How to Know PF Balance: क्या आपकी सैलरी से हर महीने PF कटता है, और आपको नहीं पता कि आपके PF खाते में अब तक कितना पैसा जमा हुआ है? और PF बैलेंस कैसे देखें नहीं पता तो आप सही जगह पर है। आप अपना PF Balance घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से चेक कर सकते हैं। इसके लिए EPFO की आधिकारिक वेबसाइट, UMANG ऐप, SMS और Missed Call जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
हम आगे जानेंगे कि PF बैलेंस कैसे देखे? अगर इंटरनेट नहीं चल रहा तो पीएफ कैसे देखे? पासबुक कैसे download करे?
PF Balance कैसे चेक करें? Quick Answer
PF बैलेंस चेक करने के लिए EPFO Passbook Portal खोलें। अपना UAN, Password और Captcha दर्ज करके Login करें। इसके बाद संबंधित Member ID चुनकर PF Balance और जमा रकम की जानकारी देखें।
मोबाइल पर UMANG ऐप भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बिना इंटरनेट के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर Missed Call या 7738299899 पर SMS भेज सकते हैं।
PF Balance Check 2026: जरूरी जानकारी
| विवरण | जानकारी |
| सेवा का नाम | EPF Balance Enquiry |
| संबंधित संगठन | Employees’ Provident Fund Organisation (EPFO) |
| बैलेंस देखने के तरीके | Passbook Portal, Passbook Lite, UMANG, SMS, Missed Call |
| ऑनलाइन लॉगिन के लिए | Active UAN और Password |
| PF बैलेंस मिस्ड कॉल नंबर | 9966044425 |
| PF बैलेंस SMS नंबर | 7738299899 |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.epfindia.gov.in |
| Passbook Portal | https://passbook.epfindia.gov.in/MemberPassBook/login |
PF Balance क्या होता है?
PF यानी Provident Fund। यह कर्मचारियों की भविष्य की बचत से जुड़ी व्यवस्था है। EPF के अंतर्गत कर्मचारी और नियोक्ता की ओर से निर्धारित नियमों के अनुसार जमा किया जाता है। आपके EPF खाते में जमा राशि, लागू ब्याज और निकासी के आधार पर बैलेंस दिखाई देता है।
PF Passbook में मुख्य रूप से ये जानकारियाँ मिल सकती हैं:
- कर्मचारी द्वारा जमा किया गया PF (Employee Share)
- नियोक्ता का EPF योगदान (Employer Share)
- Pension Contribution की अलग जानकारी
- खाते में दर्ज ब्याज और निकासी की प्रविष्टियाँ
- संबंधित Member ID और मासिक योगदान
ध्यान दें कि Passbook में दिखाई देने वाला Pension Contribution, सामान्य EPF बैलेंस से अलग होता है। इसलिए सभी कॉलमों को जोड़कर पूरी रकम निकासी के लिए उपलब्ध मान लेना सही नहीं है।
How to Know PF Balance
तरीका 1: UAN से ऑनलाइन PF बैलेंस देखें?
- मोबाइल या कंप्यूटर पर आधिकारिक EPFO Passbook Portal खोलें।
- Login Page पर अपना 12 अंकों का UAN Number दर्ज करें।
- Password और स्क्रीन पर दिख रहे Captcha भरें।
- अब Sign In पर क्लिक करें।
- लॉगिन होने के बाद संबंधित PF Member ID चुनें।
- संबंधित Passbook खोलकर अपना PF Balance, Employee Share, Employer Share और मासिक योगदान देख सकते हैं।
- यदि Download का विकल्प उपलब्ध है, तो Passbook की PDF कॉपी अपने मोबाइल या कंप्यूटर में सेव कर लें।
इस तरीके का लाभ यह है कि आप सिर्फ कुल बैलेंस नहीं, बल्कि अलग-अलग महीनों में जमा हुई रकम भी देख सकते हैं।
नोट: अगर आपने अलग-अलग कंपनियों में काम किया है, तो एक से अधिक Member ID दिखाई दे सकती हैं।
तरीका 2: EPFO Passbook Lite से PF बैलेंस कैसे देखें?
EPFO ने सितंबर 2025 से Passbook Lite की सुविधा शुरू की है। इसका फायदा यह है कि आप Unified Member Portal पर से ही अपने PF Contribution, PF Withdrawal और Balance की संक्षिप्त जानकारी मिल जाती है।
- EPFO Unified Member Portal खोलें।
- UAN, Password और Captcha से लॉगिन करें।
- लॉगिन के बाद उपलब्ध Passbook Lite सुविधा खोलें।
- अपने खाते के योगदान, निकासी और बैलेंस का सारांश देखें।
यदि आपको पूरी Transaction History चाहिए, तो अलग EPFO Passbook Portal का उपयोग करे
तरीका 3: UMANG App से PF Balance कैसे चेक करें?
