैन और आधार में नाम समान करें और टैक्स से जुडी समस्याओं से बचें। 

FAQs: अक्सर  पूछें जाने वाले प्रश्न

Q1. अगर PAN और आधार कार्ड पर नाम अलग है तो क्या होगा?  

Ans: 1 अप्रैल 2026 से नाम मिसमैच होने पर आपका PAN कार्ड अमान्य हो सकता है।

Q2. PAN कार्ड में नाम कैसे अपडेट करें?  

Ans: आप Protean (NSDL) या UTIITSL की वेबसाइट पर जाकर e-KYC मोड से घर बैठे नाम अपडेट कर सकते हैं।

Q3. PAN सुधार के लिए कौन-कौन से दस्तावेज़ लगते हैं?  

Ans: पहचान प्रमाण (जैसे आधार, वोटर ID), एड्रेस प्रूफ और जन्मतिथि प्रमाण जैसे दस्तावेज़ जरूरी होते हैं।

Q4. क्या फिजिकल डॉक्यूमेंट भेजना जरूरी है?  

Ans: अगर आप e-KYC और e-Sign विकल्प चुनते हैं, तो डॉक्यूमेंट भेजने की जरूरत नहीं होती।

Q5. PAN अपडेट के लिए कितना शुल्क लगता है?  

Ans: ₹110 का ऑनलाइन भुगतान करना होता है, जिसमें टैक्स शामिल है।

Exit mobile version