Site icon Sarkari99

Aadhaar Update History Check Online – मिनटों में जानें पूरी अपडेट हिस्ट्री

Aadhaar Update History

UIDAI ने लोगों के लिए Aadhaar Update History मतलब आपने अपने आधार मे जो भी चेंज करवाए हैं आप इसे आधिकारिक वेबसाइट या mAadhaar ऐप से की मदद से चेक कर सकते हैं। इस सुविधा से आप जान सकते हैं कि आपकने आधार कार्ड में कितनी बार और क्या क्या अपडेट करवाए है। पता बदलना हो, मोबाइल नंबर अपडेट करना हो या ईमेल आईडी बदलनी हो, तो आप आधार में बदलाव कर सकते हैं। UIDAI का डेटाबेस हर अपडेट रिक्वेस्ट का रिकॉर्ड रखता है जिसे आप इस सुविधा की मदद से देख सकते है। 

आधार अपडेट हिस्ट्री (Aadhaar Update History) क्या है?

Aadhaar Update History में आधार कार्ड बनने के बाद से उसमें किए गए सभी बदलावों का रिकॉर्ड दिखाया जाता है। आधार धारक चाहे ऑफ़लाइन केंद्र पर जाए या आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करे, वह नाम, ईमेल आईडी, पता, फोटो, जन्मतिथि जैसी जानकारी अपडेट कर सकता है। ऐसे हर बदलाव का रिकॉर्ड रखा जाता है, जिसे आप आधार अपडेट हिस्ट्री में जाकर आसानी से देख सकते हैं।

इसलिए यदि आपको अपने आधार कार्ड में कोई अधूरी या गलत जानकारी मिलती है, तो आप उचित प्रक्रिया का पालन करके इसे आसानी से अपडेट और सही करवा सकते हैं।

Aadhaar Update History में क्या क्या विवरण होता है? 

नीचे उन विवरणों की सूची दी गई है जिन्हें आप Aadhaar Update History का उपयोग करके देख सकते हैं।

Category (वर्ग)Features (विशेषताएँ)
Update Request Number or URNआधार कार्ड धारकों को सौंपी गई एक विशिष्ट संख्या।
Aadhaar Update Dateयह वह तारीख है जब आपने आधार अपडेट के लिए अनुरोध किया था।
The User’s Photoकार्डधारक की पहचान की पुष्टि करने के लिए उसका फोटोग्राफ प्रदर्शित किया जाता है।
Demographic Informationयह लिंग, नाम, पता, ईमेल आईडी, संपर्क नंबर आदि जैसे सभी माहिती प्रदर्शित करता है।
Date and Timeयह वह समय और तारीख है जब आपने अपने आधार कार्ड अपडेट का इतिहास जांचा था।

Aadhaar Update History कैसे देखें ? 

UIDAI ने आपके आधार अपडेट इतिहास (Aadhaar Update History) को ऑनलाइन जाँचने की सुविधा शुरू की है। इसमें कोई जटिल प्रक्रिया शामिल नहीं है; आपको केवल UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर (www.uidai.gov.in) जाएं तथा नीचे बताये गए चरणों का क्रमिक रूप से पालन करें।  

चरण 1: “My Aadhaar” सेक्शन  में जाएं, फिर“Aadhaar update history” विकल्प पर क्लिक करें।

चरण 2: आप Myaadhar के पोर्टल पर चले जाएंगे । यहाँ आपको लॉगिन करना पड़ेगा। 

चरण 3: आधार नंबर और captcha कोड दर्ज करें। फिर Login with OTP पर click करें। आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होगा उसे दर्ज करें और Login करें। 

चरण 4: स्क्रॉल करके नीचे आए और Aadhaar update history पर टैब करें। इसके बाद, आपके आधार कार्ड में अपडेट की गई  सारी माहिती आपकी स्क्रीन पर दिखेगी।

Aadhaar Update History  का pdf  कैसे डाउनलोड कर सकते हैं ?

आप अपने Aadhaar update history को pdf के रूप मे  डाउनलोड भी कर सकते है। डाउनलोड करने के लिए नीचे बताएं स्टेप्स को फॉलो करें। 

चरण 1: “My Aadhaar” अनुभाग में जाएं, फिर“Aadhaar update history” विकल्प पर क्लिक करें।

चरण 2: आप Myaadhar के पोर्टल पर चले जाएंगे । यहाँ आपको लॉगिन करना पड़ेगा। 

चरण 3: आधार नंबर और captcha कोड दर्ज करें। फिर Login with OTP पर click करें। आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होगा उसे दर्ज करें और Login करें। 

चरण 4: स्क्रॉल करके नीचे आए और Aadhaar update history पर टैब करें।

चरण 5: अब, Aadhaar update history पृष्ठ के सबसे दाईं ओर, तीन vertical dots बिंदुओं पर क्लिक करें।

चरण 6: इसे तुरंत प्रिंट करने या पीडीएफ के रूप में सहेजने के लिए “प्रिंट” विकल्प चुनें। भविष्य के संदर्भ के लिए, आप आधार अपडेट इतिहास वेबपेज का स्क्रीनशॉट भी ले सकते हैं।

Aadhaar Update History की जाँच करते समय याद रखने योग्य बातें

नीचे कुछ संकेत दिए गए हैं जिन्हें आपको अपना Aadhaar update history जाँचते समय ध्यान में रखना चाहिए।

आप अपना आधार अपडेट हिस्ट्री जाँचने के लिए 12 अंकों की आधार संख्या या 16 अंकों की आधार वर्चुअल आईडी का उपयोग कर सकते हैं।

FAQs- अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Q1. आधार इतिहास (Aadhaar Update History) क्या है?

Ans: UIDAI वेबसाइट पर आधार अपडेट हिस्ट्री एक ऐसी सुविधा है जहाँ आप अपने आधार के बारे मे नया बनने से लेकर अब तक जो भी चेंज या अपडेट करवाए है, उसका सब रिकार्ड एक साथ तारीख आउए समय के साथ देख सकते है। हर बार आप अधिकतम 50 रिकॉर्ड तक देख सकते हैं।

Exit mobile version