यदि आप स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं, तो सरकारी सेवाओं वाला UMANG ऐप भी PF बैलेंस चेक करने का विकल्प है।
- Google Play Store या Apple App Store से आधिकारिक UMANG ऐप इंस्टॉल करें।
- ऐप में अपने मोबाइल नंबर से Login या Registration पूरा करें।
- Search में EPFO टाइप करें।
- Employee Centric Services सेक्शन खोलें।
- View Passbook विकल्प चुनें।
- अपना UAN दर्ज करें और माँगा गया OTP Verification पूरा करें।
- संबंधित Member ID चुनकर PF बैलेंस और जमा राशि देख सकते हैं।
ऐप में उपलब्ध विकल्प के अनुसार आप Passbook डाउनलोड भी कर सकते हैं।
ध्यान दें: UMANG ऐप के मेनू और Verification Steps समय के साथ बदल सकते हैं। इसलिए स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।
आधिकारिक UMANG वेबसाइट: https://web.umang.gov.in/
तरीका 4: बिना इंटरनेट के Missed Call से PF Balance कैसे चेक करें?
यदि आपके मोबाइल में इंटरनेट नहीं है, तब भी आप EPFO की Missed Call सुविधा इस्तेमाल कर सकते हैं।
PF Balance Missed Call Number: 9966044425 Missed Call से बैलेंस जानने के लिए:
- आपका मोबाइल नंबर UAN से रजिस्टर्ड होना जरूरी है।
- UAN सक्रिय होना चाहिए।
- UAN में बैंक खाता, Aadhaar या PAN में से कम से कम एक KYC विवरण दर्ज होना चाहिए।
- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर कॉल करें।
- कॉल अपने आप कटने के बाद EPFO की ओर से बैलेंस और हालिया योगदान की जानकारी वाला SMS मिल सकता है।
इस सुविधा के लिए स्मार्टफोन की जरूरत नहीं है। EPFO की Missed Call Service सदस्य के लिए निःशुल्क है।
तरीका 5: SMS से PF Balance कैसे चेक करें?
EPFO की SMS सुविधा उन लोगों के लिए उपयोगी है जो सामान्य मोबाइल इस्तेमाल करते हैं या बार-बार वेबसाइट पर लॉगिन नहीं करना चाहते।
PF Balance Check SMS Number: 7738299899
| अंग्रेजी में जानकारी पाने के लिए | हिंदी में जानकारी पाने के लिए |
| EPFOHO UAN | EPFOHO UAN HIN |
यहाँ HIN का मतलब Hindi है। उदाहरण के लिए गुजराती में जानकारी के लिए GUJ इस्तेमाल किया जा सकता है। SMS भेजने के बाद EPFO के रिकॉर्ड के अनुसार आपके हालिया PF Contribution और Balance की जानकारी प्राप्त हो सकती है।
जरूरी शर्त: SMS सेवा का इस्तेमाल करने के लिए UAN सक्रिय और मोबाइल नंबर UAN से रजिस्टर्ड होना चाहिए। सामान्य मोबाइल नेटवर्क के SMS शुल्क आपके प्लान के अनुसार लागू हो सकते हैं।
बिना UAN नंबर के PF Balance कैसे पता करें?
अगर आपको अपना UAN याद नहीं है, तो पहले उसे पता करना होगा। इसके लिए-
- अपनी Salary Slip देखें। कई कंपनियाँ उस पर UAN लिखती हैं।
- अपने HR या Payroll Department से UAN पूछें।
- Unified Member Portal पर उपलब्ध Know Your UAN सुविधा का उपयोग करें।
- पोर्टल पर माँगी गई जानकारी और Verification प्रक्रिया पूरी करें।
यदि आपका UAN पहले से सक्रिय है और मोबाइल नंबर उससे रजिस्टर्ड है, तो Missed Call सुविधा से बैलेंस जानने के लिए UAN को टाइप करने की जरूरत नहीं होती।
UAN एक्टिव नहीं है तो क्या करें?
