Site icon Sarkari99

EPFO New Rules 2026: कर्मचारियों के लिए 6 बड़े बदलाव – PF निकालने से लेकर KYC तक सब कुछ बदला

EPFO New Rules

EPFO New Rules: भारत में करोड़ों नौकरीपेशा लोगों के लिए EPFO (Employees’ Provident Fund Organisation) एक महत्वपूर्ण संस्था है। हाल ही में EPFO ने कई नए नियम लागू किए हैं, जिनका सीधा असर कर्मचारियों, PF खाताधारकों और पेंशनर्स पर पड़ेगा।

ये बदलाव मुख्य रूप से डिजिटल सिस्टम, आसान प्रोसेस और फास्ट क्लेम से जुड़े हैं। आइए विस्तार से समझते हैं इन 6 बड़े बदलावों को।

1. नौकरी बदलने पर PF ट्रांसफर अब ऑटोमैटिक

पहले जब आप नौकरी बदलते थे, तो PF ट्रांसफर के लिए पुराने employer की मंजूरी जरूरी होती थी। इससे कई बार देरी होती थी।

अब क्या बदला?

अब अगर आपका UAN और Aadhaar लिंक है, तो PF ट्रांसफर ऑटोमैटिक हो जाएगा। 

इसका फायदा यह होगा कि समय की बचत होगी और पुराने employer पर रहने वाली  निर्भरता पूरी तरह खत्म हो जाएगी और ट्रांसफर में पारदर्शिता आएगी।

2. KYC और प्रोफाइल अपडेट पूरी तरह डिजिटल

पहले नाम, जन्मतिथि या अन्य जानकारी अपडेट करने के लिए employer की जरूरत पड़ती थी। लेकिन अब ये डिजिटल होने की वजह से खुद ही कर सकते हैं।

अब क्या बदला?

अब Aadhaar लिंक होने पर आप खुद ही EPFO पोर्टल से KYC अपडेट कर सकते हैं। Employer की जरूरत नहीं है।

इसका फायदा यह है कि अब डॉक्यूमेंट संभालने की झंझट खत्म हो जाएगी और ऑनलाइन प्रक्रिया होने से सुधार प्तुरंत हो जाएगा।

 3. Joint Declaration अब ऑनलाइन

पहले PF अकाउंट में गलती सुधारने के लिए Joint Declaration फॉर्म भरकर जमा करना पड़ता था

नया नियम: अब यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हो गई है। 

फायदा: इससे पेपरवर्क खत्म होगा, प्रोसेस में तेजी होगी और रिजेक्शन कम होंगे।

अब स्कीम के नियम आसान हो गए हैं। इसमें ज़्यादा फ्लेक्सिबिलिटी है और कोई डॉक्यूमेंट देने की ज़रूरत नहीं है। इसलिए पार्शियल विड्रॉल का क्लेम पूरी तरह ऑटोमैटिक तरीके से सेटल हो जाएगा और आपकी ज़िंदगी आसान बनेगी।”

4. PF Withdrawal Rules में बड़ा बदलाव

EPFO New Rules में PF निकालने के नियमों को आसान और व्यवस्थित किया है।

मुख्य बदलाव:

अब withdrawal के कारण 13 से घटाकर 3 कैटेगरी कर दिए गए हैं| कर्मचारी employer और खुद के योगदान दोनों निकाल सकते हैं|

फायदा: अब कौन स कारण चुनें इसमे कोई confusion नहीं होगा। प्रक्रिया आसान होगी और जल्दी approval मिलेगा। 

EPF सदस्यों की सुविधा के लिए, CBT ने आंशिक निकासी (partial withdrawal)के नियम आसान कर दिए हैं। पहले 13 अलग-अलग नियम थे, अब उन्हें मिलाकर एक आसान नियम बना दिया गया है। इसे तीन हिस्सों में बांटा गया है – ज़रूरी ज़रूरतें (जैसे बीमारी, पढ़ाई, शादी), घर से जुड़ी ज़रूरतें, और खास परिस्थितियाँ।

नई कैटेगरी: (1) जरूरी जरूरत (medical, education) (2) घर से जुड़े खर्च (3) विशेष परिस्थिति

निकासी की सीमा भी बढ़ा दी गई है। अब पढ़ाई के लिए 10 बार तक और शादी के लिए 5 बार तक पैसे निकाले जा सकते हैं। पहले शादी और पढ़ाई दोनों मिलाकर सिर्फ 3 बार ही निकासी की अनुमति थी

अब सभी तरह की आंशिक निकासी के लिए न्यूनतम सेवा अवधि सिर्फ़ 12 महीने कर दी गई है। यानी पहले अलग-अलग शर्तें थीं, लेकिन अब हर किसी के लिए एक ही नियम लागू होगा।

5. Minimum Balance Rule (25% रखना जरूरी)

EPFO New Rules में EPFO ने एक नया नियम लागू किया है जिसमें PF का कुछ हिस्सा बचाकर रखना जरूरी होगा। 

क्या है नियम?