EPFO के वर्तमान निर्देशों के अनुसार नए UAN का आवंटन और मौजूदा UAN का Activation अब UMANG ऐप पर Aadhaar आधारित Face Authentication के जरिए किया जा सकता है।
UMANG में EPFO Services → UAN Services Through Face Auth → UAN Activation विकल्प का उपयोग करें।
इस प्रक्रिया में ऐप पर बताए गए Aadhaar Face Authentication निर्देश पूरे करने होंगे।
PF Passbook में बैलेंस अपडेट क्यों नहीं दिखता?
कई बार सैलरी से PF कटने के बाद भी Passbook में हाल ही में जमा की हुई राशि दिखाई नहीं देती। इसके कई संभावित कारण हैं।
| समस्या | क्या करें? |
| नया योगदान नहीं दिख रहा | Employer से PF जमा होने और रिपोर्टिंग की पुष्टि करें |
| Passbook नहीं खुल रही | थोड़ी देर बाद दोबारा प्रयास करें |
| UAN या Password गलत है | सही UAN जाँचें या Forgot Password इस्तेमाल करें |
| OTP नहीं मिल रहा | रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और नेटवर्क जाँचें |
| पुरानी कंपनी का PF नहीं दिख रहा | पिछली Member ID और PF Transfer Status जाँचें |
| Passbook उपलब्ध नहीं है | जाँचें कि कंपनी Exempted PF Trust के अंतर्गत तो नहीं आती |
Exempted PF Trust होने पर क्या करें?
कुछ कंपनियों में PF का संचालन मान्यता प्राप्त अलग ट्रस्ट द्वारा किया जाता है। ऐसे मामलों में EPFO की सामान्य Passbook पर संबंधित PF राशि उपलब्ध नहीं हो सकती। यदि आपको Passbook not available for Exempted Establishment जैसा संदेश मिलता है, तो अपनी कंपनी के HR या PF Trust से Statement माँगें।
Employer ने PF जमा नहीं किया तो?
अगर Salary Slip में PF कटौती दिखाई दे रही है लेकिन Passbook में लंबे समय से योगदान दर्ज नहीं हो रहा, तो पहले Payroll Department से स्पष्टीकरण लें।
समाधान न मिलने पर EPFO Grievance Portal पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। आवश्यकता के अनुसार Salary Slip और संबंधित रिकॉर्ड अपने पास रखें।
निष्कर्ष
अब आपको how to know PF balance का जवाब मिल गया होगा। यदि आपके पास एक्टिव UAN और Password है, तो EPFO Passbook Portal से अपना PF बैलेंस और मासिक योगदान देखना सबसे उपयोगी विकल्प है। मोबाइल इस्तेमाल करने वाले UMANG ऐप चुन सकते हैं, जबकि बिना इंटरनेट के SMS और Missed Call सुविधा मददगार है।
यदि Passbook में गलत जानकारी या जमा रकम से जुड़ी समस्या दिखाई दे, तो पहले अपने Employer से संपर्क करें और जरूरत पड़ने पर EPFO Grievance Portal का उपयोग करें।
PF Balance Check से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Ans: EPFO Passbook Portal पर UAN, Password और Captcha से लॉगिन करें और अपनी Member ID चुनकर PF Balance देख सकते हैं।
Ans: यदि UAN सक्रिय है और मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है, तो Missed Call सेवा का उपयोग कर के PF Balance चेक किया जा सकता है।
Ans: EPFO की आधिकारिक Passbook वेबसाइट पर PF Balance Enquiry के लिए 9966044425 नंबर दिया गया है।
Ans: हाँ। UAN से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का उपयोग करके SMS या Missed Call से जानकारी ले सकते हैं। केवल किसी भी मोबाइल नंबर से किसी दूसरे व्यक्ति का बैलेंस नहीं देखा जा सकता।
Ans: UMANG ऐप पर EPFO की View Passbook सुविधा उपलब्ध है। हमेशा आधिकारिक ऐप का उपयोग करें।
Ans: हाँ। Passbook में कर्मचारी और नियोक्ता के EPF योगदान की अलग प्रविष्टियाँ देखी जा सकती हैं। EPS Pension Contribution को अलग समझना जरूरी है।
Ans: नहीं। Passbook में खाते का योगदान और बैलेंस देखा जाता है, जबकि Claim Status से PF निकासी या अन्य क्लेम की प्रक्रिया की स्थिति पता चलती है।
Related Tool
महत्वपूर्ण सूचना: Sarkari99.com एक स्वतंत्र सूचना वेबसाइट है, कोई सरकारी पोर्टल नहीं। अपना UAN Password, Aadhaar नंबर, बैंक विवरण या OTP किसी अनजान व्यक्ति या वेबसाइट से साझा न करें।