PF का कम से कम 25% हिस्सा अकाउंट में रखना होगा | 

मेंबर को अपने अकाउंट में हमेशा कम से कम 25% बैलेंस रखना होगा। इससे उन्हें EPFO का ज़्यादा ब्याज़ दर (अभी 8.25% सालाना) मिलेगा और कंपाउंडिंग का फायदा भी मिलेगा। इस तरह वे रिटायरमेंट के लिए बड़ा फंड जमा कर पाएंगे। नए नियम से पैसे निकालना आसान हो गया है और यह भी तय होता है कि मेंबर के पास अच्छी बचत बनी रहे। 

फायदा: रिटायरमेंट फाइनेंशियल स्थिरता – सुरक्षा बनी रहती है|

 6. Unemployment Withdrawal Rule बदला

EPFO New Rules के अनुसार अगर कोई कर्मचारी नौकरी छोड़ देता है तो PF निकालने के नियम भी बदले हैं।

नया नियम: 1 महीने बाद 75% PF निकाल सकते हैं पूरा PF 12 महीने बाद ही निकाल सकते हैं 

फायदा: पैसे का सही उपयोग, रिटायरमेंट फंड सुरक्षित

कुछ महत्वपूर्ण बदलाव 

विश्वास स्कीम: पेनल्टी में राहत

EPFO ने पेंडिंग केस और जुर्माना कम करने के लिए ‘विश्वास स्कीम’ शुरू की है। इससे नियोक्ता और EPFO सदस्य दोनों को फायदा होगा, क्योंकि केस और कानूनी खर्च घटेंगे, जुर्माने का अंदाज़ा लगाना आसान होगा और नियमों का पालन करना भी आसान होगा। 

इस स्कीम में जुर्माने की दर घटाकर हर महीने 1% कर दी गई है। सिर्फ़ 2 महीने तक की देरी पर 0.25% और 4 महीने तक की देरी पर 0.50% का अलग रेट रखा गया है।

EPFO New Rules में पेंशनर्स के लिए डिजिटल सुविधा

बोर्ड ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) के साथ समझौता किया है। इसके तहत EPS’95 पेंशनर्स को उनके घर पर डिजिटल लाइफ़ सर्टिफ़िकेट (DLC) की सुविधा मिलेगी। हर सर्टिफ़िकेट की कीमत 50 रुपये होगी, जिसका पूरा खर्च EPFO उठाएगा। इस पहल से खासकर गाँव और दूर-दराज़ इलाकों में रहने वाले पेंशनर्स, IPPB के बड़े पोस्टल नेटवर्क के ज़रिए घर बैठे अपना लाइफ़ सर्टिफ़िकेट मुफ़्त में जमा कर पाएंगे।

EPFO 3.0: भविष्य में और बड़े बदलाव

EPFO अब “EPFO 3.0” सिस्टम पर काम कर रहा है, जिसमें और डिजिटल सुविधाएं शामिल होंगी। इसमें 

संभावित बदलाव होने की संभावनाएं हैं। जैसे UPI के जरिए PF withdrawal, बिना कागजी प्रक्रिया के पैसे ट्रांसफर, तेज और आसान सिस्टम । 

EPFO Rules Summary (Quick Overview)

बदलावपहलेअब
PF TransferEmployer dependentAutomatic
KYC UpdateOfflineOnline
Withdrawal RulesComplexSimplified
Minimum Balanceनहीं25% जरूरी
Unemployment Rule2 महीने12 महीने
Joint DeclarationOfflineOnline

निष्कर्ष (Conclusion)

EPFO New Rules 2026 कर्मचारियों के लिए एक बड़ा बदलाव साबित हो रहे हैं। सरकार का मुख्य उद्देश्य डिजिटल सिस्टम लागू कर प्रक्रिया को आसान बनाना और रिटायरमेंट सुरक्षा बढ़ाना है। 

अगर आप एक नौकरीपेशा व्यक्ति हैं, तो इन नियमों को समझना बेहद जरूरी है ताकि आप अपने PF का सही उपयोग कर सकें और भविष्य के लिए बेहतर योजना बना सकें।

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q1. क्या अब PF पूरी तरह निकाल सकते हैं?

Ans: हाँ, लेकिन 25% बैलेंस रखना जरूरी हो सकता है।

Q2. PF ट्रांसफर में कितना समय लगेगा?

Ans: अब ज्यादातर केस में तुरंत (ऑटोमैटिक) हो जाता है।

Q3. क्या KYC अपडेट के लिए employer जरूरी है?

Ans: नहीं, अब आप खुद ऑनलाइन कर सकते हैं।

Q4. बेरोजगारी में PF कब निकाल सकते हैं?

Ans: 1 महीने बाद 75% और 12 महीने बाद पूरा पैसा निकाल सकते हैं।

Exit mobile version